कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) के निर्माण को मंजूरी दी

June 10th, 01:57 pm

कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में ₹1,234.91 करोड़ की लागत से पहले जनरल पूल रेजिडेंशियल एकोमोडेशन (GPRA) कैंपस के निर्माण को मंजूरी दे दी है। 17 एकड़ में फैले और 1,504 रिहायशी यूनिट वाले इस ग्रीन-रेटेड प्रोजेक्ट से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को आधुनिक घर और नागरिक सुविधाएँ मिलेंगी, साथ ही इससे बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होंगे और सरकारी कामकाज बेहतर ढंग से हो सकेगा।

कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में सेंट्रल गवर्नमेंट जनरल पूल ऑफिस अकोमोडेशन के निर्माण को मंजूरी दी

June 10th, 01:52 pm

कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में सेंट्रल गवर्नमेंट जनरल पूल ऑफिस अकोमोडेशन (CGGPOA) के निर्माण को मंजूरी दे दी है। 5.53 एकड़ में बनने वाले और ₹1,299.08 करोड़ से अधिककी अनुमानित लागत वाले इस ग्रीन-रेटेड ऑफिस कॉम्प्लेक्स में लगभग 8,000 अधिकारी और कर्मचारी काम कर सकेंगे। इससे केंद्र सरकार के विभागों के बीच तालमेल बेहतर होगा, आधुनिक नागरिक सुविधाएँ मिलेंगी और रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे।

भारत-इजराइल साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी: भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी

February 26th, 03:30 pm

भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी ने इजराइल की अपनी यात्रा पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने भारत-इजराइल के लंबे समय से चले आ रहे भरोसेमंद संबंधों को स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने के ऐतिहासिक निर्णय को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देने और उसे गति प्रदान करने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और गाजा शांति योजना का स्वागत किया।

आज जॉर्डन के हर बिजनेस, हर इन्वेस्टर के लिए भी भारत में अवसरों के नए द्वार खुल रहे हैं: भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम में पीएम मोदी

December 16th, 12:24 pm

पीएम मोदी और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने अम्मान में भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के उद्योगपतियों से संभावनाओं और अवसरों को विकास और समृद्धि में बदलने का आह्वान किया। भारत की 8% आर्थिक वृद्धि दर पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने अगले पांच वर्षों में जॉर्डन के साथ द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा।

प्रधानमंत्री और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने भारत-जॉर्डन व्यापार मंच को संबोधित किया

December 16th, 12:23 pm

पीएम मोदी और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने अम्मान में भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के उद्योगपतियों से संभावनाओं और अवसरों को विकास और समृद्धि में बदलने का आह्वान किया। भारत की 8% आर्थिक वृद्धि दर पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने अगले पांच वर्षों में जॉर्डन के साथ द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा।

कैबिनेट ने बिहार में ₹3,822.31 करोड़ की 4-लेन सड़क परियोजना को मंजूरी दी

September 24th, 03:07 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने बिहार में ₹3,822.31 करोड़ की लागत वाली 4-लेन साहेबगंज-अरेराज-बेतिया सड़क परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना से प्रमुख धरोहरों और बौद्ध स्थलों तक एक्सेस में सुधार होगा, जिससे बिहार में बौद्ध सर्किट और पर्यटन को बल मिलेगा। इससे रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

मिजोरम की हमारी ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और इमर्जिंग ‘नॉर्थ-ईस्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर’ दोनों में अहम भूमिका: पीएम मोदी

September 13th, 10:30 am

पीएम मोदी ने मिजोरम के आइजोल में ₹9,000 करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि Bairabi-Sairang रेल लाइन के उद्घाटन के साथ आज से आइजोल भारत के रेलवे मैप पर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे, सड़क, ऊर्जा और खेल से जुड़ी परियोजनाएँ जीवन में बदलाव लाएँगी, युवाओं को सशक्त बनाएँगी और बाजार, पर्यटन, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देंगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम के आइजोल में 9,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

September 13th, 10:00 am

पीएम मोदी ने मिजोरम के आइजोल में ₹9,000 करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि Bairabi-Sairang रेल लाइन के उद्घाटन के साथ आज से आइजोल भारत के रेलवे मैप पर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे, सड़क, ऊर्जा और खेल से जुड़ी परियोजनाएँ जीवन में बदलाव लाएँगी, युवाओं को सशक्त बनाएँगी और बाजार, पर्यटन, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देंगी।

दिल्ली को बेहतरीन शहर बनाने का जो बीड़ा हमने उठाया है, वो निरंतर जारी है: पीएम मोदी

August 17th, 12:45 pm

पीएम मोदी ने दिल्ली में ₹11,000 करोड़ के रोड प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II से दिल्ली तथा समूचे NCR के लोगों को सुविधा मिलेगी। पीएम ने रेखांकित किया कि UER-II की एक प्रमुख विशेषता, दिल्ली को कचरे के पहाड़ों से मुक्त करने में इसकी भूमिका है, क्योंकि इसके निर्माण में लाखों टन वेस्ट मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि “वोकल फॉर लोकल” हर नागरिक का जीवन मंत्र बनना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने ₹11,000 करोड़ के दो प्रमुख नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया

August 17th, 12:39 pm

पीएम मोदी ने दिल्ली में ₹11,000 करोड़ के रोड प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II से दिल्ली तथा समूचे NCR के लोगों को सुविधा मिलेगी। पीएम ने रेखांकित किया कि UER-II की एक प्रमुख विशेषता, दिल्ली को कचरे के पहाड़ों से मुक्त करने में इसकी भूमिका है, क्योंकि इसके निर्माण में लाखों टन वेस्ट मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि “वोकल फॉर लोकल” हर नागरिक का जीवन मंत्र बनना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने ‘कर्तव्य भवन’ राष्ट्र को समर्पित किया

August 06th, 12:15 pm

पीएम मोदी ने 'कर्तव्य भवन' राष्ट्र को समर्पित किया और इसे अटूट संकल्प एवं जनसेवा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह भवन, नीतियों और योजनाओं को तेजी से लागू करने में मदद करेगा और देश के विकास को नई गति देगा। प्रधानमंत्री ने इस भवन को बनाने वाले श्रमयोगियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक कदम है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।