प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में BRICS समिट के दौरान नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति से मुलाकात की
September 13th, 06:13 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित BRICS समिट से इतर नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टिमा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-नाइजीरिया के बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करते हुए स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसके अलावा, उन्होंने ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं और चिंताओं सहित आपसी हित के तमाम क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए।प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में BRICS समिट के दौरान फिलीपींस के राष्ट्रपति से मुलाकात की
September 13th, 04:38 pm
BRICS समिट से इतर पीएम मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए और रणनीतिक साझेदारी के सभी क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम ने Coalition for Disaster Resilient Infrastructure में शामिल होने के फिलीपींस के फैसले का स्वागत किया।प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में BRICS समिट के इतर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की
September 12th, 01:48 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 18वीं BRICS समिट के इतर अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-यूएई कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के महत्व को दोहराया। उन्होंने BRICS, रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, तकनीकी और इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की।प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में BRICS समिट के दौरान फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
September 12th, 11:24 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 18वीं BRICS समिट के दौरान इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग, रक्षा और सुरक्षा, क्षमता निर्माण और बहुपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की और साथ ही क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।आइए BRICS के लक्ष्यों को एक्शन में बदलें और अपनी सामूहिक ताकत से वैश्विक समाधान निकालें: ब्रिक्स बिजनेस फोरम में पीएम मोदी
September 11th, 07:19 pm
BRICS बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत, मजबूत हो रहे इनोवेशन इकोसिस्टम और ग्लोबल बिजनेस के लिए उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने 'मेक इन इंडिया', 'इनोवेट विथ इंडिया' और 'स्केल फॉर द वर्ल्ड' का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने BRICS देशों से अपनी सामूहिक ताकत को वैश्विक समाधानों में बदलने और दुनिया को आगे ले जाने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।प्रधानमंत्री ने BRICS समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की
September 11th, 05:28 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित 18वीं BRICS समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की और भारत-रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर से फोन पर बातचीत की
September 10th, 06:24 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी के चांसलर महामहिम फ्रेडरिक मर्ज का फोन आया।स्वामी नारायण मंदिर का उद्घाटन भारत- फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का नया युग स्तंभ: पीएम मोदी
September 06th, 10:40 pm
फ्रांस की राजधानी पेरिस में BAPS स्वामीनारायण हिंदू मंदिर के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कार्यक्रम को भारत-फ्रांस सांस्कृतिक संबंधों में एक नया युग स्तंभ बताया। मंदिर के निर्माण में संतों और आध्यात्मिक गुरुओं के प्रयासों की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा कि यह मंदिर मेड इन इंडिया और बिल्ट इन फ्रांस है और उम्मीद जताई कि आने वाली सदियों तक यह मंदिर दोनों देशों के बीच सहयोग और नई संभावनाओं का प्रतीक बना रहेगा।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस में बीएपीएस स्वामीनारायण हिंदू मंदिर के लोकार्पण समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित किया
September 06th, 10:00 pm
फ्रांस की राजधानी पेरिस में BAPS स्वामीनारायण हिंदू मंदिर के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कार्यक्रम को भारत-फ्रांस सांस्कृतिक संबंधों में एक नया युग स्तंभ बताया। मंदिर के निर्माण में संतों और आध्यात्मिक गुरुओं के प्रयासों की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा कि यह मंदिर मेड इन इंडिया और बिल्ट इन फ्रांस है और उम्मीद जताई कि आने वाली सदियों तक यह मंदिर दोनों देशों के बीच सहयोग और नई संभावनाओं का प्रतीक बना रहेगा।अपनी 100 वर्षों की यात्रा में SRCC ने पीढ़ियों को गढ़ा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य से जोड़ा: पीएम मोदी
September 05th, 07:30 pm
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में, पीएम मोदी ने पॉलिसी पैरालिसिस से पॉलिसी डायनामिज्म तक भारत के सफर को रेखांकित किया। उन्होंने इकोनॉमिक ग्रोथ, फाइनेंशियल इन्क्लूजन, मेक इन इंडिया और युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य और संकल्प पर आधारित ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ का महत्वाकांक्षी विजन साझा किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में शामिल हुए
September 05th, 07:00 pm
