प्रधानमंत्री 24 जून, 2025 को श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच वार्तालाप के शताब्दी समारोह का शुभारंभ करेंगे

June 23rd, 05:24 pm

पीएम मोदी 24 जून, 2025 को नई दिल्ली में श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक वार्तालाप के शताब्दी समारोह का शुभारंभ करेंगे। यह समारोह आध्यात्मिक गुरुओं को एक साथ लाएगा तथा यह श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी, दोनों द्वारा समर्थित सामाजिक न्याय, एकता एवं आध्यात्मिक सद्भाव के साझा दृष्टिकोण को एक महत्वपूर्ण श्रद्धांजलि है।

चिली के प्रेजिडेंट के साथ जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी की संबोधन

April 01st, 12:31 pm

चिली के प्रेजिडेंट गेब्रियल बोरिक के साथ जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी ने ट्रेड, क्रिटिकल मिनरल्स, रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत-चिली के बढ़ते संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कॉम्प्रेहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट और अंटार्कटिका के गेटवे के रूप में चिली की भूमिका पर बातचीत का स्वागत किया। उन्होंने चिली द्वारा 4 नवंबर को नेशनल योगा डे के रूप में मान्यता दिए जाने और आयुर्वेद एवं ट्रैडिशनल मेडिसिन में बढ़ती रुचि की भी प्रशंसा की।

मेरे लिए देश ही देव है और जन सेवा ही प्रभु सेवा: लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में पीएम मोदी

March 16th, 11:47 pm

पीएम मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक पॉडकास्ट में विभिन्न विषयों पर बातचीत की; जिसमें उपवास, उनका साधारण जीवन, एआई और अन्य विषय शामिल थे। उन्होंने खेलों की एकजुट करने वाली शक्ति पर जोर दिया और कहा कि वे लोगों को गहरे स्तर पर जोड़ते हैं और दुनिया को ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय चुनावों के प्रबंधन का अध्ययन पूरी दुनिया में किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट में बातचीत की

March 16th, 05:30 pm

पीएम मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक पॉडकास्ट में विभिन्न विषयों पर बातचीत की; जिसमें उपवास, उनका साधारण जीवन, एआई और अन्य विषय शामिल थे। उन्होंने खेलों की एकजुट करने वाली शक्ति पर जोर दिया और कहा कि वे लोगों को गहरे स्तर पर जोड़ते हैं और दुनिया को ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय चुनावों के प्रबंधन का अध्ययन पूरी दुनिया में किया जाना चाहिए।

द वर्ल्ड दिस वीक ऑन इंडिया 2024

December 24th, 11:59 am

इस सप्ताह ग्लोबल स्टेज पर भारत की उपस्थिति; कूटनीतिक संवादों, आर्थिक आकांक्षाओं, सांस्कृतिक समृद्धि और रणनीतिक पहलों के मिश्रण से चिह्नित रही है।

भारत के लिए इस सप्ताह का वैश्विक दृष्टिकोण

December 17th, 04:23 pm

उल्लेखनीय उपलब्धियों और अंतरराष्ट्रीय मान्यता से भरे इस सप्ताह में, भारत ने एक बार फिर हेल्थ इनोवेशंस और स्पेस एक्सप्लोरेशन से लेकर क्लाइमेट एक्शन तथा वैश्विक मंच पर सांस्कृतिक प्रभाव तक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रगति के लिए दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है।