पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक द्विपक्षीय वार्ता की

July 07th, 02:51 pm

इंडोनेशिया की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने भारत-इंडोनेशिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के सभी पहलुओं की समीक्षा की, आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और एक स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान राष्ट्रपति प्राबोवो ने वर्ष 2026 में भारत की BRICS अध्यक्षता के लिए अपने देश के पूर्ण समर्थन का भी भरोसा दिलाया।

नए भारत की इच्छाशक्ति ने 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से निपटने में मदद की: राजस्थान के बालोतरा में पीएम मोदी

July 04th, 12:50 pm

राजस्थान के बालोतरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने राजस्थान की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला, जिसमें राजस्थान रिफाइनरी का लोकार्पण, कनेक्टिविटी का विस्तार, वाटर प्रोजेक्ट्स, रिन्यूएबल एनर्जी और रोजगार की पहल शामिल हैं। उन्होंने ग्लोबल क्राइसिस के दौरान एनर्जी सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के भारत के प्रयासों के बारे में भी बात की और आत्मनिर्भर भारत के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

पीएम मोदी ने राजस्थान के बालोतरा में लगभग ₹1.06 लाख करोड़ के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया

July 04th, 12:30 pm

राजस्थान के बालोतरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने राजस्थान की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला, जिसमें राजस्थान रिफाइनरी का लोकार्पण, कनेक्टिविटी का विस्तार, वाटर प्रोजेक्ट्स, रिन्यूएबल एनर्जी और रोजगार की पहल शामिल हैं। उन्होंने ग्लोबल क्राइसिस के दौरान एनर्जी सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के भारत के प्रयासों के बारे में भी बात की और आत्मनिर्भर भारत के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बातचीत

June 30th, 09:29 pm

पीएम मोदी के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन ने उन्हें पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रम और आगे की दिशा से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने बनी सहमति का स्वागत किया, संवाद और कूटनीति के महत्व को दोहराया तथा हॉर्मुज स्ट्रेट के माध्यम से समुद्री आवाजाही और वैश्विक व्यापार की निर्बाध स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सेशेल्स की कहानी के सबसे सुनहरे अध्याय अभी लिखे जाने बाकी: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में पीएम मोदी

June 28th, 05:00 pm

पीएम मोदी ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित किया और वहां के लोगों को गोल्डन जुबली समारोह के लिए बधाई दी। उन्होंने भारत और सेशेल्स के बीच सदियों पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि हिंद महासागर दोनों देशों को जोड़ता है। साथ ही, उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारत एक सच्चे मित्र की तरह हमेशा सेशेल्स का विश्वसनीय साझेदार बना रहेगा और उसकी सभी आकांक्षाओं को पूरा करने में हरसंभव सहयोग करेगा।

भारत- फ्रांस की साझेदारी विश्वास, स्थिरता और सहयोग का मजबूत स्तंभ बन रही है: पीएम मोदी

June 18th, 11:41 pm

पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, स्पेस, इनोवेशन, हेल्थकेयर और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भारत की जबरदस्त प्रगति का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती मजबूती पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है। साथ ही, उन्होंने योग और फुटबॉल को भारत और फ्रांस को जोड़ने वाले मजबूत सांस्कृतिक संबंधों के रूप में उल्लेखित किया।

प्रधानमंत्री ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

June 18th, 09:30 pm

पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, स्पेस, इनोवेशन, हेल्थकेयर और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में भारत की जबरदस्त प्रगति का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती मजबूती पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य कर रहा है। साथ ही, उन्होंने योग और फुटबॉल को भारत और फ्रांस को जोड़ने वाले मजबूत सांस्कृतिक संबंधों के रूप में उल्लेखित किया।

प्रधानमंत्री ने G7 समिट के दौरान UAE के राष्ट्रपति से मुलाकात की

June 17th, 12:38 am

फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग में हुई प्रगति और सकारात्मक घटनाक्रमों की समीक्षा की और आपसी हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट से निरंतर निर्बाध, सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के आवाजाही और व्यापार जारी रखने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत के अमीर से बातचीत की

June 09th, 03:33 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल सबाह के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

