प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की

March 28th, 09:17 pm

पीएम मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर चर्चा की। पीएम ने दोहराया कि भारत, रीजनल एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने सऊदी अरब में भारतीय समुदाय की भलाई के लिए लगातार मिल रहे समर्थन पर क्राउन प्रिंस का आभार भी जताया।

प्रधानमंत्री ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की

March 18th, 06:20 pm

पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बात की और उन्हें ईद की बधाई दी। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर अपने विचार साझा किए और होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित एवं स्वतंत्र आवाजाही के महत्व पर जोर दिया। पीएम ने कुवैत पर हुए हमलों की फिर से निंदा की और कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय को लगातार मिल रहे सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया।

प्रधानमंत्री ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की

March 03rd, 07:21 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस, महामहिम शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के साथ टेलीफोन पर सार्थक बातचीत की।

प्रधानमंत्री का सऊदी अरब की यात्रा से पहले प्रस्थान वक्तव्य

April 22nd, 08:30 am

पीएम मोदी, महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे। भारत और सऊदी अरब के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। यह यात्रा हमारी बहुआयामी साझेदारी को और गहरा व मजबूत करने के साथ-साथ आपसी हितों के विभिन्न क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री ने दुबई के क्राउन प्रिंस, संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का स्वागत किया

April 08th, 05:21 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दुबई के क्राउन प्रिंस, संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की

December 22nd, 05:32 pm

पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारत, कुवैत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है। कुवैत के क्राउन प्रिंस ने पीएम मोदी के सम्मान में भोज का आयोजन किया।

पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस के साथ बैठक की

September 23rd, 06:30 am

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अवसर पर कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि भारत; कुवैत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है। दोनों नेताओं ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि दोनों देश, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा जरूरतों के लिए एक-दूसरे का समर्थन कर रहे हैं।