पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ दूसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
July 28th, 08:48 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ दूसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में वित्त और अर्थव्यवस्था, वाणिज्य एवं उद्योग तथा प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने सरकारी प्रक्रियाओं में सुधार, कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने और संस्थागत दक्षता को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही साइबर सुरक्षा इकोसिस्टम में युवा इनोवेटर्स और उद्यमियों की अधिक भागीदारी का भी आह्वान किया।भारत-न्यूजीलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप :2030 तक का रोडमैप जारी
July 11th, 08:06 am
पीएम नरेन्द्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने 'भारत-न्यूजीलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप: 2030 रोडमैप' का अनावरण किया। यह साझा रोडमैप डिफेंस, ट्रेड, इनोवेशन, कल्चर, एजुकेशन और रीजनल कोऑपरेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच साझेदारी को नई दिशा और गति देगा।भारत- न्यूजीलैंड जॉइंट स्टेटमेंट
July 11th, 07:59 am
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर, पीएम नरेन्द्र मोदी 10 और 11 जुलाई 2026 को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को 'स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया गया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने, मौजूदा सहयोग तंत्र को और मजबूत करने तथा सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश करने पर सहमति जताई।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा
July 09th, 12:34 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया ने कई अहम फैसलों और समझौतों की घोषणा की। दोनों देशों ने डिफेंस, मैरीटाइम सिक्योरिटी, क्लीन एनर्जी, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, एजुकेशन, स्किल्स, रिसर्च, इनोवेशन और पीपल-टू-पीपल टाइज जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। इन पहलों से भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।इंडो-पैसिफिक भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे समान सोच वाले लोकतंत्रों की साझा आकांक्षाओं का प्रतीक: पीएम मोदी
July 09th, 11:15 am
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ एक जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने बढ़ती ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ को रेखांकित किया। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की तुलना क्रिकेट से करते हुए कहा कि हमारा एजेंडा वन-डे फोकस्ड है, निर्णय T20 जितने तेज हैं और साझेदारी टेस्ट मैच जितनी लंबी और गहरी है।साइबर, क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज और सप्लाई चेन पर ऑस्ट्रेलिया-भारत पार्टनरशिप (PACTS)
July 09th, 11:04 am
पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने साइबर, क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज और सप्लाई चेन पर ऑस्ट्रेलिया-भारत पार्टनरशिप (PACTS) लॉन्च की, जो साइबर सिक्योरिटी, क्रिटिकल टेक्नोलॉजीज, सशक्त सप्लाई चेन, डिजिटल मजबूती और डिफेंस रिसर्च सहयोग में करीबी कोऑपरेशन का मार्ग प्रशस्त करेगी।पीएम मोदी की इंडोनेशिया राजकीय यात्रा पर भारत-इंडोनेशिया का जॉइंट स्टेटमेंट जारी
July 07th, 05:15 pm
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी 6 से 8 जुलाई 2026 तक इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जकार्ता स्थित इस्ताना मर्देका में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें भारत-इंडोनेशिया संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।हमारे लोकतांत्रिक मूल्य और साझा आकांक्षाएँ भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएँगे: पीएम मोदी
July 07th, 03:15 pm
जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया की संसद को किया संबोधित
July 07th, 03:00 pm
जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।पीएम मोदी ने 52वीं PRAGATI मीटिंग की अध्यक्षता की
June 24th, 09:04 pm
पीएम मोदी ने लगभग ₹30,000 करोड़ की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की समीक्षा की और PM GatiShakti के माध्यम से उनके समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने TB मुक्त भारत अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की तथा डिजिटल टेक्नोलॉजी और AI के उपयोग पर बल दिया। पीएम मोदी ने साइबर क्राइम और डिजिटल धोखाधड़ी से निपटने हेतु मजबूत समन्वय, तेज प्रतिक्रिया तंत्र और प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था का भी आह्वान किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की
June 23rd, 08:06 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात की। श्री मोदी ने समकालीन वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में इस समूह के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला।प्रधानमंत्री ने G7 समिट में “AI के सेफ, रैपिड एवं एफिशिएंट रोल आउट को सुनिश्चित करने” पर आयोजित सेशन को संबोधित किया
June 18th, 05:01 am
