पीएम मोदी को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया

March 12th, 03:12 pm

पीएम मोदी मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां राष्ट्रपति धरमबीर गोकुल ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ (G.C.S.K) से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत और मॉरीशस के बीच स्थायी मित्रता को समर्पित किया। समारोह में भारतीय नौसेना का मार्चिंग कंटिन्जेंट और एक भारतीय नौसैनिक जहाज का पोर्ट कॉल भी शामिल था।

पीएम मोदी ने मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति से मुलाकात की

March 11th, 04:01 pm

पीएम मोदी ने मॉरीशस की अपनी यात्रा के दौरान स्टेट हाउस में राष्ट्रपति धरमबीर गोकुल से मुलाकात की और भारत-मॉरीशस के मजबूत संबंधों की पुष्टि की। उन्होंने विशेष सम्मान के तौर पर राष्ट्रपति और प्रथम महिला को OCI कार्ड सौंपे। उन्होंने आयुर्वेद गार्डन का भी दौरा किया और पारंपरिक चिकित्सा में सहयोग पर प्रकाश डाला। राष्ट्रपति गोकुल ने उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया।

पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे

March 11th, 08:33 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ समय पहले मॉरीशस पहुंचे। दो दिवसीय यात्रा के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे और मॉरीशस के नेतृत्व और गणमान्य व्यक्तियों से भी मिलेंगे।