जीवन में अपनी जिज्ञासा को हमेशा जीवित रखें: IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी

August 08th, 11:15 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने पास होने वाले छात्रों को बधाई दी और उनसे कहा कि वे तेजी से बदलती दुनिया को उत्सुकता, साहस और इनोवेशन की भावना के साथ अपनाएं। उन्होंने युवाओं से नई संभावनाओं का लाभ उठाने, रिसर्च को बढ़ावा देने और 'विकसित भारत' की यात्रा में योगदान देने का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

August 08th, 11:00 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने पास होने वाले छात्रों को बधाई दी और उनसे कहा कि वे तेजी से बदलती दुनिया को उत्सुकता, साहस और इनोवेशन की भावना के साथ अपनाएं। उन्होंने युवाओं से नई संभावनाओं का लाभ उठाने, रिसर्च को बढ़ावा देने और 'विकसित भारत' की यात्रा में योगदान देने का आह्वान किया।

भारत- न्यूजीलैंड संबंध टर्निंग पॉइंट पर: भारत-न्यूजीलैंड बिजनेस इवेंट में पीएम मोदी

July 11th, 08:20 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड के प्रमुख CEO और बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत की और व्यापार, निवेश और इनोवेशन के बड़े मौकों पर जोर दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड की कंपनियों को भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने का निमंत्रण दिया और 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 7 अरब न्यूजीलैंड डॉलर तक पहुंचाने के साझा लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड में बिजनेस लीडर्स को किया संबोधित

July 11th, 08:16 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड के प्रमुख CEO और बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत की और व्यापार, निवेश और इनोवेशन के बड़े मौकों पर जोर दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड की कंपनियों को भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने का निमंत्रण दिया और 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 7 अरब न्यूजीलैंड डॉलर तक पहुंचाने के साझा लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

परिणामों की सूची: 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए जापान के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा

July 02nd, 10:39 pm

16वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन कई महत्वपूर्ण निर्णयों और समझौतों के साथ संपन्न हुआ। इनमें आर्थिक सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एनर्जी रेजिलिएंस पर जॉइंट स्टेटमेंट, और क्लीन एनर्जी, मोबिलिटी, हेल्थकेयर, क्रिटिकल मिनरल्स, AI, बायोटेक्नोलॉजी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंशियल सहयोग जैसे क्षेत्रों में 13 अन्य समझौते शामिल हैं, जिनसे भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप और मजबूत हुई है।

G7 समिट के दौरान पीएम मोदी ने जर्मनी के चांसलर से की मुलाकात

June 17th, 05:34 pm

फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात की और भारत-जर्मनी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई प्रगति की समीक्षा की। चूंकि 2026 में भारत और जर्मनी अपने राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएंगे, इसलिए दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, शिक्षा और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

भारत- यूरोप की पार्टनरशिप वर्ल्ड-क्लास आउटकम्स दे सकती है: यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन में पीएम मोदी

May 18th, 05:00 am

पीएम मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री (ERT) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (India-EU FTA) नए अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने भारत के डिजाइन फॉर इंडिया, मेक इन इंडिया और एक्सपोर्ट फ्रॉम इंडिया के विजन को दोहराया और यूरोपीय कंपनियों को एक विश्वसनीय आर्थिक साझेदार के रूप में भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोप सीईओ राउंडटेबल को हर वर्ष आयोजित करने का सुझाव भी दिया।

पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा पर भारत-नीदरलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट

May 17th, 03:45 am

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत तथा व्यापक बनाने की इच्छा जताई। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच हुए सकारात्मक सहयोग और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया। साथ ही, इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष रणनीतिक रोडमैप को भी अपनाने का स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री ने यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री को संबोधित किया

May 17th, 12:12 am

पीएम मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री (ERT) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (India-EU FTA) नए अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने भारत के डिजाइन फॉर इंडिया, मेक इन इंडिया और एक्सपोर्ट फ्रॉम इंडिया के विजन को दोहराया और यूरोपीय कंपनियों को एक विश्वसनीय आर्थिक साझेदार के रूप में भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने भारत-यूरोप सीईओ राउंडटेबल को हर वर्ष आयोजित करने का सुझाव भी दिया।

फिनलैंड नॉर्डिक क्षेत्र में भारत का महत्वपूर्ण पार्टनर है: भारत-फिनलैंड जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

March 05th, 11:55 am

भारत-फिनलैंड की जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब को एक सम्मानित विचारक बताते हुए उनकी प्रशंसा की और आयरनमैन ट्रायथलॉन कम्प्लीट करने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने भारत और फिनलैंड के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने नोकिया के मोबाइल फोन, नुमालीगढ़ रिफाइनरी और चिनाब नदी पर बने रेलवे पुल को दोनों देशों की साझेदारी के प्रमुख उदाहरण बताया।

स्टार्टअप्स का साहस, आत्मविश्वास और नवाचार भारत के भविष्य को आकार दे रहे हैं: पीएम मोदी

January 16th, 01:30 pm

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने नई दिल्ली में स्टार्टअप इंडिया पहल के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने पिछले एक दशक में स्टार्टअप्स और यूनिकॉर्न की संख्या में हुई उल्लेखनीय बढ़ोतरी पर प्रकाश डाला और स्टार्टअप्स में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत फरवरी 2026 में AI इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करने जा रहा है, जो युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने युवाओं से मेहनत करने और नवाचार करने का आग्रह किया

