महागठबंधन के लोग बिहार के चुनाव में डूबने की प्रैक्टिस कर रहे हैं: सीतामढ़ी में पीएम मोदी

November 08th, 11:15 am

पीएम मोदी ने बिहार के सीतामढ़ी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने माता सीता की पावन भूमि पर आशीर्वाद लिया तथा आस्था और राष्ट्र निर्माण के बीच गहरे संबंध को रेखांकित किया। उन्होंने 8 नवंबर 2019 की घटनाओं को याद किया, जब उन्होंने अगले दिन निर्धारित एक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले, अयोध्या मामले में अनुकूल निर्णय के लिए प्रार्थना की थी और कहा कि आज वे सीतामढ़ी में ‘विकसित बिहार’ के लिए लोगों का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने मतदाताओं को याद दिलाया कि यह चुनाव, बिहार के युवाओं का भविष्य तय करेगा और उनसे प्रगति के लिए मतदान करने का आग्रह किया।

पीएम मोदी ने बिहार के सीतामढ़ी और बेतिया में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

November 08th, 11:00 am

पीएम मोदी ने आज बिहार के सीतामढ़ी और बेतिया में विशाल जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने माता सीता की पावन भूमि पर आशीर्वाद लिया तथा आस्था और राष्ट्र निर्माण के बीच गहरे संबंध पर प्रकाश डाला। 8 नवंबर, 2019 की घटना को याद करते हुए, जब उन्होंने अगले दिन एक उद्घाटन समारोह में जाने से पहले अयोध्या मामले में अनुकूल फैसले के लिए प्रार्थना की थी, उन्होंने कहा कि अब वे सीतामढ़ी में एक विकसित बिहार के लिए लोगों का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने मतदाताओं को याद दिलाया कि यह चुनाव, बिहार के युवाओं का भविष्य तय करेगा और उनसे प्रगति के लिए मतदान करने का आग्रह किया।

कैबिनेट ने ओडिशा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में ₹4600 करोड़ की सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को मंजूरी दी

August 12th, 03:18 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत ₹4,600 करोड़ के चार सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। ये प्रोजेक्ट्स, भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को व्यापक बढ़ावा देंगे, जिनमें देश की पहली कमर्शियल कंपाउंड फैब और एक एडवांस्ड ग्लास-बेस्ड सब्सट्रेट पैकेजिंग यूनिट शामिल है। इनसे 2,034 स्किल्ड प्रोफेशनल्स के लिए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण का रास्ता ‘आत्मनिर्भरता’ से होकर जाता है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी

July 27th, 11:30 am

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने उन 12 मराठा किलों की महानता का उल्लेख किया, जिन्हें UNESCO द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स के रूप में मान्यता दी गई है। उन्होंने खेल, विज्ञान और संस्कृति सहित कई रोचक विषयों पर अपने विचार साझा किए। अगस्त को क्रांति का महीना बताते हुए, प्रधानमंत्री ने अगस्त में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बात की।

भारत-ब्राजील की साझेदारी, स्थिरता और संतुलन का एक अहम स्तंभ है: पीएम मोदी

July 08th, 08:30 pm

प्रेस मीट के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने, ब्राजील का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान देने के लिए राष्ट्रपति लूला को धन्यवाद दिया। उन्होंने कामना की कि भारत-ब्राजील संबंध कार्निवल जितने वाइब्रेंट हों, फुटबॉल जितने जोशीले और samba की तरह दिलों को जोड़ते रहें। प्रधानमंत्री ने कहा कि दो प्रमुख लोकतंत्रों के रूप में भारत-ब्राजील सहयोग न केवल ग्लोबल-साउथ के लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए भी प्रासंगिक है।

देश के गांव-गरीब की सेवा का माध्यम बनेंगे सुपरकंप्यूटर्स: पीएम मोदी

September 26th, 05:15 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर्स का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ये सुपरकंप्यूटर्स; फिजिक्स से लेकर अर्थ-साइंस और कॉस्मोलॉजी तक, एडवांस्ड रिसर्च में मदद करेंगे। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि अगर हम आज हाईटेक बन रहे हैं, तो यह भी पक्का कर रहे हैं कि ये टेक्नोलॉजी; गरीबों की मददगार बनें।

प्रधानमंत्री ने परम रुद्र सुपरकंप्यूटर्स का लोकार्पण किया

September 26th, 05:00 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर्स का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ये सुपरकंप्यूटर्स; फिजिक्स से लेकर अर्थ-साइंस और कॉस्मोलॉजी तक, एडवांस्ड रिसर्च में मदद करेंगे। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि अगर हम आज हाईटेक बन रहे हैं, तो यह भी पक्का कर रहे हैं कि ये टेक्नोलॉजी; गरीबों की मददगार बनें।