प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेन्द्र प्रधान के निधन पर शोक व्यक्त किया

March 17th, 03:15 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. देबेन्द्र प्रधान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि सांसद और मंत्री के रूप में डॉ. देबेन्द्र प्रधान जी का योगदान गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर देने के लिए उल्लेखनीय है।