प्रधानमंत्री ने दैनिक भास्कर के प्रमुख श्री रमेश चंद्र अग्रवाल के निधन पर दुःख व्यक्त किया
April 12th, 05:30 pm
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दैनिक भास्कर के प्रमुख श्री रमेश चंद्र अग्रवाल के निधन पर दुःख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “श्री रमेश चंद्रा अग्रवाल के निधन से दुःखी हूँ। मीडिया के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में श्री रमेश चंद्र अग्रवाल के परिवार वालों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”