फिनलैंड नॉर्डिक क्षेत्र में भारत का महत्वपूर्ण पार्टनर है: भारत-फिनलैंड जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

March 05th, 11:55 am

भारत-फिनलैंड की जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब को एक सम्मानित विचारक बताते हुए उनकी प्रशंसा की और आयरनमैन ट्रायथलॉन कम्प्लीट करने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने भारत और फिनलैंड के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने नोकिया के मोबाइल फोन, नुमालीगढ़ रिफाइनरी और चिनाब नदी पर बने रेलवे पुल को दोनों देशों की साझेदारी के प्रमुख उदाहरण बताया।

कनाडा के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा

February 26th, 10:40 am

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चार दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा पर रहेंगे। वे 27 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे और अगले दो दिनों में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे 1 मार्च को दिल्ली पहुंचेंगे और 2 मार्च को पीएम मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, जिसमें भारत-कनाडा स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। दोनों नेता भारत-कनाडा सीईओ फोरम में भी भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री ने मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक वार्ता की

February 08th, 11:19 am

पीएम मोदी ने मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम के साथ सार्थक बातचीत की। दोनों नेताओं ने एनर्जी, बायोटेक्नोलॉजी, ट्रेड, IT और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। वे डिफेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी, सेमीकंडक्टर और AI जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए।

आइए, साथ मिलकर समृद्ध मलेशिया और विकसित भारत के हमारे संकल्प को साकार करें: भारत-मलेशिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

February 08th, 08:35 am

मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने 2026 की अपनी पहली विदेश यात्रा, मलेशिया के लिए होने पर जोर दिया। भारत और मलेशिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते संबंधों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन कदमों से दोनों देशों के नागरिकों का जीवन आसान होगा। उन्होंने ASEAN के साथ-साथ पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

भारत के प्रधानमंत्री की मलेशिया की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर भारत-मलेशिया का संयुक्त वक्तव्य

February 08th, 08:30 am

मलेशिया के प्रधानमंत्री महामहिम दातो सेरी अनवर इब्राहिम के आमंत्रण पर भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 7 से 8 फरवरी 2026 तक मलेशिया की आधिकारिक यात्रा की। यह यात्रा दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों पर आधारित गहरी मित्रता और अटूट जन-संबंधों को दर्शाती है। इसने भारत-मलेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने एवं विस्तार करने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अरब देशों के विदेश मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

January 31st, 02:39 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अरब देशों के विदेश मंत्रियों, अरब लीग के महासचिव और अरब प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के एक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया, जो भारत में दूसरी भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए आए हुए हैं।

भारत और इथियोपिया के बीच हजारों वर्षों से निरंतर संपर्क, संवाद और आदान- प्रदान होता रहा है: पीएम मोदी

December 17th, 09:12 am

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ हुई बैठक में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने घोषणा की कि भारत-इथियोपिया संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश लोकतांत्रिक ताकतें हैं और शांति एवं मानवता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भारत में इथियोपिया के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की संख्या दोगुनी करने के निर्णय पर भी संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री की जॉर्डन यात्रा के दौरान हुए समझौतों की सूची

December 15th, 11:52 pm

पीएम मोदी और जॉर्डन के महामहिम राजा अब्दुल्ला द्वितीय के बीच हुई बैठक के दौरान कई एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें रिन्यूएबल एनर्जी,वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट एवं डेवलपमेंट, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और डिजिटल तकनीक से संबंधित समझौते शामिल हैं।

आज की बैठक भारत-जॉर्डन संबंधों को नई गति और गहराई प्रदान करेगी: पीएम मोदी

December 15th, 11:00 pm

जॉर्डन के महामहिम राजा अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात के दौरान, पीएम मोदी ने भारत-जॉर्डन संबंधों को और मजबूत करने के लिए राजा के सकारात्मक विचारों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देश ट्रेड, फर्टिलाइजर्स, डिजिटल टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और पीपुल टू पीपुल टाइस जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने आतंकवाद, उग्रवाद और रेडिकलाइजेशन से निपटने के प्रयासों के लिए भी महामहिम की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

November 17th, 08:11 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आज एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की है।

भारत और फिलीपींस के बीच ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ की घोषणा

August 05th, 05:23 pm

भारत और फिलीपींस के बीच ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ की स्थापना की घोषणा, पीएम मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर के बीच बैठक के दौरान की गई। ‘प्लान ऑफ एक्शन’ (2025-2029) द्वारा गाइडेड ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ दोनों देशों के बीच; द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की पूरी क्षमता को साकार करने की दिशा में एक नया अध्याय है।