अमेरिका के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

May 23rd, 04:20 pm

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात की और उनके साथ चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग के तहत विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही प्रगति की जानकारी प्रधानमंत्री को दी और कई मुद्दों पर अमेरिका का नजरिया भी साझा किया। पीएम ने शांति प्रयासों के प्रति भारत के लगातार समर्थन को दोहराया और राष्ट्रपति ट्रंप के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा पर ज्वाइंट स्टेटमेंट

May 22nd, 09:31 pm

पीएम मोदी के निमंत्रण पर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय व्यापक सहयोग को “स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” तक बढ़ाने पर सहमति जताई और भारत-साइप्रस ज्वाइंट एक्शन प्लान 2025-2029 के सफल क्रियान्वयन में हुई उल्लेखनीय प्रगति का स्वागत किया। राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स ने AI इम्पैक्ट समिट 2026 के सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी को बधाई भी दी।

"डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया-इटली, डिलीवर फॉर द वर्ल्ड”: भारत-इटली ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

May 20th, 05:00 pm

रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ ज्वाइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत-इटली संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने ट्रेड, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस, कनेक्टिविटी और कल्चर जैसे क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इटली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, स्पेस, स्टार्टअप, शिपिंग और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और इटली दोनों इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है।

भारत-नॉर्वे ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, पूरे विश्व के लिए लाभदायक: भारत-नॉर्वे जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

May 18th, 04:44 pm

भारत-नॉर्वे जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए नॉर्वे की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत अगले पंद्रह वर्षों में 100 अरब डॉलर के निवेश आकर्षित करने और 10 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत और नॉर्वे दोनों नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं तथा यूक्रेन और वेस्ट एशिया में जल्द शांति बहाल करने की वकालत करते हैं।

पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा पर भारत-नीदरलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट

May 17th, 03:45 am

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत तथा व्यापक बनाने की इच्छा जताई। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच हुए सकारात्मक सहयोग और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया। साथ ही, इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष रणनीतिक रोडमैप को भी अपनाने का स्वागत किया गया।

रूस के विदेश मंत्री ने पीएम मोदी से की मुलाकात

May 14th, 04:43 pm

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हें द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की जानकारी दी। दोनों नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने संवाद और कूटनीति जारी रखने के भारत के रुख को दोहराया और राष्ट्रपति पुतिन को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की निंदा की और शांति एवं क्षेत्रीय स्थिरता के लिए समर्थन दोहराया

May 05th, 01:11 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं।

भारत - रिपब्लिक ऑफ कोरिया स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लिए जॉइंट स्ट्रैटेजिक विजन जारी

April 20th, 10:53 pm

रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्योंग 19 से 21 अप्रैल, 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता में अगले पांच वर्षों (2026-2030) के लिए भारत-दक्षिण कोरिया स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को लागू करने, उसे और गति देने के लिए जॉइंट स्ट्रैटेजिक विजन जारी किया।

बातचीत और कूटनीति ही इस समस्या का समाधान है: पश्चिम एशिया संघर्ष पर लोकसभा में पीएम मोदी

March 23rd, 02:15 pm

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच, पीएम मोदी ने लोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह कर रही है। प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए, उन्होंने मानवता और शांति के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने देशवासियों से एकजुट रहने का आह्वान किया और स्थिति का फायदा उठाने वालों के प्रति आगाह किया।

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन

March 23rd, 02:00 pm

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच, पीएम मोदी ने लोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह कर रही है। प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख करते हुए, उन्होंने मानवता और शांति के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने देशवासियों से एकजुट रहने का आह्वान किया और स्थिति का फायदा उठाने वालों के प्रति आगाह किया।

प्रधानमंत्री ने जॉर्डन के किंग से बातचीत की

March 19th, 07:16 pm

पीएम मोदी ने जॉर्डन के महामहिम किंग अब्दुल्ला द्वितीय से फोन पर बातचीत की और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर चिंता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढाँचे पर हुए हमले निंदनीय हैं और उन्होंने भारतीयों की सुरक्षित वापसी में जॉर्डन के प्रयासों की सराहना की। श्री मोदी ने दोहराया कि भारत और जॉर्डन, स्वतंत्र आवाजाही के सामान और ऊर्जा के आवागमन का समर्थन करते हैं।