तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी
July 09th, 12:29 pm
मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने दोनों देशों के बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने ट्रेड, डिफेंस, टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी और एजुकेशन जैसे प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।इंडो-पैसिफिक भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे समान सोच वाले लोकतंत्रों की साझा आकांक्षाओं का प्रतीक: पीएम मोदी
July 09th, 11:15 am
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ एक जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने बढ़ती ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ को रेखांकित किया। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की तुलना क्रिकेट से करते हुए कहा कि हमारा एजेंडा वन-डे फोकस्ड है, निर्णय T20 जितने तेज हैं और साझेदारी टेस्ट मैच जितनी लंबी और गहरी है।तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद जॉइंट स्टेटमेंट जारी
July 09th, 10:58 am
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने 8 से 10 जुलाई 2026 तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (CSP) को और मजबूत तथा विस्तारित करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही, उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए नए सहयोगी अवसरों पर मिलकर काम करने का संकल्प भी व्यक्त किया।डिफेंस और सिक्योरिटी कोऑपरेशन को मिलेगी नई मजबूती, भारत-ऑस्ट्रेलिया का जॉइंट डिक्लेरेशन जारी
July 09th, 10:55 am
पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने डिफेंस और सिक्योरिटी कोऑपरेशन पर एक जॉइंट डिक्लेरेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। दोनों नेताओं ने वर्ष 2020 में स्थापित कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (CSP) के महत्व को फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि CSP की शुरुआत के बाद दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग तेजी से बढ़ा है, आर्थिक रिश्ते और मजबूत हुए हैं तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क भी पहले से अधिक गहरे हुए हैं। उन्होंने एक स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता भी दोहराई।इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
July 06th, 09:00 am
इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के राष्ट्राध्यक्षों के निमंत्रण पर पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई, 2026 तक इन तीनों देशों की यात्रा करेंगे। इंडोनेशिया में वे राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में वे प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज से मुलाकात करेंगे और सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 40 वर्षों में न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी।मुक्त, समृद्ध और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक हमारी साझा प्राथमिकता: भारत-जापान जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी
July 02nd, 01:30 pm
भारत-जापान जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में, पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजी और ग्लोबल पार्टनरशिप को और मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया। दोनों नेताओं ने AI, डिफेंस, हेल्थकेयर, आर्थिक सुरक्षा, क्लीन एनर्जी, मोबिलिटी, निवेश और लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई अहम पहलों की घोषणा की। पीएम मोदी ने एक मजबूत और समृद्ध जापान के साझा विजन और 'विकसित भारत' के लिए भारत की आकांक्षा को फिर से दोहराया।G7 समिट के दौरान पीएम मोदी की यूरोपीय काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट के साथ मुलाकात
June 17th, 06:43 pm
पीएम मोदी ने फ्रांस में G7 समिट के दौरान यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने भारत-EU FTA से जुड़ी वार्ताओं के सफल समापन का स्वागत किया और व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करते हुए 'भारत-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा' को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री ने G7 समिट के दौरान UAE के राष्ट्रपति से मुलाकात की
June 17th, 12:38 am
फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग में हुई प्रगति और सकारात्मक घटनाक्रमों की समीक्षा की और आपसी हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट से निरंतर निर्बाध, सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के आवाजाही और व्यापार जारी रखने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने G7 समिट के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की
June 16th, 10:36 pm
फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों में आ रही सकारात्मक गति का स्वागत किया और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा भी की और CEPA की दिशा में चल रही बातचीत में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।प्रधानमंत्री ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
June 15th, 05:40 pm
पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ ट्रेड, डिफेंस, स्पेस, डिजिटल इनोवेशन, टैलेंट मोबिलिटी, AI और सुपरकंप्यूटिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों नेताओं ने आपसी हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया और हाल ही में आयोजित हुए भारत-EU समिट के नतीजों पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के प्रति एकजुटता और समर्थन व्यक्त करने के लिए स्लोवाकिया का आभार भी जताया।भारत-स्लोवाकिया जॉइंट स्टेटमेंट
June 15th, 05:32 pm