परिणामों की सूची: फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा

August 05th, 04:31 pm

पीएम मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर के बीच बैठक के दौरान, भारत और फिलीपींस के बीच ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ की स्थापना की घोषणा की गई। इस दौरान डिफेंस, लीगल अफेयर्स, साइंस एवं टेक्नोलॉजी, टूरिज्म, डिजिटल टेक्नोलॉजीज, स्पेस, मैरिटाइम कोऑपरेशन और कल्चरल एक्सचेंजेज सहित कई क्षेत्रों में कई ट्रीटीज और MoUs पर हस्ताक्षर किए गए।

हम भारत-फिलीपींस संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ स्तर पर ले जा रहे हैं: पीएम मोदी

August 05th, 03:45 pm

फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर के साथ बैठक के दौरान अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने घोषणा की कि भारत-फिलीपींस संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंधों में, सभी क्षेत्रों में प्रगति हुई है और अब वे अगले पाँच वर्षों के लिए एक ‘प्लान ऑफ एक्शन’ तैयार कर रहे हैं।

दक्षिण कोरिया के विशेष दूतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की

July 17th, 06:40 pm

श्री किम बू क्यूम के नेतृत्व में दक्षिण कोरिया (आरओके) के विशेष दूतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

प्रधानमंत्री ने ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात की

July 09th, 06:02 am

ब्रासीलिया में, पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला से मुलाकात की और भारत-ब्राजील के बीच, बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रों में सहयोग पर बातचीत की और अगले पाँच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और छह MoUs पर हस्ताक्षर किए।

पैराग्वे के प्रेसिडेंट के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत के दौरान पीएम मोदी का प्रारम्भिक वक्तव्य

June 02nd, 03:00 pm

पैराग्वे के प्रेसिडेंट के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत के दौरान अपने प्रारंभिक संबोधन में पीएम मोदी ने प्रेसिडेंट और उनके डेलीगेशन का भारत में हार्दिक स्वागत किया। पीएम ने डिजिटल टेक्नोलॉजी, क्रिटिकल मिनरल्स, एनर्जी, एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर, डिफेंस, रेलवे, स्पेस, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और ओवरऑल इकोनॉमिक पार्टनरशिप जैसे क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर प्रकाश डाला।

कैबिनेट ने पावर सेक्टर को कोयला अलोकेशन के लिए रिवाइज्ड SHAKTI पॉलिसी को मंजूरी दी

May 07th, 12:07 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने सेंट्रल सेक्टर/स्टेट सेक्टर/इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स के थर्मल पावर प्लांट्स को नए कोयला लिंकेज प्रदान करने के लिए रिवाइज्ड SHAKTI पॉलिसी को मंजूरी दी है। SHAKTI पॉलिसी, 2017 की शुरुआत के साथ ही कोयला अलोकेशन मैकेनिज्म में नॉमिनेशन बेस्ड व्यवस्था से ऑक्शन/टैरिफ बेस्ड बिडिंग के जरिए कोयला लिंकेज के अलोकेशन के अधिक पारदर्शी तरीके में व्यापक बदलाव हुआ।

प्रोग्रेस में पार्टनर्स हैं भारत और अफ्रीकन यूनियन: अंगोला के राष्ट्रपति के साथ प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी

May 03rd, 01:00 pm

पीएम मोदी और अंगोला के राष्ट्रपति लोरेंसू ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया, जिसमें दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों पर प्रकाश डाला गया। पीएम मोदी ने अंगोला को भारत के ग्लोबल इनिशिएटिव्स में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि आतंकवाद, मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। पीएम मोदी ने कहा, हम आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म के खिलाफ लड़ाई में हमारे साथ खड़े होने के लिए हम अंगोला को धन्यवाद देते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की

April 17th, 08:05 pm

पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की। उन्होंने वक्फ संशोधन अधिनियम लाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने 2047 तक ‘विकसित भारत’ के प्रधानमंत्री के विजन के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्यों के साथ अपने मजबूत संबंधों को याद किया और उनके सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के बारे में चर्चा करने के लिए केइज़ाई दोयुकाई के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

March 27th, 08:17 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह 7 लोक कल्याण मार्ग पर केइज़ाई दोयुकाई (जापान कॉर्पोरेट कार्यकारी संघ) के अध्यक्ष श्री ताकेशी निनामी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल तथा 20 अन्य व्यापारिक प्रतिनिधियों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के प्रति उनके विचार और सुझाव जानना चाहते थे।