हमारा विजन हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना: भारत-सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

June 28th, 02:02 pm

भारत- सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन सम्मान को जलवायु परिवर्तन से लड़ रहे सभी देशों को समर्पित किया। उन्होंने 'MAHASAGAR' विजन को दोहराते हुए कहा कि भारत एक ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है जहाँ समुद्री सुरक्षा के साथ समृद्धि भी बढ़े और देशों के बीच साझेदारी आपसी सम्मान और भरोसे पर आधारित हो। उन्होंने ब्लू इकोनॉमी को भारत-सेशेल्स साझेदारी का स्वाभाविक और रणनीतिक स्तंभ भी बताया।

भारत और स्लोवाकिया वैश्विक मंच पर करीबी सामंजस्य से आगे बढ़ रहे हैं: भारत-स्लोवाकिया जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी

June 15th, 03:00 pm

ब्रातिस्लावा में आयोजित जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने भारत-स्लोवाकिया संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की। पीएम मोदी ने ट्रेड, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, स्पेस, डिजिटल इनोवेशन और मोबिलिटी के क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर जोर दिया और कहा कि यह बेहतर साझेदारी दोनों देशों की साझा प्राथमिकताओं, आपसी भरोसे और भविष्य के लिए साझा विजन को दर्शाती है।

भारत-इटली जॉइंट डेक्लेरेशन

May 20th, 10:28 pm

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने 19-20 मई 2026 को इटली की आधिकारिक यात्रा की। दोनों नेताओं ने भारत-इटली संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने सभी क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने तथा प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर करीबी उच्च-स्तरीय संवाद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने पीएम मेलोनी को आपसी सहमति के अनुसार भारत आने का निमंत्रण दिया।

भारत- यूरोप की पार्टनरशिप वर्ल्ड-क्लास आउटकम्स दे सकती है: यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन में पीएम मोदी

May 18th, 05:00 am

पीएम मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री (ERT) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (India-EU FTA) नए अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने भारत के डिजाइन फॉर इंडिया, मेक इन इंडिया और एक्सपोर्ट फ्रॉम इंडिया के विजन को दोहराया और यूरोपीय कंपनियों को एक विश्वसनीय आर्थिक साझेदार के रूप में भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोप सीईओ राउंडटेबल को हर वर्ष आयोजित करने का सुझाव भी दिया।

प्रधानमंत्री ने स्वीडन के चुनिंदा बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत की

May 17th, 11:16 pm

पीएम मोदी ने चुनिंदा स्वीडिश बिजनेस लीडर्स से बातचीत की और मेक इन इंडिया जैसी पहलों के तहत गहन सहयोग का निमंत्रण दिया। उन्होंने स्वीडिश कंपनियों को क्लीन एनर्जी, डिफेंस, सेमीकंडक्टर, इनोवेशन और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री ने यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री को संबोधित किया

May 17th, 12:12 am

पीएम मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री (ERT) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (India-EU FTA) नए अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने भारत के डिजाइन फॉर इंडिया, मेक इन इंडिया और एक्सपोर्ट फ्रॉम इंडिया के विजन को दोहराया और यूरोपीय कंपनियों को एक विश्वसनीय आर्थिक साझेदार के रूप में भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोप सीईओ राउंडटेबल को हर वर्ष आयोजित करने का सुझाव भी दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने फोन पर बातचीत की

January 30th, 09:05 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आज वेनेजुएला गणराज्य की कार्यवाहक राष्ट्रपति, महामहिम सुश्री डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज़ से फोन पर बात हुई।

वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच Restoring Balance एक ग्लोबल अर्जेंसी है: WHO के ग्लोबल समिट ऑन ट्रेडिशनल मेडिसिन में पीएम मोदी

December 19th, 08:11 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दूसरे ग्लोबल समिट ऑन ट्रेडिशनल मेडिसिन के समापन समारोह को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह समिट पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक पद्धतियों का संगम प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस समिट के दौरान भी अश्वगंधा पर एक विशेष ग्लोबल डिस्कशन का आयोजन किया गया था। प्रधानमंत्री ने सभी हितधारकों से विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी के साथ पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरे डब्ल्यूएचओ वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित किया

December 19th, 07:07 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दूसरे ग्लोबल समिट ऑन ट्रेडिशनल मेडिसिन के समापन समारोह को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह समिट पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक पद्धतियों का संगम प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस समिट के दौरान भी अश्वगंधा पर एक विशेष ग्लोबल डिस्कशन का आयोजन किया गया था। प्रधानमंत्री ने सभी हितधारकों से विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी के साथ पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

पीएम मोदी के जॉर्डन दौरे पर संयुक्त बयान

December 16th, 03:56 pm

पीएम मोदी ने किंग अब्दुल्ला द्वितीय के निमंत्रण पर 15-16 दिसंबर, 2025 को जॉर्डन का दौरा किया। दोनों नेताओं ने राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, सुरक्षा, संस्कृति और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैले भारत-जॉर्डन संबंधों का सकारात्मक मूल्यांकन किया। उन्होंने द्विपक्षीय स्तर और बहुपक्षीय मंचों पर दोनों पक्षों के बीच हो रहे उत्कृष्ट सहयोग की भी सराहना की।

परिणामों की सूची: फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा

August 05th, 04:31 pm

पीएम मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर के बीच बैठक के दौरान, भारत और फिलीपींस के बीच ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ की स्थापना की घोषणा की गई। इस दौरान डिफेंस, लीगल अफेयर्स, साइंस एवं टेक्नोलॉजी, टूरिज्म, डिजिटल टेक्नोलॉजीज, स्पेस, मैरिटाइम कोऑपरेशन और कल्चरल एक्सचेंजेज सहित कई क्षेत्रों में कई ट्रीटीज और MoUs पर हस्ताक्षर किए गए।

