AI की उपलब्धियों से लेकर T20 वर्ल्ड कप तक, पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भारत की प्रगति को उजागर किया

February 22nd, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ में पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने भारतीय मूल के क्रिकेटरों, अंगदान, नदी उत्सव, डिजिटल सुरक्षा और ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसे कई अहम विषयों पर बात की। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में 'राजाजी उत्सव' मनाया जाएगा। पीएम ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और नारी शक्ति से उनके गहरे जुड़ाव का उल्लेख किया।

‘विकसित भारत’ का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

December 28th, 11:30 am

साल के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल, साइंस लैब्स और वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश 2026 में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। पीएम ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, क्विज कॉम्पीटिशन, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2025 और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी युवा केंद्रित पहलों का भी उल्लेख किया।

प्रवासी भारतीयों ने विभिन्न देशों में अपनी पहचान बनाई: मन की बात में पीएम मोदी

November 24th, 11:30 am

मन की बात के 116वें एपिसोड में पीएम मोदी ने एनसीसी दिवस के महत्व पर चर्चा की, जिसमें एनसीसी कैडेट्स के विकास और आपदा राहत में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने विकसित भारत के लिए युवा सशक्तिकरण पर जोर दिया और विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के बारे में बात की। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल क्रांति का हिस्सा बनने में मदद करने वाले युवाओं और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की सफलता की प्रेरक कहानियां भी साझा कीं।