प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में BRICS समिट के दौरान कजाकिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात की
September 13th, 04:31 pm
BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्त तोकायेव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कई प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार साझा किए। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी
September 09th, 03:25 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में ₹10,783 करोड़ की लागत वाले तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इन प्रोजेक्ट्स से कनेक्टिविटी मजबूत होगी, भीड़-भाड़ कम होगी, लॉजिस्टिक्स में सुधार होगा, रोजगार बढ़ेंगे और इस क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुँच आसान होगी।डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तेजी से विकसित होते भारत की जीवन रेखा: वडोदरा, गुजरात में पीएम मोदी
September 08th, 12:30 pm
वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने 'विकसित भारत' की यात्रा को और गति देने की घोषणा की। 2,800 किलोमीटर से अधिक लंबे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को पूरा करने और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, स्किल डेवलपमेंट और AI के लिए देश को तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से गुजरात और भारत की विकास यात्रा को नई रफ्तार मिलेगी।पीएम मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में भाग लिया
September 08th, 12:00 pm
वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने 'विकसित भारत' की यात्रा को और गति देने की घोषणा की। 2,800 किलोमीटर से अधिक लंबे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को पूरा करने और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, स्किल डेवलपमेंट और AI के लिए देश को तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से गुजरात और भारत की विकास यात्रा को नई रफ्तार मिलेगी।प्रधानमंत्री 8 सितंबर को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे
September 07th, 11:51 am
पीएम नरेन्द्र मोदी 8 सितंबर को गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह दौरा फ्रेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने से लेकर डिजिटल फाइनेंस के भविष्य को आकार देने तक, भारत की विकास और इनोवेशन की यात्रा को नई गति देगा।हमें अपने साझा भूगोल को साझा अवसरों में बदलना होगा: SCO समिट में पीएम मोदी
September 01st, 01:58 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने 26वीं SCO समिट को संबोधित करते हुए सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर जैसे तीन अहम स्तंभों पर मजबूत सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने साझा भौगोलिक स्थिति को साझा अवसरों में बदलने, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने, कनेक्टिविटी बेहतर बनाने और SCO क्षेत्र के युवाओं, उद्यमियों और आम नागरिकों के लिए अधिक अवसर पैदा करने पर जोर दिया।प्रधानमंत्री ने किर्गिज रिपब्लिक के बिश्केक में 26वीं SCO समिट में भाग लिया
September 01st, 01:33 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने किर्गिज रिपब्लिक के बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 26वीं बैठक में भाग लिया। SCO की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर नेताओं ने अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के लिए SCO की भूमिका को और मजबूत करने पर विचार साझा किए। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने साझा प्रगति और समृद्धि के लिए SCO परिवार के साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री की उज्बेकिस्तान की स्टेट विजिट के दौरान जारी जॉइंट स्टेटमेंट
August 30th, 05:56 pm
राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 से 30 अगस्त 2026 तक उज्बेकिस्तान का दौरा किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और उज्बेकिस्तान के बीच साझेदारी को प्रमुख क्षेत्रों में और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, दोनों देशों के बीच सहयोग को ‘कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों नेताओं ने आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।मजबूत भारत-उज्बेकिस्तान साझेदारी मध्य एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि की बड़ी ताकत बनेगी: जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
August 30th, 01:30 pm
भारत-उज्बेकिस्तान जॉइंट प्रेस मीट में, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव की सकारात्मक व दूरदर्शी सोच और भारत के प्रति उनकी गहरी मित्रता की सराहना की। द्विपक्षीय संबंधों को 'कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' का दर्जा मिलने के साथ ही, पीएम मोदी ने 2030 तक $5 बिलियन व्यापार का लक्ष्य रखा और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में परस्पर लाभकारी सहयोग बढ़ाने की बात कही, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया।उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य के दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
August 29th, 08:45 am
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी 29-30 अगस्त को उज्बेकिस्तान का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे और ‘विकसित भारत 2047’ तथा ‘उज्बेकिस्तान-2030’ के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति सदिर जापारोव के निमंत्रण पर बिश्केक जाएंगे, जहां वे 26वें SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वे छठे 'वर्ल्ड नोमैड गेम्स' के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।पीएम नरेन्द्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य का दौरा
