रूस के डिप्टी पीएम Dmitry Patrushev ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
September 25th, 08:56 pm
रूस के डिप्टी पीएम Dmitry Patrushev ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कृषि, फर्टिलाइजर्स, फूड-प्रोसेसिंग और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और कहा कि वे 23वें भारत-रूस वार्षिक समिट के लिए भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।भारत निरंतर Global Food Security में contribute कर रहा है: 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2025' में पीएम मोदी
September 25th, 06:16 pm
‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2025’ में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि ग्लोबल इंवेस्टर्स बहुत आशावाद के साथ भारत की ओर देख रहे हैं। लाल किले से दिए गए अपने संदेश को दोहराते हुए, पीएम ने घोषणा की कि भारत में निवेश और विस्तार करने का यह सही समय है। उन्होंने रेखांकित किया कि सरकार ने 2014 से अब तक 10,000 FPOs स्थापित किए हैं, जिनसे लाखों छोटे किसान जुड़े हैं और भारत की कृषि विविधता को हर घर तक पहुँचाया है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2025’ को संबोधित किया
September 25th, 06:15 pm
‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2025’ में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि ग्लोबल इंवेस्टर्स बहुत आशावाद के साथ भारत की ओर देख रहे हैं। लाल किले से दिए गए अपने संदेश को दोहराते हुए, पीएम ने घोषणा की कि भारत में निवेश और विस्तार करने का यह सही समय है। उन्होंने रेखांकित किया कि सरकार ने 2014 से अब तक 10,000 FPOs स्थापित किए हैं, जिनसे लाखों छोटे किसान जुड़े हैं और भारत की कृषि विविधता को हर घर तक पहुँचाया है।