पीएम मोदी ने फ्रांस में आयोजित G7 समिट में AI के सेफ, रैपिड एवं एफिशिएंट रोल आउट को सुनिश्चित करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने AI के लिए भारत के MANAV विजन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि AI का विकास इंक्लूसिविटी, सुरक्षा और जनहित के मूल्यों पर आधारित होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने सेफ-बाय-डिजाइन AI सिस्टम बनाने, डीपफेक और साइबर खतरों से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि AI के लाभ ग्लोबल साउथ सहित दुनिया के सभी देशों तक पहुंचने चाहिए।AI का उद्देश्य मानव क्षमता का विस्तार करना, लोगों को अधिक विकल्प और अवसर प्रदान करना तथा मानव गरिमा की रक्षा करना होना चाहिए: G7 में पीएम मोदी
June 17th, 09:20 pm
G7 के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेशन को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने मानव-केंद्रित AI की जरूरत पर जोर दिया, जो लोगों की क्षमताओं का विस्तार करे और साथ ही उनकी गरिमा तथा पसंद की स्वतंत्रता की रक्षा भी करे। उन्होंने भारत के MANAV विजन का जिक्र किया, 'सुरक्षित डिजाइन वाले AI सिस्टम विकसित करने का आह्वान किया और डीपफेक तथा साइबर खतरों से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर मजबूत सहयोग की अपील की। प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि AI के लाभ दुनिया के सभी देशों तक पहुंचने चाहिए, जिनमें ग्लोबल साउथ के देश भी शामिल हैं।आज दुनिया संसाधनों की कमी से नहीं, बल्कि भरोसे की कमी से जूझ रही है: G7 समिट में पीएम मोदी
June 16th, 10:12 pm
फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि इंटरकनेक्टेड दौर में भरोसा, पारदर्शिता और मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का निर्माण बेहद आवश्यक है। उन्होंने भारत के 'मानवता प्रथम' वाले दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए वैश्विक एकजुटता को और मजबूत करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सम्मान का विशेष महत्व है।फ्रांस में आयोजित G7 समिट में पीएम मोदी का संबोधन, नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने पर दिया जोर
June 16th, 10:07 pm
फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि इंटरकनेक्टेड दौर में भरोसा, पारदर्शिता और मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का निर्माण बेहद आवश्यक है। उन्होंने भारत के 'मानवता प्रथम' वाले दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए वैश्विक एकजुटता को और मजबूत करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सम्मान का विशेष महत्व है।भारत-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030
June 15th, 05:42 am
भारत और फ्रांस दोनों ही यह मानते हैं कि भारत का 'विकसित भारत 2047' विजन और फ्रांस का 'फ्रांस 2030' का लक्ष्य, भविष्य को ध्यान में रखते हुए इनोवेशन पार्टनरशिप बनाने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता हैं। इसी उद्देश्य से दोनों देशों ने 'भारत-फ्रांस इनोवेशन रोडमैप 2030' को एक फ्रेमवर्क के तौर पर अपनाया है। यह रोडमैप अहम और उभरती हुई टेक्नोलॉजी में मिलकर विकास को आगे बढ़ाने, भरोसेमंद टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को मजबूत करने, एकेडमिक और रिसर्च के क्षेत्र में पीपल मोबिलिटी को बढ़ावा देने, और पीपल, पर्यावरण व साझा समृद्धि के लिए ठोस नतीजे देने की दिशा में उनके मिलकर किए जा रहे प्रयासों को दिशा देगा।प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता की
June 11th, 08:09 pm
नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने 'विकसित भारत@2047' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश भर में युवाओं के सशक्तिकरण, महिला-नेतृत्व वाले विकास, AI-आधारित विकास, MSME, डिफेंस सेक्टर में मैन्युफैक्चरिंग और समावेशी मानव विकास के महत्व पर भी जोर दिया।साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा पर ज्वाइंट स्टेटमेंट
May 22nd, 09:31 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय व्यापक सहयोग को “स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” तक बढ़ाने पर सहमति जताई और भारत-साइप्रस ज्वाइंट एक्शन प्लान 2025-2029 के सफल क्रियान्वयन में हुई उल्लेखनीय प्रगति का स्वागत किया। राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स ने AI इम्पैक्ट समिट 2026 के सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी को बधाई भी दी।भारत और साइप्रस की मित्रता मजबूत भी है, और फ्यूचरिस्टिक भी है: भारत-साइप्रस ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
May 22nd, 01:00 pm
भारत-साइप्रस ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने भारत और साइप्रस के बीच की मित्रता की सराहना की। उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में साइप्रस से भारत में निवेश लगभग दोगुना हो गया है और अगले पांच वर्षों में इसे फिर से दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-साइप्रस संबंधों को अब स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ा दिया गया है, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊर्जा, नई महत्वाकांक्षा और अधिक गति मिलेगी।‘आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं’: नॉर्डिक समिट में पीएम मोदी
May 19th, 04:25 pm
नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में शामिल होते हुए पीएम मोदी ने ट्रेड, इनवेस्टमेंट, ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में बढ़ती भारत-नॉर्डिक साझेदारी को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-नॉर्डिक संबंधों को ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के रूप में आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पीएम ने आतंकवाद के खिलाफ साझा संकल्प दोहराते हुए स्पष्ट कहा, “कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं।”