August 27th, 05:14 pm
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी 29-30 अगस्त को उज्बेकिस्तान का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे और ‘विकसित भारत 2047’ तथा ‘उज्बेकिस्तान-2030’ के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति सदिर जापारोव के निमंत्रण पर बिश्केक जाएंगे, जहां वे 26वें SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वे छठे 'वर्ल्ड नोमैड गेम्स' के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।पीएम ने 53वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की
August 25th, 09:31 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सक्रिय शासन और समय पर काम पूरा करने के लिए बनाए गए आईसीटी-आधारित, मल्टी-मॉडल प्लेटफॉर्म प्रगति की 53वीं बैठक की आज सेवा तीर्थ में अध्यक्षता की।दुनिया भारत को ग्रोथ और उम्मीद की नई किरण के रूप में देख रही है: इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में पीएम मोदी
August 21st, 09:00 pm
इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत के नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स के सफर पर प्रकाश डाला। जिसमें उन्होंने गवर्नेंस और पॉलिसी रिफॉर्म्स से लेकर ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तक किए जा रहे बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे ये रिफॉर्म्स ग्रोथ को आगे बढ़ा रहे हैं, नए अवसर पैदा कर रहे हैं और विकसित भारत के लिए भारत की नींव को मजबूत कर रहे हैं।पीएम मोदी ने इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित किया
August 21st, 08:25 pm
इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत के नेक्स्ट जनरेशन रिफॉर्म्स के सफर पर प्रकाश डाला। जिसमें उन्होंने गवर्नेंस और पॉलिसी रिफॉर्म्स से लेकर ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तक किए जा रहे बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे ये रिफॉर्म्स ग्रोथ को आगे बढ़ा रहे हैं, नए अवसर पैदा कर रहे हैं और विकसित भारत के लिए भारत की नींव को मजबूत कर रहे हैं।प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
August 20th, 09:37 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डेटा एक राष्ट्रीय संपत्ति है और इसके प्रभावी उपयोग पर ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जटिल चुनौतियों से निपटने और दीर्घकालिक सोच के साथ भारत के भविष्य को आकार देने के लिए सरकार के सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल, समन्वित प्रयास, नए और रचनात्मक विचारों तथा सामूहिक जिम्मेदारी की जरूरत पर भी जोर दिया।कैबिनेट ने बिहार में ₹3,590.73 करोड़ की लागत वाले रोड अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी
August 19th, 03:22 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बिहार में NH-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा सेक्शन को फोर-लेन स्टैंडर्ड में अपग्रेड करने को मंजूरी दी है। कुल ₹3,590.73 करोड़ की लागत वाला यह प्रोजेक्ट यात्रियों और माल की तेज तथा सुरक्षित आवाजाही को सुगम बनाएगा, यात्रा क्षमता में सुधार करेगा और महत्वपूर्ण सांस्कृतिक व धार्मिक स्थलों सहित क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा।कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करने वाले चार मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी
August 19th, 03:18 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने आज पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के 8 जिलों को कवर करने वाले 4 रेल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। पीएम मोदी के 'न्यू इंडिया' विजन के अनुरूप, ये प्रोजेक्ट लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाएंगे, साथ ही देशभर के कई प्रमुख पर्यटक स्थलों के लिए रेल कनेक्टिविटी में भी सुधार करेंगे।80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के मुख्य बिंदु
August 15th, 04:44 pm
पीएम मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने भाषण में, उन्होंने पिछले 12 वर्षों में मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल ग्रोथ और नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच के क्षेत्र में भारत की प्रगति का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सात प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करते हुए परिवर्तनकारी ‘सप्त धारा’ की भी घोषणा की।140 करोड़ देशवासियों की मेहनत और प्रयास से साकार होगा विकसित भारत का लक्ष्य: पीएम मोदी
August 15th, 07:00 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत और संकल्प से इस सपने को साकार किया जा सकता है। पीएम मोदी ने SHANTI एक्ट, रेलवे विद्युतीकरण, भारत के व्यापार समझौतों और नक्सलवाद के खात्मे समेत कई महत्वपूर्ण पहलों का जिक्र किया। उन्होंने देशवासियों से ‘शक्ति की सप्तधारा’ को अपनाने का आह्वान किया।पीएम मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया
August 15th, 06:50 am
पीएम मोदी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। अपने भाषण में, उन्होंने पिछले 12 वर्षों में मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल ग्रोथ और नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच के क्षेत्र में भारत की प्रगति का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सात प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करते हुए परिवर्तनकारी ‘सप्त धारा’ की भी घोषणा की।