प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
August 20th, 09:37 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डेटा एक राष्ट्रीय संपत्ति है और इसके प्रभावी उपयोग पर ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जटिल चुनौतियों से निपटने और दीर्घकालिक सोच के साथ भारत के भविष्य को आकार देने के लिए सरकार के सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल, समन्वित प्रयास, नए और रचनात्मक विचारों तथा सामूहिक जिम्मेदारी की जरूरत पर भी जोर दिया।आज दुनिया संसाधनों की कमी से नहीं, बल्कि भरोसे की कमी से जूझ रही है: G7 समिट में पीएम मोदी
June 16th, 10:12 pm
फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि इंटरकनेक्टेड दौर में भरोसा, पारदर्शिता और मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का निर्माण बेहद आवश्यक है। उन्होंने भारत के 'मानवता प्रथम' वाले दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए वैश्विक एकजुटता को और मजबूत करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सम्मान का विशेष महत्व है।फ्रांस में आयोजित G7 समिट में पीएम मोदी का संबोधन, नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने पर दिया जोर
June 16th, 10:07 pm
फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने पर आयोजित आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि इंटरकनेक्टेड दौर में भरोसा, पारदर्शिता और मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों का निर्माण बेहद आवश्यक है। उन्होंने भारत के 'मानवता प्रथम' वाले दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए वैश्विक एकजुटता को और मजबूत करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सम्मान का विशेष महत्व है।140 करोड़ भारतीयों का भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत और जिम्मेदारी: NDA लीडर्स कॉन्क्लेव में पीएम मोदी
June 10th, 06:33 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पूरा करने और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को तेज करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत मंडपम में आयोजित NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने का अवसर केवल ईश्वर के आशीर्वाद से ही संभव है। मेरे लिए 'जनता जनार्दन' ही भगवान हैं।पीएम मोदी ने NDA लीडर्स सम्मेलन को संबोधित किया, विकसित भारत के संकल्प को दोहराया
June 10th, 06:30 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पूरा करने और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को तेज करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत मंडपम में आयोजित NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने का अवसर केवल ईश्वर के आशीर्वाद से ही संभव है। मेरे लिए 'जनता जनार्दन' ही भगवान हैं।आज समय की मांग है कि हम “वोकल फॉर लोकल” को एक जन आंदोलन बनाएं: वडोदरा में पीएम मोदी
May 11th, 06:15 pm
वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और महिला सशक्तिकरण भारत के भविष्य के वर्कफोर्स और उद्यमशील विकास को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण हैं। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने नागरिकों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का समर्थन करने, आयात पर निर्भरता कम करने, विदेशी मुद्रा की बचत करने और सामूहिक जिम्मेदारी व दैनिक जीवन के छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का आग्रह किया।पीएम मोदी ने गुजरात के वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन किया
May 11th, 06:00 pm
वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और महिला सशक्तिकरण भारत के भविष्य के वर्कफोर्स और उद्यमशील विकास को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण हैं। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने नागरिकों से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का समर्थन करने, आयात पर निर्भरता कम करने, विदेशी मुद्रा की बचत करने और सामूहिक जिम्मेदारी व दैनिक जीवन के छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का आग्रह किया।कांग्रेस की सत्ता की किताब में गवर्नेंस का चैप्टर ही नहीं है: बेंगलुरु में पीएम मोदी
May 10th, 09:46 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और दक्षिण भारत में भाजपा के बढ़ते समर्थन की सराहना करते हुए कहा कि देश की जनता अब अस्थिरता और घोटालों की राजनीति के बजाय “स्टेबिलिटी, स्पीड और सॉल्यूशन” को चुन रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बेंगलुरु की धरती से भगवा सूर्य का उदय हुआ है।पीएम मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया
May 10th, 09:45 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और दक्षिण भारत में भाजपा के बढ़ते समर्थन की सराहना करते हुए कहा कि देश की जनता अब अस्थिरता और घोटालों की राजनीति के बजाय “स्टेबिलिटी, स्पीड और सॉल्यूशन” को चुन रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बेंगलुरु की धरती से भगवा सूर्य का उदय हुआ है।पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए 140 करोड़ भारतीयों की एकता पर भरोसा जताया
March 29th, 11:30 am
इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर बात की और संकट से निपटने के लिए एकजुट रहने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएँ और सिर्फ सरकार द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। पीएम ने ज्ञान भारतम सर्वे, खेल और फिटनेस, जल संरक्षण, मछली पालन और सौर ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों का भी उल्लेख किया।उत्तर प्रदेश अब देश में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्यों में शामिल: जेवर में पीएम मोदी
March 28th, 12:15 pm
पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया और कहा कि यह अवसर विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान में एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने MRO सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। हाल के हफ्तों में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए, जब दुनिया पश्चिम एशिया के संघर्ष से जूझ रही है, उन्होंने सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया।पीएम मोदी ने ₹11,200 करोड़ की लागत से बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया
