भारत-इजराइल साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी: भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी
February 26th, 03:30 pm
भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी ने इजराइल की अपनी यात्रा पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने भारत-इजराइल के लंबे समय से चले आ रहे भरोसेमंद संबंधों को स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने के ऐतिहासिक निर्णय को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देने और उसे गति प्रदान करने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और गाजा शांति योजना का स्वागत किया।भारत-फ्रांस संयुक्त बयान
February 18th, 08:10 am
फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लिया। श्री मैक्रों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की और 17 फरवरी को मुंबई में संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मैक्रों की यह भारत की चौथी यात्रा है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2025 में फ्रांस का दौरा किया था।अगले दशक के लिए भारत-जापान जॉइंट विजन: स्पेशल स्ट्रैटेजिक & ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए आठ डायरेक्शन
August 29th, 07:11 pm
भारत-जापान स्पेशल स्ट्रैटेजिक & ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाते हुए, अगले दशक के लिए स्पष्ट लक्ष्यों और उद्देश्यों के साथ आठ comprehensive all-nation lines of effort की रूपरेखा तैयार की गई है। इन प्रयासों का उद्देश्य भारत-जापान जन-केंद्रित साझेदारी में एक ट्रांसफॉर्मेटिव फेज की शुरुआत करना है। यह दोनों देशों के रिश्तों के आठवें दशक को चिह्नित करेगा और आने वाली पीढ़ियों को ठोस लाभ पहुँचाएगा।‘इन्वेस्टमेंट इन पीपल’ का विजन तीन पिलर्स; एजुकेशन, स्किल और हेल्थकेयर पर खड़ा होता है: पीएम मोदी
March 05th, 01:35 pm
पीएम मोदी ने रोजगार पर पोस्ट-बजट वेबिनार में भाग लिया और इन्वेस्टिंग इन पीपल, इकोनॉमी एंड इनोवेशन विषय पर लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की शिक्षा प्रणाली कई दशकों के बाद एक महत्वपूर्ण परिवर्तन से गुजर रही है। उन्होंने घोषणा की कि ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के तहत एक करोड़ से अधिक पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया जाएगा। उन्होंने उल्लेख किया कि भारत, जो अब 3.8 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है, जल्द ही 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। प्रधानमंत्री ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए 'जन-भागीदारी' मॉडल पर प्रकाश डाला।पीएम मोदी ने बूस्टिंग जॉब क्रिएशन- इन्वेस्टिंग इन पीपल, इकोनॉमी एंड इनोवेशन पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित किया
March 05th, 01:30 pm
पीएम मोदी ने रोजगार पर पोस्ट-बजट वेबिनार में भाग लिया और इन्वेस्टिंग इन पीपल, इकोनॉमी एंड इनोवेशन विषय पर लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की शिक्षा प्रणाली कई दशकों के बाद एक महत्वपूर्ण परिवर्तन से गुजर रही है। उन्होंने घोषणा की कि ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के तहत एक करोड़ से अधिक पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया जाएगा। उन्होंने उल्लेख किया कि भारत, जो अब 3.8 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है, जल्द ही 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। प्रधानमंत्री ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए 'जन-भागीदारी' मॉडल पर प्रकाश डाला।