प्रधानमंत्री ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर अमेरिका के राष्ट्रपति को बधाई दी
July 04th, 09:40 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर अमेरिका के राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड जे. ट्रम्प और अमेरिका की जनता को बधाई दी। श्री मोदी ने भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर जोर दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि दोनों लोकतंत्रों के बीच का रिश्ता केवल एक रणनीतिक साझेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र के साझा मूल्यों, कानून के शासन और अपने लोगों की असीम क्षमता में विश्वास पर आधारित है।पीएम मोदी ने एवियन में G7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की
June 18th, 05:04 am
फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने की राष्ट्रपति ट्रंप की कोशिशों की तारीफ की। साथ ही, उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट में फ्री नेविगेशन बनाए रखने और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। दोनों नेताओं ने अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर संतोष जताया।प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और नागरिकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया
June 10th, 11:50 pm
प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और हर क्षेत्र के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और बधाई संदेशों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इन शुभकामनाओं से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि भारत की सेवा करना और देश की विकास यात्रा में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। लोगों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने और भारत की वैश्विक साझेदारियों को और मज़बूत करने के लिए और भी ज़्यादा समर्पण के साथ काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।अमेरिका के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
May 23rd, 04:20 pm
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात की और उनके साथ चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग के तहत विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही प्रगति की जानकारी प्रधानमंत्री को दी और कई मुद्दों पर अमेरिका का नजरिया भी साझा किया। पीएम ने शांति प्रयासों के प्रति भारत के लगातार समर्थन को दोहराया और राष्ट्रपति ट्रंप के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की फोन पर बातचीत: द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा, पश्चिम एशिया और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा की
April 14th, 10:12 pm
पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की और व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने पश्चिम एशिया और होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति पर भी चर्चा की।पश्चिम एशिया मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से की फोन पर बातचीत
March 24th, 08:48 pm
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की और दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत तनाव कम करने का समर्थन करता है और इस बात पर जोर दिया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखना कितना महत्वपूर्ण है। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए जारी प्रयासों के संबंध में संपर्क में रहने पर सहमति जताई।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप से बात की
February 02nd, 11:15 pm
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से बात की और भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% करने की घोषणा के लिए 1.4 अरब भारतीयों की ओर से उन्हें धन्यवाद दिया। पीएम ने कहा कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र मिलकर काम करते हैं, तो इसका फायदा हमारे लोगों को होता है और विशाल अवसर खुलते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के वैश्विक शांति प्रयासों की सराहना करते हुए, पीएम ने उनके शांति प्रयासों के लिए भारत का पूरा समर्थन दोहराया।पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत की
December 11th, 08:50 pm
पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई महत्वपूर्ण बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। दोनों नेताओं ने दोहराया कि भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।पीएम मोदी ने दीपावली की शुभकामनाओं के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और वैश्विक शांति की पुष्टि की
October 22nd, 08:25 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं तथा प्रकाश के इस पर्व के अवसर पर व्यक्तिगत रूप से फोन कॉल करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति, महामहिम श्री डोनाल्ड ट्रम्प के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।प्रधानमंत्री ने बंधकों की रिहाई का स्वागत किया, क्षेत्र में शांति लाने के राष्ट्रपति श्री ट्रम्प के ईमानदार प्रयासों के प्रति समर्थन व्यक्त किया
October 13th, 07:59 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दो साल से अधिक समय तक बंधक बनाए रखने के बाद सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उनकी आजादी उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रयासों और प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू के संकल्प का परिणाम है।प्रधानमंत्री ने Gaza peace plan की सफलता पर प्रेसिडेंट ट्रंप को बधाई दी
October 09th, 09:31 pm
अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर बातचीत में पीएम मोदी ने उन्हें ऐतिहासिक Gaza peace plan की सफलता पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने मौजूदा trade negotiations में हुई प्रगति की समीक्षा की और द्विपक्षीय सहयोग की मजबूती के लिए संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत किया
October 09th, 09:55 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत किया है।प्रधानमंत्री ने गाजा में शांति स्थापना के लिए अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत किया
October 04th, 07:58 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत किया है। श्री मोदी ने आज कहा कि बंधकों की रिहाई के संकेत मानवीय और कूटनीतिक प्रयासों में महत्वपूर्ण कदम हैं।प्रधानमंत्री ने गाजा संघर्ष पर राष्ट्रपति ट्रम्प की शांति पहल का स्वागत किया
September 30th, 09:19 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प की व्यापक योजना की घोषणा का स्वागत किया है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प का आभार व्यक्त किया
September 16th, 11:30 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर फोन कॉल करने और हार्दिक बधाई देने के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प का आभार व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा, मैं भी आपकी तरह भारत-अमेरिका व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आपकी पहल का समर्थन करते हैं।राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं
September 16th, 10:13 pm
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर फोन करके गर्मजोशी से बधाई दी और अपनी दोस्ती व्यक्त की। दोनों नेताओं ने India-US Comprehensive Global Strategic Partnership को मज़बूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और प्रमुख क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए। पीएम मोदी ने यूक्रेन में शांतिपूर्ण समाधान के लिए ट्रंप के प्रयासों के प्रति भारत के समर्थन की भी पुष्टि की।प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती की पुष्टि की
September 10th, 07:52 am
पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती की पुष्टि की और दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं में विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका अपने लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की भावनाओं की गंभीरता से प्रशंसा करता हूँ और उनका पूर्ण रूप से समर्थन करता हूँ: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी
September 06th, 10:27 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वे राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की भावनाओं और भारत-अमेरिका संबंधों के सकारात्मक आकलन की गंभीरता से प्रशंसा करते हैं और उनका पूरी तरह से समर्थन करते हैं। श्री मोदी ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच एक बहुत ही सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक तथा वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्रपति के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत पर विदेश सचिव श्री विक्रम मिस्री का वक्तव्य
June 18th, 12:32 pm
G7 समिट के दौरान मीटिंग नहीं हो पाने के बाद, पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फोन पर बात की। इस बातचीत में उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख, क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक शांति प्रयासों पर चर्चा की। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के प्रति अपना पुरजोर समर्थन व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने संबंधों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।दुनिया ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की
April 24th, 03:29 pm
22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई, ने विश्व नेताओं में एकजुटता की एक मजबूत लहर पैदा की है। पीएम मोदी ने वैश्विक समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया, और यह संकल्प लिया कि भारत आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को छोड़ने वाला नहीं है, चाहे वे धरती के किसी भी कोने में हों।”