प्रधानमंत्री 6 मार्च को "कृषि और ग्रामीण परिवर्तन" विषय पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे

March 05th, 06:04 pm

पीएम मोदी 6 मार्च 2026 को कृषि और ग्रामीण परिवर्तन विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे। इस विषय के अंतर्गत चार प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हुए आठ वेबिनार सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। विशेष रूप से, वेबिनार में भारत विस्तार, मत्स्य पालन के लिए अमृत सरोवर और ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए SHE-Marts के माध्यम से बाजार तक पहुंच बढ़ाने जैसे अवसरों पर चर्चा की जाएगी।

AI की उपलब्धियों से लेकर T20 वर्ल्ड कप तक, पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भारत की प्रगति को उजागर किया

February 22nd, 11:30 am

इस महीने के ‘मन की बात’ में पीएम नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने भारतीय मूल के क्रिकेटरों, अंगदान, नदी उत्सव, डिजिटल सुरक्षा और ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसे कई अहम विषयों पर बात की। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में 'राजाजी उत्सव' मनाया जाएगा। पीएम ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और नारी शक्ति से उनके गहरे जुड़ाव का उल्लेख किया।

भारत की ग्रोथ से जुड़ी फैक्ट शीट; रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र की सक्सेस स्टोरी है: राजकोट में पीएम मोदी

January 11th, 02:45 pm

पीएम मोदी ने राजकोट में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप और सौराष्ट्र के सूखे को याद करते हुए, पीएम ने कहा कि ये क्षेत्र अब ‘आत्मनिर्भर भारत’ और भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों में भारत की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया।

पीएम मोदी ने राजकोट में कच्छ व सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया

January 11th, 02:30 pm

पीएम मोदी ने राजकोट में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप और सौराष्ट्र के सूखे को याद करते हुए, पीएम ने कहा कि ये क्षेत्र अब ‘आत्मनिर्भर भारत’ और भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों में भारत की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया।

श्री सत्य साईं बाबा ने आध्यात्म का उपयोग समाज और जनकल्याण के लिए किया: पुट्टपर्थी, आंध्र प्रदेश में पीएम

November 19th, 11:00 am

पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए इसे एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव बताया। उन्होंने बाबा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि बाबा की शिक्षाएँ, प्रेम और सेवा भावना; दुनिया भर में लाखों लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। पीएम ने बाबा के वसुधैव कुटुम्बकम के संदेश पर प्रकाश डाला और कहा कि यह शताब्दी वर्ष; प्रेम, शांति और सेवा का एक वैश्विक उत्सव बन गया है। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि सेवा; भारतीय सभ्यता का मूल है, जो भक्ति, ज्ञान और कर्म के मार्गों को जोड़ती है।

पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी, आंध्र प्रदेश में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित किया

November 19th, 10:30 am

पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए इसे एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव बताया। उन्होंने बाबा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि बाबा की शिक्षाएँ, प्रेम और सेवा भावना; दुनिया भर में लाखों लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। पीएम ने बाबा के वसुधैव कुटुम्बकम के संदेश पर प्रकाश डाला और कहा कि यह शताब्दी वर्ष; प्रेम, शांति और सेवा का एक वैश्विक उत्सव बन गया है। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि सेवा; भारतीय सभ्यता का मूल है, जो भक्ति, ज्ञान और कर्म के मार्गों को जोड़ती है।

भारत और मंगोलिया आत्मीय व आध्यात्मिक बंधन से जुड़े हैं: पीएम मोदी

October 14th, 01:15 pm

संयुक्त प्रेस वार्ता में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मंगोलिया ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद करने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष, भगवान बुद्ध के दो महान शिष्यों - सारिपुत्त और मौद्गल्या-यन के पवित्र अवशेष भारत से मंगोलिया भेजे जाएँगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के प्राइवेट सेक्टर; एनर्जी, क्रिटिकल मिनरल्स, रेयर अर्थ, डिजिटल टेक्नोलॉजी, माइनिंग, कृषि, डेयरी और कोऑपरेटिव्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर तलाश रहे हैं।

आज गुजरात की धरती पर हर प्रकार की इंडस्ट्री का विस्तार हो रहा है: अहमदाबाद में पीएम मोदी

August 25th, 06:42 pm

पीएम मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में ₹5,400 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गुजरात दो मोहनों; द्वारकाधीश श्री कृष्ण और साबरमती के पूज्य बापू की भूमि है। नव-मध्यम वर्ग और पारंपरिक मध्यम वर्ग, दोनों को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, उन्होंने नागरिकों से इस त्योहारी सीजन में अपनी खरीदारी, उपहार और सजावट के लिए मेड-इन-इंडिया उत्पादों को चुनने की अपील की।

पीएम मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में ₹5,400 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत की

