प्रधानमंत्री ने प्रख्यात शिक्षाविद और समाजसेवी श्री डी वाई पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया

August 04th, 03:57 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात शिक्षाविद और समाजसेवी श्री डी वाई पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि स्वर्गीय श्री पाटिल हमेशा परोपकार के कार्यों विशेषकर निर्धनों का जीवन बेहतर बनाने में लगे रहे।