'रोजगार मेलों' से अब तक लाखों नौजवानों को भारत सरकार में परमानेंट जॉब मिली: पीएम मोदी

July 12th, 11:30 am

पीएम मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया और चयनित युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका साझा लक्ष्य राष्ट्र-सेवा है, जो “Citizen First” के सिद्धांत पर आधारित है। प्रधानमंत्री ने वर्तमान दौर को ‘विकास का महायज्ञ’, गरीबी उन्मूलन एवं रोजगार सृजन के लिए समर्पित एक राष्ट्रीय मिशन बताया। उन्होंने देश के युवाओं से इस मिशन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया

July 12th, 11:00 am

पीएम मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया और चयनित युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका साझा लक्ष्य राष्ट्र-सेवा है, जो “Citizen First” के सिद्धांत पर आधारित है। प्रधानमंत्री ने वर्तमान दौर को ‘विकास का महायज्ञ’, गरीबी उन्मूलन एवं रोजगार सृजन के लिए समर्पित एक राष्ट्रीय मिशन बताया। उन्होंने देश के युवाओं से इस मिशन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

भारत और क्रोएशिया के नेताओं का वक्तव्य

June 19th, 06:06 pm

पीएम मोदी और क्रोएशियाई पीएम प्लेंकोविच ने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने, भारत-EU स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने कृषि, साइंस और टेक्नोलॉजी, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और जाग्रेब यूनिवर्सिटी में हिंदी चेयर स्थापित करने के लिए MoU पर साइन होने का स्वागत किया। दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा की।

ये Create in India, Create for the World का सही समय है: WAVES समिट में पीएम मोदी

May 01st, 03:35 pm

WAVES 2025 के उद्घाटन भाषण में पीएम मोदी ने इसे ग्लोबल क्रिएटिव कम्युनिटी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह समिट; स्टोरीटेलिंग, म्यूजिक, गेमिंग और इनोवेशन के माध्यम से 100 से अधिक देशों को एकजुट करता है और कल्चर व क्रिएटिविटी में भारत की लीडरशिप को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने WAVES 2025 का उद्घाटन किया

May 01st, 11:15 am

WAVES 2025 के उद्घाटन भाषण में पीएम मोदी ने इसे ग्लोबल क्रिएटिव कम्युनिटी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह समिट; स्टोरीटेलिंग, म्यूजिक, गेमिंग और इनोवेशन के माध्यम से 100 से अधिक देशों को एकजुट करता है और कल्चर व क्रिएटिविटी में भारत की लीडरशिप को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री 1 और 2 मई को महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे

April 30th, 03:42 pm

पीएम मोदी 1-2 मई को महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। वे मुंबई में WAVES 2025 का उद्घाटन करेंगे, केरल में विझिंजम पोर्ट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। एंटरटेनमेंट से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, पीएम मोदी का यह दौरा; भारत के इनोवेशन, लॉजिस्टिक्स और डेवलपमेंट के ग्लोबल हब के रूप में उभरने को दर्शाता है।

अपनी डाइवर्सिटी को ध्यान में रखते हुए स्वयं का लार्ज लैंग्वेज मॉडल बना रहा भारत: एआई एक्शन समिट में पीएम मोदी

February 11th, 03:15 pm

पेरिस में एआई एक्शन समिट के दौरान अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने एआई की क्षमता और इसके नैतिक, समावेशी व जवाबदेह ढंग से उपयोग सुनिश्चित करने के लिए ग्लोबल गवर्नेंस की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने पूर्वाग्रहों को कम करने, स्वास्थ्य, शिक्षा और सस्टेनेबिलिटी में एआई-आधारित इनोवेशन तथा फ्यूचर जॉब्स के लिए स्किलिंग के महत्व पर जोर दिया। पीएम मोदी ने एआई अपनाने, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और जन-केंद्रित एआई भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता में भारत के नेतृत्व को भी प्रदर्शित किया।

प्रधानमंत्री ने पेरिस में एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की

February 11th, 03:00 pm

पेरिस में एआई एक्शन समिट के दौरान अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने एआई की क्षमता और इसके नैतिक, समावेशी व जवाबदेह ढंग से उपयोग सुनिश्चित करने के लिए ग्लोबल गवर्नेंस की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने पूर्वाग्रहों को कम करने, स्वास्थ्य, शिक्षा और सस्टेनेबिलिटी में एआई-आधारित इनोवेशन तथा फ्यूचर जॉब्स के लिए स्किलिंग के महत्व पर जोर दिया। पीएम मोदी ने एआई अपनाने, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और जन-केंद्रित एआई भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता में भारत के नेतृत्व को भी प्रदर्शित किया।

‘मिशन मौसम’ का उद्देश्य भारत को क्लाइमेट-स्मार्ट राष्ट्र बनाना है: पीएम मोदी

January 14th, 10:45 am

पीएम मोदी ने IMD के 150वें स्थापना दिवस पर भारत की समृद्ध मौसम विज्ञान विरासत तथा आपदा प्रबंधन, मौसम पूर्वानुमान व क्लाइमेट रेजिलिएंस में IMD की प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत को ‘वेदर-रेडी, क्लाइमेट-स्मार्ट’ राष्ट्र बनाने के लिए 'मिशन मौसम' की शुरुआत की और IMD Vision-2047 डॉक्यूमेंट जारी किया।