स्लोवाक रिपब्लिक के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर, पीएम मोदी ने 15 जून 2026 को स्लोवाकिया का दौरा किया। दोनों नेताओं ने भारत-स्लोवाकिया संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई और इसके प्रभावी क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी माना कि यह दौरा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को सहयोग और सहभागिता के एक नए चरण में ले जाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।माननीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया यात्रा के परिणामों की सूची
June 15th, 05:17 pm
पीएम मोदी की स्लोवाकिया की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान, भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाया और डिफेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी, उच्च शिक्षा, रिसर्च, लेबर मोबिलिटी, क्वांटम कम्युनिकेशन, हेल्थकेयर, टूरिज्म और कल्चर जैसे क्षेत्रों में व्यापक सहयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। दोनों पक्षों ने आतंकवाद-रोधी मामलों पर एक 'जॉइंट वर्किंग ग्रुप' और 'कांसुलर डायलॉग' शुरू करने पर भी सहमति जताई।भारत और स्लोवाकिया वैश्विक मंच पर करीबी सामंजस्य से आगे बढ़ रहे हैं: भारत-स्लोवाकिया जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी
June 15th, 03:00 pm
ब्रातिस्लावा में आयोजित जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने भारत-स्लोवाकिया संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की। पीएम मोदी ने ट्रेड, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, स्पेस, डिजिटल इनोवेशन और मोबिलिटी के क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर जोर दिया और कहा कि यह बेहतर साझेदारी दोनों देशों की साझा प्राथमिकताओं, आपसी भरोसे और भविष्य के लिए साझा विजन को दर्शाती है।साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा पर ज्वाइंट स्टेटमेंट
May 22nd, 09:31 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय व्यापक सहयोग को “स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” तक बढ़ाने पर सहमति जताई और भारत-साइप्रस ज्वाइंट एक्शन प्लान 2025-2029 के सफल क्रियान्वयन में हुई उल्लेखनीय प्रगति का स्वागत किया। राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स ने AI इम्पैक्ट समिट 2026 के सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी को बधाई भी दी।प्रधानमंत्री ने इटली की प्रधानमंत्री से मुलाकात की
May 20th, 07:21 pm
पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की और भारत-इटली स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने का फैसला लिया। दोनों नेताओं ने ज्वाइंट स्ट्रैटेजिक एक्शन प्लान 2025-2029 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में हुए द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, दोनों नेताओं ने वर्ष 2027 को भारत और इटली के बीच संस्कृति और पर्यटन वर्ष के रूप में मनाने पर सहमति व्यक्त की।प्रधानमंत्री ने इटली के राष्ट्रपति से मुलाकात की
May 20th, 07:19 pm
पीएम मोदी ने रोम में इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-इटली स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और विभिन्न क्षेत्रों में जारी सहयोग की सराहना की। उन्होंने समुद्री सुरक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी और ऊर्जा सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए बहुआयामी IMEC कॉरिडोर के महत्व पर भी चर्चा की और पश्चिम एशिया और यूरोप में चल रहे संघर्षों पर अपने विचार साझा किए।"डिजाइन एंड डेवलप इन इंडिया-इटली, डिलीवर फॉर द वर्ल्ड”: भारत-इटली ज्वाइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
May 20th, 05:00 pm
रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ ज्वाइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत-इटली संबंधों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने ट्रेड, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस, कनेक्टिविटी और कल्चर जैसे क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इटली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, स्पेस, स्टार्टअप, शिपिंग और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और इटली दोनों इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है।प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान फिनलैंड के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की
May 19th, 06:42 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो में आयोजित तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो से मुलाकात की और विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने इंडस्ट्री, रिसर्च इंस्टीट्यूशन और शैक्षणिक संस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, वस्तुओं और सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार में लगातार हो रही वृद्धि का स्वागत किया और वर्ष 2030 तक मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान डेनमार्क की एक्टिंग प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की
May 19th, 06:40 pm
तीसरी भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान पीएम मोदी ने डेनमार्क की एक्टिंग पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क के द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई प्रगति का स्वागत किया। पीएम मोदी ने तेजी से आगे बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था में हरित समाधान के लिए डेनमार्क की तकनीकों का स्वागत करने की भारत की तत्परता भी जताई।भारत-नीदरलैंड पार्टनशिप का भविष्य पहले से कई ज्यादा मजबूत और उज्ज्वल: नीदरलैंड में पीएम मोदी
May 16th, 10:00 pm
नीदरलैंड में सीईओ राउंडटेबल को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, कुशल प्रतिभा और सुधारोन्मुखी नीतियाँ ग्लोबल बिजनेस के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत-नीदरलैंड सहयोग को तकनीक, निवेश और रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से और मजबूत करने की योजना है।