परिणामों की सूची: पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान की स्टेट विजिट

August 30th, 04:48 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की स्टेट विजिट के दौरान संस्कृति, पारंपरिक चिकित्सा, भू-विज्ञान और खनिज संसाधन, पर्यटन, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कई MoUs पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही, भारत-उज्बेकिस्तान स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को 'कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक ले जाने की महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई।

मजबूत भारत-उज्बेकिस्तान साझेदारी मध्य एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि की बड़ी ताकत बनेगी: जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी

August 30th, 01:30 pm

भारत-उज्बेकिस्तान जॉइंट प्रेस मीट में, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव की सकारात्मक व दूरदर्शी सोच और भारत के प्रति उनकी गहरी मित्रता की सराहना की। द्विपक्षीय संबंधों को 'कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' का दर्जा मिलने के साथ ही, पीएम मोदी ने 2030 तक $5 बिलियन व्यापार का लक्ष्य रखा और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में परस्पर लाभकारी सहयोग बढ़ाने की बात कही, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया।

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में नागरिकों से नशा मुक्त भारत के मिशन से जुड़ने का आह्वान किया

August 30th, 11:30 am

इस महीने के 'मन की बात' कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने नेशनल हैंडलूम डे, स्वतंत्रता दिवस और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे अगस्त के प्रमुख आयोजनों के साथ-साथ जन्माष्टमी और विश्वकर्मा पूजा जैसे आगामी त्योहारों पर चर्चा की, जिससे देशभक्ति और 'Vocal for Local' के संकल्प को मजबूती मिली। उन्होंने वन संरक्षण, भारतीय इतिहास, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की।

उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य के दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य

August 29th, 08:45 am

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी 29-30 अगस्त को उज्बेकिस्तान का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे और ‘विकसित भारत 2047’ तथा ‘उज्बेकिस्तान-2030’ के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति सदिर जापारोव के निमंत्रण पर बिश्केक जाएंगे, जहां वे 26वें SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वे छठे 'वर्ल्ड नोमैड गेम्स' के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन समारोह की झलकियां साझा कीं

August 28th, 01:37 pm

पीएम मोदी ने 7, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित रक्षाबंधन समारोह के यादगार पलों को साझा किया। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और आनंद लेकर आए तथा स्नेह एवं सौहार्द के बंधनों को और मजबूत करे।

पीएम नरेन्द्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य का दौरा

August 27th, 05:14 pm

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी 29-30 अगस्त को उज्बेकिस्तान का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे और ‘विकसित भारत 2047’ तथा ‘उज्बेकिस्तान-2030’ के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति सदिर जापारोव के निमंत्रण पर बिश्केक जाएंगे, जहां वे 26वें SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वे छठे 'वर्ल्ड नोमैड गेम्स' के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री ने श्री ए. बालकृष्णन जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

August 27th, 12:11 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने विवेकानंद केंद्र के अखिल भारतीय अध्यक्ष रहे श्री ए. बालकृष्णन जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने श्री बालकृष्णन जी के समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान का स्‍मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का पांच दशक से अधिक समय स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और राष्ट्र सेवा को समर्पित किया। श्री मोदी ने कहा, पूर्वोत्तर से उनका विशेष जुड़ाव था। उन्होंने शैक्षिक, सामाजिक और राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री 27 अगस्त को 'खेलो इंडिया डायलॉग' में युवाओं को संबोधित करेंगे

August 26th, 10:22 am

पीएम नरेन्द्र मोदी 27 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'खेलो इंडिया डायलॉग' को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के एक फिट, अनुशासित और खेल-प्रेमी देश बनाने के विजन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना, उनकी उम्मीदों को साझा करना और युवाओं के नेतृत्व में एक मजबूत 'विकसित भारत' के लिए विचार देना है। 'MY Bharat' द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के जश्न के हिस्से के तौर पर आयोजित यह कार्यक्रम पूरे देश में किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने मिलाद-उन-नबी पर बधाई दी

August 26th, 10:01 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी के मौके पर सभी को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ओणम की बधाई दी

August 26th, 09:58 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओणम के अवसर पर सभी को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि ओणम एक जीवंत त्योहार है जिसे न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार समाज में खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना को और मजबूत करे।

2025 बैच के IFS ट्रेनी अधिकारियों ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