March 28th, 12:00 pm
पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन किया और कहा कि यह अवसर विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान में एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने MRO सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। हाल के हफ्तों में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए, जब दुनिया पश्चिम एशिया के संघर्ष से जूझ रही है, उन्होंने सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया।शांति और संवाद की हमारी एकजुट आवाज पूरी दुनिया तक पहुंचे: पश्चिम एशिया संघर्ष पर राज्यसभा में पीएम मोदी
March 24th, 02:05 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और उससे बनी परिस्थितियों पर सरकार का पक्ष साझा किया। उन्होंने दोहराया कि भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्ट से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले सभी हमलों का विरोध किया है। सहकारी संघवाद की भावना का आह्वान करते हुए उन्होंने सभी राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि संकट चाहे कितना भी बड़ा हो, भारत की तेज ग्रोथ बनाए रखना, हम सभी का दायित्व है।पश्चिम एशिया संघर्ष पर राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन
March 24th, 02:00 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और उससे बनी परिस्थितियों पर सरकार का पक्ष साझा किया। उन्होंने दोहराया कि भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्ट से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले सभी हमलों का विरोध किया है। सहकारी संघवाद की भावना का आह्वान करते हुए उन्होंने सभी राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि संकट चाहे कितना भी बड़ा हो, भारत की तेज ग्रोथ बनाए रखना, हम सभी का दायित्व है।यह नया भारत है, जो अपने विकास के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ता: पीएम मोदी
March 23rd, 08:30 pm
पीएम मोदी ने TV9 समिट को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और 2014 से पहले की स्थितियों को पीछे छोड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम भारत के हितों के साथ हैं, शांति के साथ हैं, संवाद के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले 23 दिनों में देश की विकास गति का विस्तृत विवरण दिया। देशहित को दलहित से ऊपर रखते हुए, प्रधानमंत्री ने उन महान हस्तियों से प्रेरणा लेने की बात कही, जिन्होंने देश को हमेशा स्वयं से ऊपर रखा।पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने TV9 नेटवर्क समिट को संबोधित किया
March 23rd, 08:00 pm
पीएम मोदी ने TV9 समिट को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और 2014 से पहले की स्थितियों को पीछे छोड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम भारत के हितों के साथ हैं, शांति के साथ हैं, संवाद के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले 23 दिनों में देश की विकास गति का विस्तृत विवरण दिया। देशहित को दलहित से ऊपर रखते हुए, प्रधानमंत्री ने उन महान हस्तियों से प्रेरणा लेने की बात कही, जिन्होंने देश को हमेशा स्वयं से ऊपर रखा।भारत सिर्फ आगे नहीं बढ़ रहा, भारत खुद को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहा है: पीएम मोदी
March 12th, 10:47 pm
NXT समिट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे 1930 की दांडी यात्रा ने देश को आजादी के लक्ष्य के लिए एकजुट किया था, उसी तरह आज “विकसित भारत” का मिशन 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य है। उन्होंने मार्क कार्नी और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे ग्लोबल लीडर्स द्वारा भारत के बारे में दिए गए सकारात्मक बयानों का उल्लेख किया। LPG को लेकर चल रही चर्चाओं पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से गलत सूचनाओं के बजाय तथ्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने NXT समिट को संबोधित किया
March 12th, 08:30 pm
NXT समिट में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे 1930 की दांडी यात्रा ने देश को आजादी के लक्ष्य के लिए एकजुट किया था, उसी तरह आज “विकसित भारत” का मिशन 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक लक्ष्य है। उन्होंने मार्क कार्नी और इमैनुएल मैक्रॉन जैसे ग्लोबल लीडर्स द्वारा भारत के बारे में दिए गए सकारात्मक बयानों का उल्लेख किया। LPG को लेकर चल रही चर्चाओं पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से गलत सूचनाओं के बजाय तथ्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली में विशाल जनसभा की
March 11th, 06:00 pm
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली को साहस और आस्था की धरती बताया। उन्होंने मरुदु बंधुओं की वीरता को याद किया और कारगिल युद्ध में शहीद हुए मेजर एम. सरवनन के बलिदान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “त्रिची साहस और आस्था की धरती है।” पीएम ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु की संस्कृति और विरासत का गर्व के साथ सम्मान करती है। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य के बेटे सी. पी. राधाकृष्णन आज भारत के उपराष्ट्रपति हैं।माइक्रोन की सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का उद्घाटन भारत की टेक्नोलॉजी लीडरशिप की दिशा में बड़ा कदम: गुजरात के साणंद में पीएम मोदी
February 28th, 02:45 pm
गुजरात के साणंद में माइक्रोन ATMP फैसिलिटी के उद्घाटन के दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब हार्डवेयर के क्षेत्र में भी अपनी पहचान को मजबूत कर रहा है। उन्होंने इस परियोजना की तेज प्रगति की सराहना की और कहा कि यह फैसिलिटी भारत-अमेरिका की मजबूत साझेदारी का प्रमाण है। उन्होंने भरोसा जताया कि माइक्रोन की यह फैसिलिटी देश में एक नए सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम की मजबूत नींव रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पूरी तरह तैयार है, भरोसेमंद है और अपने वादों को पूरा करके दिखाता है।