प्रधानमंत्री ने दमन में नमो हॉस्पिटल का उद्घाटन किया

June 05th, 10:25 pm

केंद्र शासित प्रदेश दमन के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ी मजबूती देते हुए पीएम मोदी ने दमन में नमो हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस है और लोगों को क्वालिटी हेल्थकेयर उपलब्ध कराने के जारी प्रयासों के अनुरूप है।

प्रधानमंत्री ने दमन के नमो एयरपोर्ट पर आधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया

June 05th, 10:18 pm

दमन की बढ़ती इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरतों को पूरा करने के लिए पीएम मोदी ने दमन के नमो एयरपोर्ट पर आधुनिक टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह टर्मिनल बिल्डिंग क्षेत्र में टूरिज्म और कारोबारी गतिविधियों को उल्लेखनीय बढ़ावा देगी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने सूरत में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया

June 05th, 10:11 pm

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने सूरत में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया और नागरिकों से प्रकृति को हरा-भरा बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए उसकी रक्षा करने के संकल्प को दोहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के हजीरा में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

June 05th, 10:08 pm

पीएम मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत की बढ़ती डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी डिफेंस सेक्टर में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए देश के प्रयासों का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री ने इसे ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

प्रधानमंत्री 5 जून को सूरत और दमन के दौरे पर जाएंगे

June 04th, 10:03 am

पीएम मोदी 5 जून, 2026 को गुजरात और दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरत जिले के हजीरा में चल रही औद्योगिक गतिविधियों और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे। दमन में, वे नमो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, वे लगभग 2,970 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री लक्षद्वीप में लगभग 885 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखेंगे।

प्रधानमंत्री ने दमन में नमो पथ, देवका सीफ्रंट राष्ट्र को समर्पित किया

April 25th, 11:23 pm

पीएम मोदी ने दमन में नमो पथ, देवका सीफ्रंट, राष्ट्र को समर्पित किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने निर्माण श्रमिकों के साथ बातचीत की और उनके साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई। उन्होंने नया भारत सेल्फी प्वाइंट भी देखा। लगभग 165 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 5.45 किमी देवका सीफ्रंट देश में अपनी तरह का एक तटीय सैरगाह है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने और इस क्षेत्र में अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री मोदी अगले 2 दिनों के दौरान 2 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेंगे

February 23rd, 04:13 pm

प्रधानमंत्री मोदी अगले 2 दिनों के दौरान 2 राज्यों – गुजरात और तमिलनाडु तथा 2 केंद्र शासित प्रदेशों – दमन एवं दीव और पुडुचेरी का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, प्रधानमंत्री अरविंद आश्रम का दौरा करेंगे, न्यू इंडिया मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

यह राष्ट्र हर भारतीय का है और किसी के साथ भेदभाव का कोई सवाल ही नहीं है: पीएम मोदी

April 17th, 02:37 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने दादर और नगर हवेली में विभिन्न सरकारी परियोजनाओं का उद्घाटन किया, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी के लाभार्थियों को मंजूरी पत्र सौपा तथा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किये। प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 तक एक ऐसे विकसित भारत का अपना विज़न रखा जब देश में हर किसी के पास अपना घर हो। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से डिजिटल लेन-देन करने और मोबाइल फोन को अपने बैंक के तौर पर प्रयोग करने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने दादरा नागर एवं हवेली में सरकारी परियोजनाओं की शुरुआत की

April 17th, 02:36 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलवासा, दादर व नगर हवेली में विभिन्न सरकारी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें सरकारी भवन, सोलर पीवी सिस्टम, जन औषाधी केंद्र और एक पासपोर्ट सेवा केंद्र शामिल हैं। उन्होंने दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरित किये एवं मौजूदा सरकारी योजनाओं के तहत अन्य लाभ भी दिये।

2014 का चुनाव लोगों की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए सुराज्य की दिशा में एक आंदोलन है : नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में चुनाव प्रचार किया

April 26th, 05:45 pm

2014 का चुनाव लोगों की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए सुराज्य की दिशा में एक आंदोलन है : नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में चुनाव प्रचार किया