प्रधानमंत्री 30-31 अक्टूबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे

October 29th, 02:20 pm

पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे। 30 अक्टूबर को वह अंबाजी मंदिर में पूजन-दर्शन और मेहसाणा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 31 अक्टूबर को पीएम केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे तथा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने साबरमती से सी-प्लेन की यात्रा की

December 12th, 11:30 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट से धरोई बांध तक सी-प्लेन से यात्रा की।