प्रधानमंत्री ने दादी रतन मोहिनी के निधन पर शोक व्यक्त किया

April 08th, 06:45 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रह्माकुमारीज की प्रतिष्ठित आध्यात्मिक नेता दादी रतन मोहिनी जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि उन्हें प्रकाश, ज्ञान और करुणा की प्रतिमूर्ति के रूप में याद किया जाएगा।