पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति ने संयुक्त रूप से मार्सिले में भारत के महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया
February 12th, 05:29 pm
पीएम मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मार्सिले में भारत के महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। नया महावाणिज्य दूतावास चार फ्रांसीसी क्षेत्रों में आर्थिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देगा। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों की विशिष्ट उपस्थिति की अत्यंत सराहना की। इस अवसर पर दोनों नेताओं का भारतीय प्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।