August 25th, 06:15 pm

पीएम मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में ₹5,400 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गुजरात दो मोहनों; द्वारकाधीश श्री कृष्ण और साबरमती के पूज्य बापू की भूमि है। नव-मध्यम वर्ग और पारंपरिक मध्यम वर्ग, दोनों को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, उन्होंने नागरिकों से इस त्योहारी सीजन में अपनी खरीदारी, उपहार और सजावट के लिए मेड-इन-इंडिया उत्पादों को चुनने की अपील की।

कैबिनेट ने NCDC के लिए ₹2000 करोड़ की सेंट्रल सेक्टर स्कीम को मंजूरी दी

July 31st, 03:00 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनट ने 2025-26 से 2028-29 तक की 4 वर्षों की अवधि के लिए ₹2000 करोड़ के खर्च के साथ सेंट्रल सेक्टर स्कीम राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) को अनुदान सहायता को मंजूरी दी है। NCDC 4 वर्षों की अवधि में खुले बाजार से ₹20,000 करोड़ जुटा सकेगा। इससे लगभग 2.9 करोड़ सहकारी समिति सदस्यों को मदद मिलेगी।

यूपी, अब सिर्फ संभावनाओं की धरती नहीं रहा; अब ये सामर्थ्य और सिद्धियों की संकल्प भूमि बन रहा है: वाराणसी में पीएम मोदी

April 11th, 11:00 am

पीएम मोदी ने वाराणसी, उत्तर प्रदेश में ₹3,880 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बनारस के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के माध्यम से कनेक्टिविटी को मजबूत करने, हर घर में नल से पानी पहुंचाने के अभियान और शिक्षा, स्वास्थ्य व खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने वाराणसी में ₹3,880 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया

April 11th, 10:49 am

पीएम मोदी ने वाराणसी, उत्तर प्रदेश में ₹3,880 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बनारस के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के माध्यम से कनेक्टिविटी को मजबूत करने, हर घर में नल से पानी पहुंचाने के अभियान और शिक्षा, स्वास्थ्य व खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।

कैबिनेट ने संशोधित राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (एनपीडीडी) को मंजूरी दी

March 19th, 04:23 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज संशोधित राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (एनपीडीडी) को मंजूरी दे दी है।

देश भर के छोटे किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही पीएम-किसान योजना: बिहार के भागलपुर में पीएम मोदी

February 24th, 02:35 pm

पीएम मोदी ने बिहार के भागलपुर से पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा, गरीब, किसान, युवा और महिलाएं; विकसित भारत के चार मुख्य स्तंभ हैं।” प्रधानमंत्री ने 10,000वें FPO की स्थापना पर अपनी खुशी साझा की और 10,000 FPOs के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कृषि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी ने पीएम-किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की, बिहार के भागलपुर से विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

February 24th, 02:30 pm

पीएम मोदी ने बिहार के भागलपुर से पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा, गरीब, किसान, युवा और महिलाएं; विकसित भारत के चार मुख्य स्तंभ हैं।” प्रधानमंत्री ने 10,000वें FPO की स्थापना पर अपनी खुशी साझा की और 10,000 FPOs के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कृषि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच आपसी संबंध हमारी सभ्यताओं में निहित हैं: पीएम मोदी

December 16th, 01:00 pm

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने इकोनॉमी, कनेक्टिविटी, एनर्जी सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने का फैसला किया है। पीएम ने भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने का भी उल्लेख किया।

बीते दस साल में कई गुना बढ़ी बनारस के विकास की स्पीड: पीएम मोदी

February 23rd, 02:45 pm

पीएम मोदी ने वाराणसी में ₹13,000 करोड़ से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं एवं 'बनास काशी संकुल दूध प्रसंस्करण इकाई' का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से काशी सहित समूचे पूर्वांचल में रोजगार के हजारों नए अवसर बनेंगे और इलाके में 3 लाख से ज्यादा किसानों की आय बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

February 23rd, 02:28 pm

पीएम मोदी ने वाराणसी में ₹13,000 करोड़ से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं एवं 'बनास काशी संकुल दूध प्रसंस्करण इकाई' का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से काशी सहित समूचे पूर्वांचल में रोजगार के हजारों नए अवसर बनेंगे और इलाके में 3 लाख से ज्यादा किसानों की आय बढ़ेगी।

भाजपा सरकार में किसानों को हर साल 50 हजार रुपये मिलने की गारंटी : पीएम मोदी

July 01st, 11:05 am

पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में 17वीं भारतीय सहकारी कांग्रेस को संबोधित किया। उन्होंने भारत को दुनिया का अग्रणी दूध उत्पादक बनाने में डेयरी को-ऑपरेटिव्स के योगदान और भारत को दुनिया के शीर्ष चीनी उत्पादक देशों में से एक बनाने में को-ऑपरेटिव्स की भूमिका का उल्लेख किया। पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार साढ़े 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक खेती और किसानों पर खर्च कर रही है, जिसका मतलब है कि प्रतिवर्ष, हर किसान तक सरकार औसतन 50 हजार रुपए किसी ना किसी रूप में पहुंचा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 17वीं भारतीय सहकारी कांग्रेस को संबोधित किया

July 01st, 11:00 am