परिणामों की सूची: फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी के चांसलर का भारत दौरा (12-13 जनवरी, 2026)

January 12th, 03:47 pm

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के भारत दौरे के दौरान कई अहम MoU और एग्रीमेंट हुए, जिनमें डिफेंस और सिक्योरिटी, ट्रेड व इकोनॉमी, क्रिटिकल मिनरल्स, इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज, पारंपरिक दवाइयां, रिन्यूएबल एनर्जी तथा संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं। गुजरात के लोथल में नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (NMHC) के डेवलपमेंट के लिए भी एक MoU साइन किया गया है।

हमारे रिश्तों में प्लैटिनम की परमानेंसीज और सिल्वर की चमक है:: भारत–जर्मनी सीईओ फोरम में प्रधानमंत्री मोदी

January 12th, 01:35 pm

भारत-जर्मनी सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीमलेस पार्टनरशिप है, जिसकी नींव साझा मूल्यों और आपसी विश्वास पर टिकी है। प्रधानमंत्री ने रणनीतिक क्षेत्रों, अहम और उभरती तकनीकों तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहयोग बढ़ाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों का उल्लेख किया। उन्होंने जर्मन प्रिसिजन और इनोवेशन को भारत के स्केल और स्पीड के साथ जुड़ने का आमंत्रण दिया।

भारत और जर्मनी के बीच घनिष्ठ सहयोग पूरी मानवता के लिए महत्वपूर्ण है: जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी

January 12th, 12:49 pm

पीएम मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत जर्मनी के साथ अपनी मित्रता और साझेदारी को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि हमारा द्विपक्षीय व्यापार अब तक के अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुँच चुका है और 50 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि दोनों देशों ने कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने जर्मनी के विदेश मंत्री से मुलाकात की

September 03rd, 08:40 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा, भारत और जर्मनी अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं। जीवंत लोकतंत्र और अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, हम व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्थिरता, विनिर्माण और गतिशीलता में परस्पर लाभप्रद सहयोग को बढ़ाने की अपार संभावनाएँ देखते हैं।

भारत और क्रोएशिया लोकतंत्र, rule of law, Pluralism, और Equality जैसे साझा मूल्यों से जुड़े हैं: पीएम मोदी

June 18th, 09:56 pm

क्रोएशिया के पीएम प्लेंकोविच के साथ जॉइंट प्रेस मीट के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने डिफेंस कोऑपरेशन प्लान का प्रस्ताव रखा। उन्होंने फार्मा, कृषि, आईटी, क्लीन और डिजिटल टेक, रिन्यूएबल-एनर्जी तथा सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में सहयोग को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने जाग्रेब यूनिवर्सिटी में हिंदी चेयर MoU को आगे बढ़ाने की घोषणा भी की।

प्रधानमंत्री ने G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की

June 18th, 08:02 am

पीएम मोदी ने G7 समिट के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों के महत्व की पुष्टि की और क्लीन एनर्जी, डिजिटल ट्रांजिशन, आर्टिफिशियल-इंटेलिजेंस, LNG, फूड सिक्योरिटी, क्रिटिकल मिनरल्स, हायर एजुकेशन, मोबिलिटी तथा सप्लाई-चेन रेजिलिएंस जैसे क्षेत्रों में भविष्य के सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने G7 समिट के दौरान जर्मनी के चांसलर से मुलाकात की

June 17th, 11:58 pm

पीएम मोदी ने कनाडा में G7 समिट के दौरान जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात की। मई 2025 में मर्ज के पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी। दोनों नेताओं ने भारत-जर्मनी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने पर सहमति जताई, जो अब 25 वर्ष पूरे कर रही है। इस साझेदारी में ट्रेड, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी, टेक, इनोवेशन और मोबिलिटी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पीएम मोदी से रिपब्लिक ऑफ फिनलैंड के प्रेजिडेंट महामहिम श्री अलेक्जेंडर स्टब ने फोन पर बात की

April 16th, 05:45 pm

प्रधानमंत्री मोदी से रिपब्लिक ऑफ फिनलैंड के प्रेजिडेंट महामहिम श्री अलेक्जेंडर स्टब ने फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने सुखद और सार्थक चर्चा की, जिसमें भारत-फिनलैंड संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। उन्होंने डिजिटलाइजेशन, सस्टेनेबिलिटी, AI, 5G/6G और क्वांटम टेक में अधिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की और रीजनल व ग्लोबल विषयों पर अपने विचार साझा किए।

‘इन्वेस्टमेंट इन पीपल’ का विजन तीन पिलर्स; एजुकेशन, स्किल और हेल्थकेयर पर खड़ा होता है: पीएम मोदी

March 05th, 01:35 pm

पीएम मोदी ने रोजगार पर पोस्ट-बजट वेबिनार में भाग लिया और इन्वेस्टिंग इन पीपल, इकोनॉमी एंड इनोवेशन विषय पर लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की शिक्षा प्रणाली कई दशकों के बाद एक महत्वपूर्ण परिवर्तन से गुजर रही है। उन्होंने घोषणा की कि ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के तहत एक करोड़ से अधिक पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया जाएगा। उन्होंने उल्लेख किया कि भारत, जो अब 3.8 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है, जल्द ही 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। प्रधानमंत्री ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए 'जन-भागीदारी' मॉडल पर प्रकाश डाला।