प्रधानमंत्री ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में इमारत ढहने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया
April 19th, 09:02 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में एक इमारत ढहने से हुई जानमाल की हानि पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।