केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में मिले-जुले वार्षिकी आधार पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना उपमार्ग से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक नए सड़क निर्माण के संशोधित परिव्यय की मंजूरी दी
March 10th, 04:30 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के निर्माण के लिए संशोधित लागत 3630.77 करोड़ रुपये को मंजूरी दे दी है। 31.42 km लंबा यह कॉरिडोर दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक सीधी और उच्च गति की कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे NCR में आर्थिक विकास और लॉजिस्टिक्स दक्षता को बढ़ावा मिलेगा।कैबिनेट ने मध्य प्रदेश में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (एनएच-752 डी) के बदनावर-पेटलावाद-थंदला-तिमारवानी खंड के 4 लेन के निर्माण को हाइब्रिड एन्युइटी मोड पर 3,839.42 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी
March 10th, 04:23 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने बदनावर से तिमारवानी तक 3,839.42 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन कॉरिडोर के विकास को मंजूरी दे दी है। इस कॉरिडोर से उज्जैन से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (DME) के तिमारवानी इंटरचेंज तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी, कच्चे माल और तैयार माल की कुशल आवाजाही में सुविधा होगी और इंडस्ट्रियल हब और MMLP तक पहुंच मजबूत होगी।विकसित राजस्थान की मजबूत नींव, विकसित भारत के संकल्प को और अधिक ताकत दे रही है: पीएम मोदी
March 07th, 03:15 pm
पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए इसे कोटा के लिए नई आशा और नई उपलब्धि का दिन बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से इस क्षेत्र में दुनियाभर से पर्यटक आएँगे, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ होगा। कोटा क्षेत्र में हुए प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कोटा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण और संसद में उनकी भूमिका की सराहना की।पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट की आधारशिला रखी, हाड़ौती क्षेत्र के बदलाव पर जोर दिया
March 07th, 02:45 pm
पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए इसे कोटा के लिए नई आशा और नई उपलब्धि का दिन बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से इस क्षेत्र में दुनियाभर से पर्यटक आएँगे, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ होगा। कोटा क्षेत्र में हुए प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कोटा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण और संसद में उनकी भूमिका की सराहना की।कैबिनेट ने महाराष्ट्र में NH-160A के एक हिस्से के अपग्रेडेशन को ₹3320.38 करोड़ की लागत से मंजूरी दी
February 14th, 01:05 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने महाराष्ट्र में NH-160A के रिहैबिलिटेशन और अपग्रेडेशन को मंजूरी दी है, जिसकी लागत 3,320.38 करोड़ रुपये है। PM GatiShakti सिद्धांतों के अनुसार प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट से यात्रा का समय कम होगा और आदिवासी क्षेत्र में बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होगा, जिससे समग्र आर्थिक विकास में मदद मिलेगी।कैबिनेट ने गुजरात में NH-56 के हिस्सों के अपग्रेडेशन को ₹4583.64 करोड़ की मंजूरी दी
February 14th, 01:02 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने गुजरात में 107.67 किलोमीटर लंबाई के चार-लेन सड़क प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत ₹4,583.64 करोड़ है। इस प्रोजेक्ट से आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, इससे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी।कैबिनेट ने महाराष्ट्र में ₹19,142 करोड़ की लागत से 6 लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी
