प्रधानमंत्री ने बहरीन के शाह से बातचीत की
March 20th, 07:57 pm
पीएम मोदी ने बहरीन के शाह महामहिम हमद बिन ईसा अल खलीफा से फोन पर बातचीत की और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने उन्हें ईद-उल-फितर के अवसर पर शुभकामनाएं दीं, ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की, फ्री नेविगेशन सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया और बहरीन में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।पीएम मोदी ने कतर के अमीर से बातचीत की
March 19th, 10:00 pm
पीएम मोदी कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बातचीत की और उन्हें ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और कतर में भारतीय समुदाय को दी गई देखभाल और सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया। दोनों देशों ने होर्मुज स्ट्रेट के माध्यम से सुरक्षित और स्वतंत्र आवाजाही के समर्थन की पुष्टि की।प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की
December 14th, 05:23 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर आज हुए भयावह आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। यह हमला यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन का उत्सव मना रहे लोगों को निशाना बनाकर किया गया था।प्रधानमंत्री ने यरूशलम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा की
September 08th, 10:28 pm
पीएम मोदी ने यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने कहा, भारत हर प्रकार के आतंकवाद की निंदा करता है और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की अपनी नीति पर अडिग है।न्यू ऑरलियन्स में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं: प्रधानमंत्री
January 02nd, 06:25 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने न्यू ऑरलियन्स में हुए आतंकवादी हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए आज इसकी कड़ी निंदा की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले की कड़ी निंदा की
November 04th, 08:34 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में हाल ही में एक हिंदू मंदिर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। श्री मोदी ने इसके साथ ही भारतीय राजनयिकों को डराने-धमकाने की कथित कोशिशों की भी निंदा की है। उन्होंने भारत के दृढ़ संकल्प पर बल देते हुए कनाडा सरकार से न्याय और कानून के शासन को कायम रखने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की कड़ी निंदा की
July 14th, 09:15 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की कड़ी निंदा की।प्रधानमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष द्वारा आपातकाल की भर्त्सना किए जाने का स्वागत किया
June 26th, 02:38 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आपातकाल और उसके बाद की जाने वाली ज्यादतियों की कड़ी निंदा करने के लिए माननीय लोकसभा अध्यक्ष की सराहना की।PM condoles the demise of Prof Ram Yatna Shukla, President Kashi Vidvat Parishad
September 20th, 10:45 pm
The Prime Minister, Shri Narendra Modi has condoled the demise of Prof Ram Yatna Shukla, President Kashi Vidvat Parishad. The Prime Minister called Prof Shukla's death an irreparable lose to academic, spiritual and cultural world.प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया
August 01st, 08:36 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक अस्पताल में आग लगने से हुई लोगों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के बीच टेलीफोन वार्ता
July 29th, 10:17 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संयुक्त राष्ट्र के महासचिव (यूएनएसजी) एंटोनियो गुटेरेस के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।प्रधानमंत्री ने मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमले की निंदा की
November 13th, 07:15 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने आज शहीद हुए जवानों और उनके परिजनों को श्रद्धांजलि दी।प्रधानमंत्री ने फ्रांस के नीस में एक चर्च के भीतर हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की
October 29th, 07:58 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के नीस में आज एक चर्च के भीतर हुए जघन्य हमले सहित हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की है।प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में माओवादी हमले की निंदा की
March 22nd, 10:23 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए माओवादी हमले की कड़ी निंदा की है।प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
February 15th, 10:52 am
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा, “इस हमले की वजह से देश में जितना आक्रोश है, लोगों का खून खौल रहा है, ये मैं समझ रहा हूं। इस समय जो देश की अपेक्षाएं हैं, कुछ कर गुजरने की भावनाएं हैं, वो स्वाभाविक है। हमारे सुरक्षा बलों को पूर्ण स्वतंत्रता दी हुई है। हमें अपने सैनिकों के शौर्य पर पूरा भरोसा है।”पुलवामा हमले के पीछे जो ताकते हैं, इस हमले के जो भी गुनहगार हैं, उन्हें उनके किए की सज़ा अवश्य मिलेगी: प्रधानमंत्री मोदी
February 15th, 10:52 am
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा, “इस हमले की वजह से देश में जितना आक्रोश है, लोगों का खून खौल रहा है, ये मैं समझ रहा हूं। इस समय जो देश की अपेक्षाएं हैं, कुछ कर गुजरने की भावनाएं हैं, वो स्वाभाविक है। हमारे सुरक्षा बलों को पूर्ण स्वतंत्रता दी हुई है। हमें अपने सैनिकों के शौर्य पर पूरा भरोसा है।”प्रधानमंत्री ने मिस्र में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की
November 24th, 10:50 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र में एक पूजा स्थल पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। हमले को बर्बरतापूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री ने निर्दोष लोगों के मारे जाने पर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्होंने सभी रूपों में आतंकवाद के खिलाफ जंग में मिस्र को भारत का सशक्तह समर्थन विस्ताररित किया।प्रधानमंत्री मोदी ने कृष्णा नदी में हुए नाव हादसे में लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया
November 13th, 10:01 am
प्रधानमंत्री मोदी ने कृष्णा नदी में नौका डूबने की वजह से हुए जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री ने न्यूयॉर्क शहर में हुए आतंकी हमले की निंदा की।
November 01st, 09:27 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूयॉर्क शहर में हुए आतंकी हमले की निंदा की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और पंजाब में हुई हिंसा की घटनाओं की निंदा की
August 25th, 09:03 pm
आज हुई हिंसा की घटनाएं अत्यंत दुखद हैं। मैं हिंसा की निंदा करता हूं और हर किसी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। कानून और व्यवस्था की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और गृह सचिव के साथ स्थिति की समीक्षा की है। मैंने अधिकारियों से अपील की है कि वे स्थिति को सामान्य करने के लिए लगातार काम करते रहें और आवश्यक हर संभव सहायता प्रदान करें। - प्रधानमंत्री मोदी