भारत-इजराइल पार्टनरशिप साझा अनुभवों और साझा उम्मीदों पर आधारित है: ‘नेसेट’ में पीएम मोदी

February 25th, 08:20 pm

इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजराइल के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्तों को रेखांकित किया। पीएम ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और इजराइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की साझा सोच को दर्शाते हैं।

भारत-इजराइल पार्टनरशिप साझा अनुभवों और साझा उम्मीदों पर आधारित है: ‘नेसेट’ में पीएम मोदी

February 25th, 08:00 pm

इजराइल की संसद ‘नेसेट’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजराइल के बीच मजबूत दोस्ती के रिश्तों को रेखांकित किया। पीएम ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया, 7 अक्टूबर के आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया तथा आपसी सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और इजराइल का सिद्धांत ‘तिक्कुन ओलाम’ एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की साझा सोच को दर्शाते हैं।

जंगलराज से दूर रहेगा बिहार...फिर से NDA सरकार: छपरा में पीएम मोदी

October 30th, 11:15 am

बिहार के छपरा की जनसभा में पीएम मोदी ने INDI गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वोट बैंक के तुष्टीकरण से प्रेरित और आस्था व विकास का विरोधी RJD-कांग्रेस गठबंधन, कभी भी जनता की आस्था का सम्मान नहीं कर सकता। महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ड्रोन दीदी, बैंक सखी और लखपति दीदी जैसी NDA की पहलों ने पूरे बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाया है तथा NDA के सत्ता में लौटने पर यह समर्थन और बढ़ेगा।

पीएम मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर और छपरा में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

October 30th, 11:00 am

पीएम मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर और छपरा में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपनी पहली रैली की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के बाद यह उनकी पहली जनसभा थी। उन्होंने कहा कि छठ, बिहार और पूरे देश का गौरव है, यह पर्व पूरे भारत और दुनिया भर में मनाया जाता है। पीएम मोदी ने देशभर में छठ गीतों के प्रचार-प्रसार के लिए एक अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा, जनता सर्वश्रेष्ठ गीतों का चयन करेगी और उनके रचनाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा, जिससे छठ परंपरा के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

‘वन्देमातरम्’ की भावना भारत की अमर चेतना से जुड़ी है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

October 26th, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने छठ पूजा, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय नस्ल के डॉग्स, भारतीय कॉफी, आदिवासी समुदाय के नेताओं और संस्कृत भाषा के महत्व जैसे रोचक विषयों पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने ‘वन्देमातरम्’ गीत के 150वें वर्ष का विशेष उल्लेख किया।

युवा कर्मयोगी ‘विकसित भारत’ की ओर यात्रा का नेतृत्व करेंगे: ‘रोजगार मेले’ में पीएम मोदी

October 24th, 11:20 am

‘रोजगार मेले’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नव-चयनित युवाओं को बधाई दी और जोर देकर कहा कि आज की नियुक्तियाँ, राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान करने का अवसर हैं। यह बताते हुए कि आज देश भर में 51,000 से ज़्यादा युवाओं तक खुशियाँ पहुँची हैं, उन्होंने कहा कि हाल के समय में रोजगार मेलों के माध्यम से 11 लाख से ज्यादा नियुक्ति-पत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने युवाओं की इस यात्रा में ‘i-Got कर्मयोगी भारत प्लेटफॉर्म’ की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।

पीएम मोदी ने 'रोजगार मेले' को संबोधित किया

October 24th, 11:00 am

‘रोजगार मेले’ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नव-चयनित युवाओं को बधाई दी और जोर देकर कहा कि आज की नियुक्तियाँ, राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान करने का अवसर हैं। यह बताते हुए कि आज देश भर में 51,000 से ज़्यादा युवाओं तक खुशियाँ पहुँची हैं, उन्होंने कहा कि हाल के समय में रोजगार मेलों के माध्यम से 11 लाख से ज्यादा नियुक्ति-पत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने युवाओं की इस यात्रा में ‘i-Got कर्मयोगी भारत प्लेटफॉर्म’ की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।

पीएम मोदी ने दीपावली की शुभकामनाओं के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और वैश्विक शांति की पुष्टि की

October 22nd, 08:25 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं तथा प्रकाश के इस पर्व के अवसर पर व्यक्तिगत रूप से फोन कॉल करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति, महामहिम श्री डोनाल्ड ट्रम्प के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने इजराइल के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और दिवाली की शुभकामनाओं के लिए आभार प्रकट किया

October 21st, 11:23 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इजराइल के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।

