प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार में नव नियुक्त मंत्रियों को शुभकामनाएं दी
May 09th, 02:06 pm
पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने श्री सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी और जनता तथा उनकी आकांक्षाओं से उनके गहरे जुड़ाव की सराहना की। उन्होंने मंत्री पद की शपथ लेने पर श्री दिलीप घोष, श्रीमती अग्निमित्रा पॉल, श्री अशोक कीर्तनिया, श्री क्षुदिराम टुडू और श्री निसीथ प्रमाणिक को भी बधाई दी और विश्वास जताया कि वे राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।