क्वालकॉम के प्रेसिडेंट और CEO ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
February 20th, 09:12 pm
क्वालकॉम इंक के प्रेसिडेंट और CEO क्रिस्टियानो आर. अमोन के साथ अपनी मीटिंग में, पीएम मोदी ने भारत के इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स के वाइब्रेंट इकोसिस्टम पर जोर दिया। दोनों ने चर्चा की कि क्वालकॉम भारत के इनोवेटर्स और स्टार्टअप के साथ AI और भविष्य की अन्य तकनीकों के क्षेत्र में कैसे मिलकर काम कर सकता है। इस दौरान सेमीकंडक्टर और चिप मैन्युफैक्चरिंग में साथ काम करने के विभिन्न अवसरों पर भी बात हुई।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ से मुलाकात की; एआई नवाचार और कौशल विकास में भारत की प्रगति पर बातचीत की
October 11th, 02:03 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निगम क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ श्री क्रिस्टियानो आर. अमोन से मुलाकात की और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), नवाचार तथा कौशल विकास में भारत की प्रगति पर चर्चा की।