प्रधानमंत्री ने सहकारी समितियों की वैश्विक रैंकिंग में पहला और दूसरा स्थान हासिल करने के लिए अमूल और इफको को बधाई दी
November 05th, 10:41 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की दो प्रमुख सहकारी समितियों अमूल और इफको को सहकारी समितियों की वैश्विक रैंकिंग में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल करने के लिए बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा, भारत का सहकारी क्षेत्र बहुत ऊर्जावान है और अनेक लोगों की ज़िंदगी में बदलाव भी ला रहा है। हमारी सरकार आने वाले समय में इस क्षेत्र को और अधिक प्रोत्साहन देने की दिशा में अनेक कदम उठा रही है।पीएम ने सहकारिता क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
March 06th, 05:30 pm
पीएम मोदी ने सहकारिता क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सहकार से समृद्धि को बढ़ावा देने, तकनीकी उन्नति के माध्यम से क्षेत्र में बदलाव लाने, सहकारिता में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की योजनाओं व सहकारिता मंत्रालय की विभिन्न पहलों पर चर्चा हुई।एनडीए का यह कार्यकाल बड़े फैसलों और तेज विकास के लिए है: पीएम मोदी
June 07th, 12:15 pm
पीएम मोदी को संविधान सदन, नई दिल्ली में आयोजित बैठक में एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों को एनडीए की महाविजय बताया। पीएम ने कहा कि हम विकास का नया अध्याय लिखेंगे और साथ मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे।प्रधानमंत्री ने एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया
June 07th, 12:05 pm
पीएम मोदी को संविधान सदन, नई दिल्ली में आयोजित बैठक में एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों को एनडीए की महाविजय बताया। पीएम ने कहा कि हम विकास का नया अध्याय लिखेंगे और साथ मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे।प्रधानमंत्री ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव-2024 में भाग लिया
March 16th, 08:00 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव-2024 को संबोधित करते हुए कहा कि आज जहां पूरी दुनिया अनिश्चितता के भंवर में फंसी है, तब भारत के तेज गति से विकास को लेकर एक निश्चिंतता का भाव है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश का इरादा और लक्ष्य, भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनाने एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण का है।खेती-किसानी की नींव को मजबूत करने में सहकारिता की शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका: पीएम मोदी
February 24th, 10:36 am
पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम् में कोऑपरेटिव सेक्टर को सुदृढ़ बनाने की दिशा में किसानों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी स्टोरेज स्कीम का शुभारंभ किया। इसके तहत देशभर में हजारों वेयरहाउसेज बनाए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने, खेती और किसानी की नींव को मजबूत करने में कोऑपरेटिव शक्ति की महती भूमिका पर बल दिया।प्रधानमंत्री ने कोऑपरेटिव सेक्टर के लिए कई प्रमुख पहलों का शुभारंभ किया
February 24th, 10:35 am
पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम् में कोऑपरेटिव सेक्टर को सुदृढ़ बनाने की दिशा में किसानों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी स्टोरेज स्कीम का शुभारंभ किया। इसके तहत देशभर में हजारों वेयरहाउसेज बनाए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने, खेती और किसानी की नींव को मजबूत करने में कोऑपरेटिव शक्ति की महती भूमिका पर बल दिया।