August 24th, 07:13 pm

2025 बैच के IFS ऑफिसर ट्रेनीज के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनसे अपने पोस्टिंग वाले देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क बनाने और स्थानीय समुदायों के साथ भारत के रिश्तों को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय मिशनों की डिजिटल मौजूदगी को मजबूत करने के महत्व पर भी जोर दिया। साथ ही, उन्होंने ट्रेनी अधिकारियों से कहा कि वे भारत को दुनिया भर के पर्यटकों के लिए और ज्यादा आकर्षक जगह बनाने की दिशा में काम करें।

प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

August 20th, 09:37 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डेटा एक राष्ट्रीय संपत्ति है और इसके प्रभावी उपयोग पर ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जटिल चुनौतियों से निपटने और दीर्घकालिक सोच के साथ भारत के भविष्य को आकार देने के लिए सरकार के सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल, समन्वित प्रयास, नए और रचनात्मक विचारों तथा सामूहिक जिम्मेदारी की जरूरत पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में 'विकसित भारत' की ओर देश की अगली छलांग का आह्वान किया

August 15th, 12:51 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर देशवासियों से सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने देश की कार्य संस्कृति, सोच और महत्वाकांक्षाओं के स्तर में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नागरिकों, सरकारों, उद्योग जगत, किसानों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री अरबिंदो को उनकी जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

August 15th, 10:09 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री अरबिंदो की जयंती के अवसर पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि एक महान दार्शनिक, राष्ट्रवादी, कवि और विचारक के रूप में श्री अरबिंदो ने अपना जीवन भारत की स्वतंत्रता के साथ-साथ मानव प्रगति की व्यापक खोज के लिए समर्पित कर दिया।

आपने सिर्फ पदकों की संख्या ही नहीं बढ़ाई, बल्कि पूरी पीढ़ी को तैयार किया: CWG चैंपियंस से पीएम मोदी

August 10th, 10:00 am

पीएम मोदी ने भारत के CWG चैंपियंस से बातचीत की, और उल्लेख किया कि वे पिछले 12 साल से लगातार खिलाड़ियों से मिल रहे हैं। खिलाड़ियों ने CWG के अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उनकी तैयारी, कारगिल विजय दिवस पर पाकिस्तान को हराना और 'खेलो इंडिया स्कीम' की सफलता शामिल है। पीएम मोदी ने 'जो खेलेगा, वो खिलेगा' के संदेश के साथ इस बातचीत का समापन किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियनों के साथ बातचीत की

August 10th, 09:30 am

पीएम मोदी ने भारत के CWG चैंपियंस से बातचीत की, और उल्लेख किया कि वे पिछले 12 साल से लगातार खिलाड़ियों से मिल रहे हैं। खिलाड़ियों ने CWG के अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उनकी तैयारी, कारगिल विजय दिवस पर पाकिस्तान को हराना और 'खेलो इंडिया स्कीम' की सफलता शामिल है। पीएम मोदी ने 'जो खेलेगा, वो खिलेगा' के संदेश के साथ इस बातचीत का समापन किया।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

August 07th, 11:14 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस दिन देश अपनी समृद्ध और जीवंत हथकरघा विरासत का जश्न मनाता है। उन्होंने देश के बुनकरों तथा कारीगरों के कौशल, रचनात्मकता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पीढ़ियों से वे अपनी शिल्पकारी के माध्यम से भारत की शाश्वत परंपराओं को संरक्षित और समृद्ध करते आए हैं।

ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार: पीएम मोदी

August 02nd, 11:25 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी गंभीर और घातक समस्या से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ सके। युवाओं को भारत की 'अमृत पीढ़ी' बताते हुए उन्होंने नशे के बुरे असर के बारे में बताया और युवाओं को इस जाल से बचाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज ली गई शपथ अगले 100 सप्ताह तक जारी रहेगी।

पीएम मोदी ने 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' लॉन्च किया

August 02nd, 11:00 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी गंभीर और घातक समस्या से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ सके। युवाओं को भारत की 'अमृत पीढ़ी' बताते हुए उन्होंने नशे के बुरे असर के बारे में बताया और युवाओं को इस जाल से बचाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज ली गई शपथ अगले 100 सप्ताह तक जारी रहेगी।

प्रधानमंत्री 2 अगस्त को 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे

August 01st, 04:04 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी 2 अगस्त 2026 को 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही पूरे देश में नशे के खिलाफ 100 सप्ताह तक चलने वाला जन भागीदारी अभियान शुरू होगा। इस पहल का मकसद युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समुदायों में सकारात्मक सामाजिक बदलाव का दूत बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।