प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और नागरिकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया

June 10th, 11:50 pm

प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और हर क्षेत्र के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और बधाई संदेशों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इन शुभकामनाओं से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि भारत की सेवा करना और देश की विकास यात्रा में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। लोगों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने और भारत की वैश्विक साझेदारियों को और मज़बूत करने के लिए और भी ज़्यादा समर्पण के साथ काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।

विश्व नेताओं ने देश के सर्वाधिक कार्यकाल के निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को बधाई दी

June 10th, 02:08 pm

विश्व नेताओं ने पीएम मोदी को सर्वाधिक कार्यकालों के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। भूटान, श्रीलंका, मलेशिया, नाइजीरिया, मालदीव, केन्या, दक्षिण कोरिया, इटली, डेनमार्क, साइप्रस और ग्रीस के नेताओं ने उनके नेतृत्व, जनसेवा और भारत की प्रगति में योगदान की सराहना की। साथ ही, उन्होंने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुश्री मेटे फ्रेडरिक्सन को डेनमार्क की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी

June 03rd, 06:45 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुश्री मेटे फ्रेडरिक्सन को डेनमार्क की प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान डेनमार्क की एक्टिंग प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की

May 19th, 06:40 pm

तीसरी भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान पीएम मोदी ने डेनमार्क की एक्टिंग पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क के द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई प्रगति का स्वागत किया। पीएम मोदी ने तेजी से आगे बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था में हरित समाधान के लिए डेनमार्क की तकनीकों का स्वागत करने की भारत की तत्परता भी जताई।

‘आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं’: नॉर्डिक समिट में पीएम मोदी

May 19th, 04:25 pm

नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में शामिल होते हुए पीएम मोदी ने ट्रेड, इनवेस्टमेंट, ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में बढ़ती भारत-नॉर्डिक साझेदारी को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-नॉर्डिक संबंधों को ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के रूप में आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पीएम ने आतंकवाद के खिलाफ साझा संकल्प दोहराते हुए स्पष्ट कहा, “कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं।”

प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे

May 11th, 09:00 pm

पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री 25 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में भाग लेंगे

September 24th, 06:33 pm

पीएम मोदी 25 सितंबर को नई दिल्ली में ‘वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025’ में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में फूड-प्रोसेसिंग सेक्टर, फूड सस्टेनेबिलिटी और पौष्टिक एवं ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्शन में भारत की क्षमताओं पर प्रकाश डाला जाएगा। WFI में PMFME स्कीम के तहत, फूड-प्रोसेसिंग सेक्टर के माइक्रो प्रोजेक्ट्स के लिए लाभार्थियों को ₹770 करोड़ से अधिक की क्रेडिट-लिंक्ड सहायता प्रदान की जाएगी।

पीएम मोदी से डेनमार्क की प्रधानमंत्री महामहिम Ms. Mette Frederiksen ने बात की

September 16th, 07:29 pm

पीएम मोदी ने डेनमार्क की पीएम Ms. Mette Frederiksen के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के समर्थन को दोहराया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री सुश्री मेटे फ्रेडरिकसन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

April 15th, 06:02 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री सुश्री मेटे फ्रेडरिकसन ने आज टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ वैश्विक विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

जब Growth को Aspirations ड्राइव करती हैं, तो वो समावेशी भी होती है और Sustainable भी: राइजिंग भारत समिट में पीएम मोदी

April 08th, 08:30 pm

पीएम मोदी ने News18 Rising Bharat Summit को संबोधित किया। उन्होंने विकसित भारत के लिए युवाओं के सपनों, दृढ़ संकल्प और उत्साह का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने ₹12 लाख तक की आय पर जीरो टैक्स, 10,000 नई मेडिकल सीटें और 6,500 नई IIT सीटें, 50,000 नई अटल टिंकरिंग लैब और 52 करोड़ से अधिक मुद्रा स्कीम लोन सहित प्रमुख इनिशिएटिव्स पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने वक्फ कानून पारित करने के लिए संसद को बधाई दी।