December 31st, 03:06 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने महाराष्ट्र में ₹19,142 करोड़ की लागत से 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड नासिक-सोलापुर-अक्कलकोट कॉरिडोर के निर्माण को स्वीकृति दी है। इसे निर्बाध ट्रैफिक मूवमेंट के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे ट्रैवल टाइम, कंजेशन, और ऑपरेटिंग लागत में कमी आएगी। यह प्रोजेक्ट क्षेत्र में बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बेहतर बनाएगा।दुनिया और देश के दुश्मनों ने देख लिया कि जब सिंदूर...बारूद बन जाता है तो क्या होता है: बीकानेर, राजस्थान में पीएम मोदी
May 22nd, 12:00 pm
पीएम मोदी ने बीकानेर से 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया तथा पिछले 11 वर्षों में भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोग्रेस को रेखांकित किया। पीएम ने 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि इस हमले के जवाब में भारत ने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए।पीएम मोदी ने बीकानेर, राजस्थान में ₹26,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
May 22nd, 11:30 am
पीएम मोदी ने बीकानेर से 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया तथा पिछले 11 वर्षों में भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोग्रेस को रेखांकित किया। पीएम ने 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि इस हमले के जवाब में भारत ने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए।सूरत में चलाया गया फूड सिक्योरिटी सैचुरेशन अभियान; देश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बनेगा: पीएम मोदी
March 07th, 05:34 pm
पीएम मोदी ने सूरत के लिंबायत में सूरत फूड सिक्योरिटी सैचुरेशन कैंपेन कार्यक्रम का शुभारंभ किया और 2.3 लाख से अधिक लाभार्थियों को नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत बेनेफिट्स डिस्ट्रीब्यूट किए। पीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य देश के हर परिवार को पर्याप्त पोषण प्रदान करना है। उन्होंने सूरत को एंटरप्रेन्योरशिप के हब के रूप में मान्यता दी, जहाँ बड़ी संख्या में MSMEs हैं। उन्होंने देश भर की महिलाओं से NaMo app पर अपनी प्रेरक कहानियाँ साझा करने का आग्रह किया।पीएम मोदी ने सूरत फूड सिक्योरिटी सैचुरेशन कैंपेन कार्यक्रम की शुरुआत की
March 07th, 05:30 pm
पीएम मोदी ने सूरत के लिंबायत में सूरत फूड सिक्योरिटी सैचुरेशन कैंपेन कार्यक्रम का शुभारंभ किया और 2.3 लाख से अधिक लाभार्थियों को नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत बेनेफिट्स डिस्ट्रीब्यूट किए। पीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य देश के हर परिवार को पर्याप्त पोषण प्रदान करना है। उन्होंने सूरत को एंटरप्रेन्योरशिप के हब के रूप में मान्यता दी, जहाँ बड़ी संख्या में MSMEs हैं। उन्होंने देश भर की महिलाओं से NaMo app पर अपनी प्रेरक कहानियाँ साझा करने का आग्रह किया।दादरा और नगर हवेली, दमण और दीव; हमारा गर्व है, हमारी विरासत है: पीएम मोदी
March 07th, 03:00 pm
पीएम मोदी ने सिलवासा में ₹2580 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम से पहले सिलवासा में Namo हॉस्पिटल का भी उद्घाटन किया। पीएम ने जनऔषधि दिवस पर सिलवासा में शुरू किए गए हेल्थकेयर प्रोजेक्ट्स के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राम सेतु, नमो पथ, दमन में टेंट सिटी और लोकप्रिय नाइट मार्केट जैसे डेवलपमेंट्स इस क्षेत्र के आकर्षण को बढ़ा रहे हैं।पीएम मोदी ने सिलवासा में ₹2580 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की
March 07th, 02:45 pm
पीएम मोदी ने सिलवासा में ₹2580 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम से पहले सिलवासा में Namo हॉस्पिटल का भी उद्घाटन किया। पीएम ने जनऔषधि दिवस पर सिलवासा में शुरू किए गए हेल्थकेयर प्रोजेक्ट्स के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राम सेतु, नमो पथ, दमन में टेंट सिटी और लोकप्रिय नाइट मार्केट जैसे डेवलपमेंट्स इस क्षेत्र के आकर्षण को बढ़ा रहे हैं।वाढवण पोर्ट देश के व्यापार एवं औद्योगिक प्रगति का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा: पालघर, महाराष्ट्र में पीएम मोदी
