‘विकसित भारत’ का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

December 28th, 11:30 am

साल के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने कहा कि 2025 में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल, साइंस लैब्स और वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश 2026 में नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। पीएम ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, क्विज कॉम्पीटिशन, स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2025 और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी युवा केंद्रित पहलों का भी उल्लेख किया।

'मन की बात' लोगों के सामूहिक प्रयासों को जन-सामान्य के सामने लाने का एक बेहतरीन मंच है: पीएम मोदी

November 30th, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने नवंबर के विशेष आयोजनों पर बात की, जिसमें संविधान दिवस समारोह, वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगाँठ, धर्मध्वजा का आरोहण, INS 'माहे' का नौसेना में शामिल होना और कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शामिल हैं। उन्होंने रिकॉर्ड अनाज और शहद उत्पादन, भारत की खेलों में सफलता, संग्रहालयों और नैचुरल फार्मिंग जैसे कई जरूरी विषयों पर भी बात की। पीएम ने लोगों से ‘काशी तमिल संगमम’ का हिस्सा बनने की अपील की।

आज भारत एक अद्भुत सांस्कृतिक पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा है: श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ, गोवा में पीएम मोदी

November 28th, 03:35 pm

गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह मठ लंबे समय से लोगों के लिए मार्गदर्शन का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग एकता से होकर गुजरता है और राष्ट्र का संकल्प तभी साकार होगा जब अध्यात्म, राष्ट्रसेवा और विकास एक साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि गोवा की पावन भूमि और मठ इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित किया

November 28th, 03:30 pm

गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह मठ लंबे समय से लोगों के लिए मार्गदर्शन का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग एकता से होकर गुजरता है और राष्ट्र का संकल्प तभी साकार होगा जब अध्यात्म, राष्ट्रसेवा और विकास एक साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि गोवा की पावन भूमि और मठ इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

गीता के शब्द सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, राष्ट्र की नीति को भी दिशा देते हैं: उडुपी, कर्नाटक में पीएम मोदी

November 28th, 11:45 am

उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने गुजरात और उडुपी के बीच विशेष संबंध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के द्वैत दर्शन के प्रणेता जगद्गुरु श्री माधवाचार्य वेदांत के प्रकाशपुंज हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन और गीता का प्रत्येक अध्याय कर्म, कर्तव्य और कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक के लिए नौ संकल्पों की घोषणा की।

पीएम मोदी ने कर्नाटक के उडुपी में श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह को संबोधित किया

November 28th, 11:30 am

उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने गुजरात और उडुपी के बीच विशेष संबंध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के द्वैत दर्शन के प्रणेता जगद्गुरु श्री माधवाचार्य वेदांत के प्रकाशपुंज हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन और गीता का प्रत्येक अध्याय कर्म, कर्तव्य और कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक के लिए नौ संकल्पों की घोषणा की।

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

November 25th, 10:20 am

देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवन के एक ऐतिहासिक क्षण को चिह्नित करते हुए, पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि आने वाली सदियों तक, धर्म ध्वज भगवान राम के आदर्शों और सिद्धांतों का प्रचार करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यदि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है और समाज को वास्तव में सशक्त करना है, तो हम सभी के भीतर ‘राम’ को जागृत करना होगा।

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी का संबोधन

November 25th, 10:13 am