प्रधानमंत्री ने असम के डिब्रूगढ़ में पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन किया
February 14th, 07:29 pm
असम के डिब्रूगढ़ में पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अत्यंत उपयोगी साबित होगी।प्रधानमंत्री 14 फरवरी को असम का दौरा करेंगे
February 13th, 11:38 am
पीएम मोदी 14 फरवरी 2026 को असम का दौरा करेंगे। वे डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर स्थित इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरेंगे और लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों का हवाई प्रदर्शन देखेंगे। वे ब्रह्मपुत्र नदी पर बने 3,030 करोड़ रुपये की लागत वाले कुमार भास्कर वर्मा सेतु पुल का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री गुवाहाटी में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिससे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विकास को महत्वपूर्ण गति मिलेगी।प्रधानमंत्री 20-21 दिसंबर को असम का दौरा करेंगे
December 19th, 02:29 pm
पीएम मोदी 20-21 दिसंबर को असम का दौरा करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। गुवाहाटी में, प्रधानमंत्री शहीद स्मारक क्षेत्र में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और लोकप्रिय गोपीनाथ बरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री नामरूप में नए ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया उर्वरक परियोजना का भूमिपूजन करेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा।प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ पहुंचने के साथ गंगा विलास क्रूज द्वारा अपनी पहली यात्रा पूरी करने पर प्रसन्नता व्यक्त की
March 01st, 11:44 am
पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ पहुंचने के साथ गंगा विलास क्रूज द्वारा अपनी पहली यात्रा पूरी करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री के एक ट्वीट के जवाब में, प्रधानमंत्री ने कहा,एक विशेष यात्रा पूरी हुई! उम्मीद करता हूँ कि भारत और विदेश से और अधिक पर्यटक गंगा विलास क्रूज की यात्रा में भाग लेंगे।प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को असम के दौरे पर रहेंगे
April 26th, 07:05 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल 2022 को असम के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू में ‘शांति, एकता और विकास रैली’ को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वह शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री डिब्रूगढ़ कैंसर अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे।भारत के पूर्वी भागों का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है क्योंकि यही सर्वांगीण विकास का मार्ग है: प्रधानमंत्री मोदी
February 05th, 11:47 am
प्रधानमंत्री ने लेपेटकाटा, डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलीमर लिमिटेड और नुमालीगढ़ रिफाइनरीज़ लिमिटेड देश को समर्पित किया
February 05th, 11:46 am