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में, पीएम मोदी ने पॉलिसी पैरालिसिस से पॉलिसी डायनामिज्म तक भारत के सफर को रेखांकित किया। उन्होंने इकोनॉमिक ग्रोथ, फाइनेंशियल इन्क्लूजन, मेक इन इंडिया और युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने 140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य और संकल्प पर आधारित ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ का महत्वाकांक्षी विजन साझा किया।बेल्जियम के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा पर भारत-बेल्जियम जॉइंट स्टेटमेंट
September 03rd, 02:48 pm
पीएम मोदी और बेल्जियम के पीएम बार्ट डी वेवर ने साझे इतिहास और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव पर आधारित मजबूत भारत-बेल्जियम साझेदारी की पुष्टि की, जिसमें फ्लैंडर्स फील्ड्स में 9,000 से अधिक भारतीय सैनिकों का सर्वोच्च बलिदान भी शामिल है। दोनों नेताओं ने भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का स्वागत किया और ट्रेड, डिफेंस, टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी तथा इन्वेस्टमेंट में सहयोग के विस्तार पर चर्चा की।भारत-बेल्जियम संबंधों की जड़ें इतिहास में गहरी हैं: बेल्जियम के पीएम बार्ट डी वेवर के साथ जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
September 03rd, 01:00 pm
बेल्जियम के पीएम बार्ट डी वेवर के साथ जॉइंट प्रेस स्टेटमेंट में, पीएम मोदी ने ट्रेड, डिफेंस, क्लीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर और लोगों के बीच आपसी संबंधों में बढ़ती भारत-बेल्जियम साझेदारी को रेखांकित किया। साथ ही सहयोग को मजबूत करने और अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के उद्देश्य से नई पहलों पर बल दिया।प्रधानमंत्री की रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक
August 31st, 09:49 pm
किर्गिज रिपब्लिक के बिश्केक में आयोजित SCO समिट के दौरान पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-रूस द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। पीएम मोदी ने दोहराया कि संघर्षों के समाधान का रास्ता संवाद और कूटनीति से ही निकलता है। दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने के लिए निरंतर संपर्क में रहने पर सहमति जताई।प्रधानमंत्री ने रिपब्लिक ऑफ आर्मेनिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
August 31st, 03:57 pm
किर्गिज रिपब्लिक के बिश्केक में SCO समिट से इतर, पीएम मोदी ने आर्मेनिया के पीएम निकोल पाशिनयान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और परस्पर हित के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।मजबूत भारत-उज्बेकिस्तान साझेदारी मध्य एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि की बड़ी ताकत बनेगी: जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
August 30th, 01:30 pm
भारत-उज्बेकिस्तान जॉइंट प्रेस मीट में, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव की सकारात्मक व दूरदर्शी सोच और भारत के प्रति उनकी गहरी मित्रता की सराहना की। द्विपक्षीय संबंधों को 'कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' का दर्जा मिलने के साथ ही, पीएम मोदी ने 2030 तक $5 बिलियन व्यापार का लक्ष्य रखा और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में परस्पर लाभकारी सहयोग बढ़ाने की बात कही, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया।उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य के दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
August 29th, 08:45 am
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी 29-30 अगस्त को उज्बेकिस्तान का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे और ‘विकसित भारत 2047’ तथा ‘उज्बेकिस्तान-2030’ के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति सदिर जापारोव के निमंत्रण पर बिश्केक जाएंगे, जहां वे 26वें SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वे छठे 'वर्ल्ड नोमैड गेम्स' के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।पीएम नरेन्द्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य का दौरा
August 27th, 05:14 pm
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी 29-30 अगस्त को उज्बेकिस्तान का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे और ‘विकसित भारत 2047’ तथा ‘उज्बेकिस्तान-2030’ के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति सदिर जापारोव के निमंत्रण पर बिश्केक जाएंगे, जहां वे 26वें SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वे छठे 'वर्ल्ड नोमैड गेम्स' के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।दुनिया भारत को ग्रोथ और उम्मीद की नई किरण के रूप में देख रही है: इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में पीएम मोदी
August 21st, 09:00 pm
इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत के नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स के सफर पर प्रकाश डाला। जिसमें उन्होंने गवर्नेंस और पॉलिसी रिफॉर्म्स से लेकर ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तक किए जा रहे बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे ये रिफॉर्म्स ग्रोथ को आगे बढ़ा रहे हैं, नए अवसर पैदा कर रहे हैं और विकसित भारत के लिए भारत की नींव को मजबूत कर रहे हैं।पीएम मोदी ने इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित किया
August 21st, 08:25 pm
इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत के नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स के सफर पर प्रकाश डाला। जिसमें उन्होंने गवर्नेंस और पॉलिसी रिफॉर्म्स से लेकर ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तक किए जा रहे बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे ये रिफॉर्म्स ग्रोथ को आगे बढ़ा रहे हैं, नए अवसर पैदा कर रहे हैं और विकसित भारत के लिए भारत की नींव को मजबूत कर रहे हैं।