बंगाल की ताकत पूरी दुनिया में जानी जाती है, लेकिन TMC ने उसे भ्रष्टाचार में फंसा दिया है: मथुरापुर में पीएम मोदी

April 23rd, 01:00 pm

पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बीजेपी के 11 वर्षों के विकास की तुलना TMC के 15 वर्षों के झूठ और विश्वासघात से की। उन्होंने TMC की सिंडिकेट संस्कृति पर निशाना साधते हुए कहा कि नौकरी, जमीन, राशन और मंडियों में “कट मनी” का बोलबाला है। अंत में उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाओं और युवाओं के नेतृत्व में बदलाव की मजबूत लहर दिखाई दे रही है।

आज TMC के जंगल राज के विरुद्ध, पूरे बंगाल की जनता गली-मोहल्ले में शंख फूंक रही है: कृष्णानगर में पीएम मोदी

April 23rd, 12:45 pm

पीएम मोदी ने कृष्णानगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने TMC के कुशासन की कड़ी आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर आधारित बीजेपी के विजन को प्रस्तुत किया। उन्होंने TMC के 15 वर्षों के “घोटालों और झूठे वादों” का जिक्र किया और इसकी तुलना बीजेपी के “सबका साथ, सबका विकास” के विजन से की। साथ ही, “मोदी की गारंटी” दोहराते हुए महिलाओं के लिए 10 गारंटियों का ऐलान भी किया।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर और मथुरापुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 23rd, 12:30 pm

पीएम मोदी ने कृष्णानगर और मथुरापुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने TMC के कुशासन की तीखी आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर आधारित बीजेपी के विजन को प्रस्तुत किया।

प्रधानमंत्री ने मां कात्यायनी का आशीर्वाद लेकर संस्कृत सुभाषितम् और भक्ति पाठ साझा किया

March 24th, 08:06 am

पीएम मोदी ने माँ कात्यायनी का आशीर्वाद ग्रहण किया और कहा कि माँ जगदम्बे की आराधना मन को असीम ऊर्जा और आंतरिक शक्ति से भर देती है। उन्होंने प्रार्थना की कि दिव्यता और पराक्रम की अधिष्ठात्री देवी की कृपा से उनके सभी भक्तों को अपार शक्ति और आत्मविश्वास प्राप्त हो। उन्होंने मां कात्यायनी को प्रणाम करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् और भक्ति पाठ भी साझा किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मां अंबे की आराधना के दिव्य वातावरण और आध्यात्मिक आनंद पर अपने विचार व्यक्त किए

March 23rd, 08:50 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार साझा किए, जिसमें उन्होंने मां दुर्गा की आराधना से प्राप्त होने वाली गहन शांति और शक्ति के अनुभव को रेखांकित किया। श्री मोदी ने देवी को समर्पित एक भक्ति गीत(भजन) भी साझा किया।

नवरात्रि के दौरान भक्ति की अपार शक्ति पर प्रधानमंत्री ने विचार व्यक्त किए

March 22nd, 09:12 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार साझा किए और देवी माँ की भक्ति से प्राप्त होने वाली गहन ऊर्जा तथा शक्ति पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने मतुआ धर्म मेले के श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी

March 16th, 01:12 pm

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने मतुआ धर्म मेले के सभी श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह विशेष अवसर पूर्ण ब्रह्म श्री श्री हरिचंद ठाकुर जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।। उनके विचार और शिक्षाएं आज भी अनेक लोगों को शक्ति और आशा प्रदान करती हैं।

प्रधानमंत्री ने पुलवामा के वीर नायकों को याद किया

February 14th, 11:06 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2019 में इसी दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर नायकों को याद किया। श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, संकल्प और सेवा हमारी सामूहिक चेतना में सदा के लिए अंकित रहेगी और प्रत्येक भारतीय उनके अटूट साहस से प्रेरणा प्राप्त करेगा।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र और मानवता की सेवा में सर्वस्व समर्पण को दर्शाते हुए संस्कृत सुभाषित साझा किया

February 11th, 10:31 am

आज पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया, जो पूरी निष्ठा के साथ राष्ट्र और मानवता की सेवा का संदेश देता है – और जिसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भी जीवनभर अपनाया। इस सुभाषितम का अर्थ है कि जिस राष्ट्र की महिमा का गान हिमालय करता हैं, जिसकी कीर्ति नदियों के साथ समुद्र तक प्रवाहित होती है, और जिसकी भुजाओं के समान दिशाएँ उसे नमन करती हैं, उस राष्ट्र को हम अपना सर्वस्व समर्पित करते हैं।

प्रधानमंत्री ने सोमनाथ के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक शक्ति के महत्व को रेखांकित किया

January 09th, 09:37 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ के ऐतिहासिक महत्व को पुनः रेखांकित करते हुए इसे भारत की आध्यात्मिक शक्ति और अटूट श्रद्धा का शाश्वत स्वरूप बताया।