पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में गर्मी से बचाव के टिप्स साझा किए, लोगों को दी हाइड्रेटेड रहने की सलाह

May 31st, 11:30 am

पीएम मोदी ने इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में एथलेटिक्स में भारत के बढ़ते दमखम पर चर्चा की। उन्होंने स्वदेशी पेय पदार्थों, ज्ञान भारतम् अभियान, खगोल विज्ञान, गंगा डॉल्फिन, स्वच्छता और दान के महत्व जैसे कई अहम विषयों का भी उल्लेख किया। उन्होंने नीदरलैंड से वापस लाई गई चोल ताम्रपट्टिकाओं पर विस्तार से बात की और नागरिकों से गर्मियों के दौरान सुरक्षित रहने की अपील की।

पीएम ने 3 मार्च को गिर में नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की

March 03rd, 04:48 pm

पीएम मोदी ने गुजरात के गिर नेशनल पार्क का दौरा किया, जहां उन्होंने नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की। बोर्ड ने वन्यजीव संरक्षण में सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने जूनागढ़ में वन्यजीवों के लिए नेशनल रेफरल सेंटर की आधारशिला भी रखी। उन्होंने गिर को शेर और तेंदुआ संरक्षण की एक सफल मिसाल बताया। बैठक के बाद, उन्होंने मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाई और गिर में फील्ड लेवल के पदाधिकारियों से बातचीत भी की।