महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
September 10th, 02:59 pm
आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (AKDN) के चेयरमैन, महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तेजी से विकसित होते भारत की जीवन रेखा: वडोदरा, गुजरात में पीएम मोदी
September 08th, 12:30 pm
वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने 'विकसित भारत' की यात्रा को और गति देने की घोषणा की। 2,800 किलोमीटर से अधिक लंबे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को पूरा करने और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, स्किल डेवलपमेंट और AI के लिए देश को तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से गुजरात और भारत की विकास यात्रा को नई रफ्तार मिलेगी।पीएम मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में भाग लिया
September 08th, 12:00 pm
वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने 'विकसित भारत' की यात्रा को और गति देने की घोषणा की। 2,800 किलोमीटर से अधिक लंबे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को पूरा करने और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, स्किल डेवलपमेंट और AI के लिए देश को तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से गुजरात और भारत की विकास यात्रा को नई रफ्तार मिलेगी।प्रधानमंत्री 8 सितंबर को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे
September 07th, 11:51 am
पीएम नरेन्द्र मोदी 8 सितंबर को गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह दौरा फ्रेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने से लेकर डिजिटल फाइनेंस के भविष्य को आकार देने तक, भारत की विकास और इनोवेशन की यात्रा को नई गति देगा।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की
September 05th, 10:00 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के विजेताओं से बातचीत की। शिक्षकों ने पढ़ाई को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के लिए अपनाए जा रहे अपने नए और रचनात्मक तरीकों को साझा किया। प्रधानमंत्री ने शिक्षकों से कहा कि वे केवल पढ़ाई तक सीमित न रहें, बल्कि छात्रों में नशे की लत के संकेतों पर भी नजर रखें। उन्होंने बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ावा देने और ज्यादा स्क्रीन टाइम की समस्या से निपटने के लिए खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।मजबूत भारत-उज्बेकिस्तान साझेदारी मध्य एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि की बड़ी ताकत बनेगी: जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
August 30th, 01:30 pm
भारत-उज्बेकिस्तान जॉइंट प्रेस मीट में, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव की सकारात्मक व दूरदर्शी सोच और भारत के प्रति उनकी गहरी मित्रता की सराहना की। द्विपक्षीय संबंधों को 'कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' का दर्जा मिलने के साथ ही, पीएम मोदी ने 2030 तक $5 बिलियन व्यापार का लक्ष्य रखा और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में परस्पर लाभकारी सहयोग बढ़ाने की बात कही, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया।प्रधानमंत्री 27 अगस्त को 'खेलो इंडिया डायलॉग' में युवाओं को संबोधित करेंगे
August 26th, 10:22 am
पीएम नरेन्द्र मोदी 27 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'खेलो इंडिया डायलॉग' को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के एक फिट, अनुशासित और खेल-प्रेमी देश बनाने के विजन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना, उनकी उम्मीदों को साझा करना और युवाओं के नेतृत्व में एक मजबूत 'विकसित भारत' के लिए विचार देना है। 'MY Bharat' द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के जश्न के हिस्से के तौर पर आयोजित यह कार्यक्रम पूरे देश में किया जाएगा।2025 बैच के IFS ट्रेनी अधिकारियों ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात
August 24th, 07:13 pm
2025 बैच के IFS ऑफिसर ट्रेनीज के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनसे अपने पोस्टिंग वाले देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क बनाने और स्थानीय समुदायों के साथ भारत के रिश्तों को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय मिशनों की डिजिटल मौजूदगी को मजबूत करने के महत्व पर भी जोर दिया। साथ ही, उन्होंने ट्रेनी अधिकारियों से कहा कि वे भारत को दुनिया भर के पर्यटकों के लिए और ज्यादा आकर्षक जगह बनाने की दिशा में काम करें।जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
August 22nd, 06:11 pm
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में मुलाकात की।दुनिया भारत को ग्रोथ और उम्मीद की नई किरण के रूप में देख रही है: इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में पीएम मोदी
August 21st, 09:00 pm
इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत के नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स के सफर पर प्रकाश डाला। जिसमें उन्होंने गवर्नेंस और पॉलिसी रिफॉर्म्स से लेकर ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तक किए जा रहे बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे ये रिफॉर्म्स ग्रोथ को आगे बढ़ा रहे हैं, नए अवसर पैदा कर रहे हैं और विकसित भारत के लिए भारत की नींव को मजबूत कर रहे हैं।पीएम मोदी ने इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित किया