August 30th, 01:41 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में लगभग ₹76,000 करोड़ की लागत वाले वाढवण पोर्ट के शिलान्यास सहित अनेक विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि समुद्र तटों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सदियों पुराने इतिहास से समृद्ध महाराष्ट्र के पास भविष्य की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित महाराष्ट्र; विकसित भारत के संकल्प का सबसे अहम हिस्सा है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में लगभग 76,000 करोड़ रुपये की लागत वाले वाढवण बंदरगाह की आधारशिला रखी
August 30th, 01:40 pm
प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में लगभग ₹76,000 करोड़ की लागत वाले वाढवण पोर्ट के शिलान्यास सहित अनेक विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि समुद्र तटों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सदियों पुराने इतिहास से समृद्ध महाराष्ट्र के पास भविष्य की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित महाराष्ट्र; विकसित भारत के संकल्प का सबसे अहम हिस्सा है।देश हो या प्रदेश, आज एनडीए ही विकास की एकमात्र गारंटी: राजमंड्री में पीएम मोदी
May 06th, 03:45 pm
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के राजमंड्री में एक विशाल रैली को संबोधित किया। भ्रष्टाचार को लेकर सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस सरकार में, भ्रष्टाचार फुल स्पीड में है, लेकिन विकास कार्यों पर ब्रेक लगा हुआ है। प्रधानमंत्री ने लोगों से कांग्रेस तथा वाईएसआर कांग्रेस की नकारात्मकता से दूर रहने और मौजूदा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के राजमंड्री और अनकापल्ली में चुनाव रैली को संबोधित किया
May 06th, 03:30 pm
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के राजमंड्री और अनकापल्ली में चुनावी सभाएं कीं। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वाईएसआर कांग्रेस सरकार में, भ्रष्टाचार फुल स्पीड में है, लेकिन विकास कार्यों पर ब्रेक लगा हुआ है। अनकापल्ली में उन्होंने कहा, आज भारत, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। ये गौरव हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा कर रहा है।इस चाय वाले ने 10 साल में देश की इकोनॉमी को 11वें से 5वें स्थान पर पहुंचा दिया: आणंद, गुजरात में पीएम मोदी
May 02nd, 11:10 am
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले पीएम मोदी ने गुजरात के आणंद में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है और 10 साल, भाजपा का कालखंड भी देखा है। उनका शासन काल था और हमारा सेवा काल है। विपक्ष पर चुटकी लेते हुए पीएम ने कहा कि देश में मरणासन्न कांग्रेस के लिए दुआएं, पाकिस्तान में की जा रही हैं।प्रधानमंत्री ने गुजरात के आणंद, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ और जामनगर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया
May 02nd, 11:00 am
पीएम मोदी ने गुजरात के आणंद, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ और जामनगर में जनसभाएं कीं। विपक्ष पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि मरणासन्न कांग्रेस पार्टी के लिए दुआएं, पाकिस्तान में की जा रही हैं। सुरेंद्रनगर में उन्होंने कहा, दस साल पहले देश की सरकार से, गरीब का भरोसा उठ गया था लेकिन आज गरीब, खुद आगे बढ़कर इस बेटे पर प्रेम लुटा रहा है। जूनागढ़ में पीएम ने कहा कि 2024 का चुनाव, देश के उज्ज्वल भविष्य और देश को आगे ले जाने के उनके मिशन को चिह्नित करता है। वहीं जामनगर रैली में पीएम मोदी ने तुष्टिकरण और विभाजनकारी राजनीति के लिए कांग्रेस पार्टी की कड़ी आलोचना की।तेज रफ्तार से बन रहा इंफ्रास्ट्रक्चर देश को तेजी से दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनाएगा: पीएम मोदी
March 11th, 01:30 pm
पीएम मोदी ने हरियाणा के गुरुग्राम से देशभर में लगभग एक लाख करोड़ रुपये की 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास तथा द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा सेक्शन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे न सिर्फ गाड़ियों में, बल्कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों की जिंदगी में भी 'गियर शिफ्ट' करेगा। नए दौर में देश की महत्त्वाकांक्षाओं पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत, बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों को लेकर आगे बढ़ रहा है।