कैबिनेट ने बाजार आधारित शहरी बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए ₹1 लाख करोड़ के अर्बन चैलेंज फंड को मंजूरी दी

February 14th, 01:09 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने एक लाख करोड़ रुपये की कुल केंद्रीय सहायता के साथ अर्बन चैलेंज फंड (UCF) शुरू करने को मंजूरी दी है। इससे अगले पांच सालों में शहरी सेक्टर में कुल चार लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह फंड बजट 2025-26 में घोषित सरकार के उस विजन को लागू करेगा, जिसमें शहरों को ग्रोथ हब बनाने की बात कही गई है।

आर्थिक विकास और परिवर्तन की हमारी यात्रा में सिंगापुर हमारा मुख्य सहयोगी है: प्रधानमंत्री

October 05th, 01:37 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भारत के सबसे मजबूत शुभचिंतकों में से एक प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग सिंगापुर और हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं।' प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यापार और निवेश के गठबंधन ने भारत-सिंगापुर के द्विपक्षीय संबंधों के आधार का गठन किया। उन्होंने कहा कि भारत के आर्थिक विकास और परिवर्तन की यात्रा में सिंगापुर हमारा मुख्य सहयोगी है।