पीएम मोदी ने ‘राइजिंग भारत समिट’ में भाग लिया

April 08th, 08:15 pm

पीएम मोदी ने News18 Rising Bharat Summit को संबोधित किया। उन्होंने विकसित भारत के लिए युवाओं के सपनों, दृढ़ संकल्प और उत्साह का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने ₹12 लाख तक की आय पर जीरो टैक्स, 10,000 नई मेडिकल सीटें और 6,500 नई IIT सीटें, 50,000 नई अटल टिंकरिंग लैब और 52 करोड़ से अधिक मुद्रा स्कीम लोन सहित प्रमुख इनिशिएटिव्स पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने वक्फ कानून पारित करने के लिए संसद को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री के साथ टेलीफोन पर बात की

April 20th, 06:01 pm

पीएम मोदी डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ टेलीफोन पर बात की। दोनों राजनेताओं ने भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने हाल के उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान कार्यक्रमों और बढ़ते सहयोग पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने सुश्री मेटे फ्रेडरिकसन को डेनमार्क के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी

December 15th, 11:01 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सुश्री मेटे फ्रेडरिकसन को डेनमार्क के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी है।

वन नेशन, वन फर्टिलाइजर: पीएम मोदी

October 17th, 11:11 am

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 PMKSK का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना- वन नेशन, वन फर्टिलाइजर लॉन्च किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 16,000 करोड़ की 12वीं किस्त राशि भी जारी की। प्रधानमंत्री ने कृषि स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया

October 17th, 11:10 am

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 PMKSK का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना- वन नेशन, वन फर्टिलाइजर लॉन्च किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 16,000 करोड़ की 12वीं किस्त राशि भी जारी की। प्रधानमंत्री ने कृषि स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

दूसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन

May 04th, 07:44 pm

पीएम मोदी ने दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन, आइसलैंड की पीएम कैटरीन जैकब्सडॉटिर, नॉर्वे के पीएम जोनास गहर स्टोर, स्वीडन की पीएम मैग्डेलीना एंडरसन और फिनलैंड की पीएम सना मारिन के साथ भाग लिया। शिखर सम्मेलन में महामारी के बाद इकोनॉमिक रिकवरी, क्लाइमेट चेंज, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, इनोवेशन, डिजिटलीकरण और ग्रीन एंड क्लीन ग्रोथ आदि क्षेत्रों में बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई।

डेनमार्क की महारानी मार्गरेट द्वितीय ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया

May 04th, 08:05 am

डेनमार्क की महारानी मार्गरेट द्वितीय ने कोपेनहेगन के अमालियनबोर्ग पैलेस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी की। प्रधानमंत्री मोदी ने महारानी के शासनकाल की स्वर्ण जयंती के अवसर उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री की कोपेनहेगन में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत

May 03rd, 09:14 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डेनमार्क की पीएम महामहिम सुश्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ कोपेनहेगन के बेला सेंटर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया और उनके साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने पीएम फ्रेडरिक्सन की गर्मजोशी और भारतीयों के प्रति सम्मान की सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि दोनों देश, ग्रीन ग्रोथ के लिए इनोवेटिव सॉल्यूशन खोजने में मिलकर काम कर सकते हैं।

पीएम मोदी ने भारत-डेनमार्क बिजनेस फोरम में भाग लिया

May 03rd, 07:40 pm

पीएम मोदी ने कोपेनहेगन में इंडिया-डेनमार्क बिजनेस फोरम में बिजनेस लीडर्स को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में कहा, इन दिनों सोशल मीडिया पर FOMO या 'फियर ऑफ मिसिंग' शब्द का प्रचलन बढ़ रहा है। भारत में सुधारों और निवेश के अवसरों को देखते हुए, मैं कह सकता हूं कि जो लोग हमारे देश में निवेश नहीं करेंगे, वे निश्चित रूप से चूक जाएंगे।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी का वक्तव्य

May 03rd, 07:11 pm

डेनमार्क की प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि दोनों पक्षों ने ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की संयुक्त कार्य-योजना की समीक्षा की। पीएम मोदी ने कहा, मुझे खुशी है कि विभिन्न क्षेत्रों में, विशेष रूप से रिन्यूएबल एनर्जी, हेल्थ, पोर्ट, शिपिंग, सर्कुलर इकोनॉमी तथा वाटर मैनेजमेंट के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।