प्रधानमंत्री ने INS विक्रांत पर अपने दीपावली उत्सव की झलकियाँ साझा कीं

October 21st, 09:30 am

पीएम ने भारतीय नौसेना के जवानों के साथ दीपावली मनाने को अपना सौभाग्य बताया और INS विक्रांत पर हुए समारोह की झलकियाँ साझा कीं। ‘एक्स’ पर पोस्ट्स की एक सीरीज में, पीएम ने INS विक्रांत पर एयर पावर डेमो, एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम, ‘बड़ा खाना’, योग सत्र सहित कई पल साझा किए और 'कसम सिंदूर की' गीत का विशेष उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने दिवाली के अवसर पर राष्ट्रपति से मुलाकात की

October 20th, 09:53 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति जी से मुलाकात की और दिवाली के पावन अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने दिवाली के अवसर पर उपराष्ट्रपति से मुलाकात की

October 20th, 07:52 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

भारतीय नौसेना हिंद महासागर की संरक्षक है: INS विक्रांत पर पीएम मोदी

October 20th, 10:30 am

INS Vikrant पर सशस्त्र बलों के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर भारतीय नौसेना ने नया ध्वज अपनाया है। विभिन्न ऑपरेशंस का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि भारत दुनिया में कहीं भी मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि अब 100 से ज्यादा जिले पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर दिवाली मनाई

October 20th, 10:00 am

INS Vikrant पर सशस्त्र बलों के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर भारतीय नौसेना ने नया ध्वज अपनाया है। विभिन्न ऑपरेशंस का उल्लेख करते हुए पीएम ने कहा कि भारत दुनिया में कहीं भी मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि अब 100 से ज्यादा जिले पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने दीपावली के अवसर पर सभी को बधाई दी

October 20th, 09:50 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिवाली के अवसर पर शुभकामनाएँ दी हैं।

प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों से स्वदेशी उत्पाद खरीदने का आह्वान किया

October 19th, 10:23 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों से आह्वान किया है कि वे इस त्यौहारी मौसम में स्वदेशी उत्पादों को खरीदकर 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत, रचनात्मकता और नवाचार का सम्मान करें। उन्होंने कहा, “आइए, भारतीय उत्पाद खरीदें और गर्व से कहें – यह स्वदेशी है!”

आज पूरी दुनिया भारत को एक भरोसेमंद, जवाबदेह और सशक्त पार्टनर के रूप में देख रही है: ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025’ में पीएम मोदी

October 17th, 11:09 pm

‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025’ में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में भारत ने हर आशंका को ध्वस्त किया है और हर चुनौती पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत फ्रैजाइल फाइव की श्रेणी से निकलकर दुनिया की शीर्ष पाँच अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। पीएम ने कहा कि जहाँ 11 साल पहले 125 से ज्यादा जिले माओवादी हिंसा से प्रभावित थे, वहीं आज ये घटकर सिर्फ 11 रह गए हैं।

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025’ को संबोधित किया

October 17th, 08:00 pm

‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025’ में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले ग्यारह वर्षों में भारत ने हर आशंका को ध्वस्त किया है और हर चुनौती पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत फ्रैजाइल फाइव की श्रेणी से निकलकर दुनिया की शीर्ष पाँच अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। पीएम ने कहा कि जहाँ 11 साल पहले 125 से ज्यादा जिले माओवादी हिंसा से प्रभावित थे, वहीं आज ये घटकर सिर्फ 11 रह गए हैं।

स्वदेशी प्रोडक्ट्स, वोकल फॉर लोकल: त्योहारों पर 'मन की बात' में पीएम मोदी का आह्वान

September 28th, 11:00 am

इस महीने के ‘मन की बात कार्यक्रम’ में, पीएम मोदी ने भगत सिंह और लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, देश भर में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों, RSS की 100 साल की यात्रा, स्वच्छता और खादी की बिक्री में वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि देश को आत्मनिर्भर बनाने का रास्ता स्वदेशी अपनाने में निहित है।

जब महिला आगे बढ़ती है, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है: बिहार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के शुभारंभ पर पीएम

September 26th, 11:30 am

बिहार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के शुभारंभ के अवसर पर, पीएम मोदी ने 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 की राशि ट्रांसफर करके प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना, ड्रोन दीदी, बीमा सखी और बैंक दीदी जैसी पहल महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही हैं। उन्होंने सभी से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि राज्य अपने पुराने अंधकार में कभी न लौटे, साथ ही उन्होंने रेखांकित किया कि महिलाएं ट्रांसफॉर्मेशन की प्रमुख लाभार्थी रही हैं।