August 21st, 08:25 pm
इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत के नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स के सफर पर प्रकाश डाला। जिसमें उन्होंने गवर्नेंस और पॉलिसी रिफॉर्म्स से लेकर ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तक किए जा रहे बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे ये रिफॉर्म्स ग्रोथ को आगे बढ़ा रहे हैं, नए अवसर पैदा कर रहे हैं और विकसित भारत के लिए भारत की नींव को मजबूत कर रहे हैं।प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
August 20th, 09:37 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डेटा एक राष्ट्रीय संपत्ति है और इसके प्रभावी उपयोग पर ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जटिल चुनौतियों से निपटने और दीर्घकालिक सोच के साथ भारत के भविष्य को आकार देने के लिए सरकार के सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल, समन्वित प्रयास, नए और रचनात्मक विचारों तथा सामूहिक जिम्मेदारी की जरूरत पर भी जोर दिया।जापान के रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
August 20th, 09:04 pm
भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए जापान के रक्षा मंत्री श्री शिंजिरो कोइजुमी ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाले चार मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी
August 19th, 03:18 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने आज पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के 8 जिलों को कवर करने वाले 4 रेल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। पीएम मोदी के 'न्यू इंडिया' विजन के अनुरूप, ये प्रोजेक्ट लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाएंगे, साथ ही देशभर के कई प्रमुख पर्यटक स्थलों के लिए रेल कनेक्टिविटी में भी सुधार करेंगे।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिकी उपराष्ट्रपति का टेलीफोन आया
August 08th, 10:58 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति श्री जे. डी. वैंस का टेलीफोन आया।कैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की लागत वाली भारत की राष्ट्रीय एकीकृत कम्प्रेस्ड बायोगैस योजना गोबरधन को मंजूरी दी
August 06th, 04:08 pm
भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक अहम पड़ाव के तौर पर, पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'गोबरधन' (GOBARdhan) - यानी नेशनल सर्कुलर बायोएनर्जी स्कीम को मंजूरी दी है। इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक कुल 23,731 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। यह योजना ऊर्जा सुरक्षा, किसानों और ग्रामीण उद्यमों, 'वेस्ट-टू-वेल्थ', आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के विजन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।आर्टिकल 370 और 35(A) को निरस्त किए जाने के सात साल
August 05th, 02:25 pm
आर्टिकल 370 और 35(A) को निरस्त किए जाने के ऐतिहासिक फैसले के सात साल पूरे होने पर, पीएम मोदी ने कहा कि पिछले सात वर्षों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक बदलाव देखा है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता के प्रति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आजीवन समर्पण को रेखांकित किया और 'विकसित भारत' के निर्माण में प्रत्येक नागरिक के योगदान पर बल दिया।प्रधानमंत्री ने आत्मिक विकास के महत्व पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 05th, 12:30 pm
पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि आत्मिक विकास व्यक्ति के भीतर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना का संचार करता है। उन्होंने बताया कि भारत की युवा शक्ति आज इन्हीं आदर्शों से प्रेरित होकर देश को हर क्षेत्र में आगे ले जा रही है।विवेक स्मारक हमें बड़े उद्देश्य के लिए खुद को समर्पित करने की प्रेरणा देता है: मैसुरु, कर्नाटक में पीएम मोदी
August 01st, 04:53 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसुरु में 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मैसुरु की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर लगातार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अपनी जगह बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की मेहनत और प्रतिभा की बदौलत भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। साथ ही, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग केंद्र भी बन चुका है। प्रधानमंत्री ने मौजूदा पीढ़ी से स्वामी विवेकानंद के देश के लिए देखे गए महान सपने को सच करने की अहम जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन
August 01st, 04:00 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मैसूरु की सराहना करते हुए कहा कि यह शहर लगातार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अपनी जगह बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की मेहनत और प्रतिभा की बदौलत भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। साथ ही, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग केंद्र भी बन चुका है। प्रधानमंत्री ने मौजूदा पीढ़ी से स्वामी विवेकानंद के देश के लिए देखे गए महान सपने को सच करने की अहम जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।