भारत-यूनाइटेड किंगडम साझेदारी में अहम पड़ाव: भारत-UK CETA लागू होने पर पीएम मोदी
July 15th, 12:58 pm
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की भारत-यूनाइटेड किंगडम कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) और सोशल सिक्योरिटी एग्रीमेंट से जुड़ी पोस्ट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे भारत-UK साझेदारी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। श्री मोदी ने कहा कि ये दोनों समझौते भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करेंगे तथा दोनों देशों की साझा महत्वाकांक्षाओं को उनके नागरिकों के लिए ठोस अवसरों में बदलेंगे।भारत-UK कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक ट्रेड एग्रीमेंट को प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए ऐतिहासिक माइलस्टोन बताया
June 17th, 10:03 pm
पीएम मोदी ने 15 जुलाई 2026 से लागू होने वाले भारत- UK कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक ट्रेड एग्रीमेंट का स्वागत करते हुए इसे द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक माइलस्टोन बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता व्यापार और निवेश को बढ़ावा देगा, किसानों, श्रमिकों, MSME, स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स के लिए नए अवसर पैदा करेगा और 'विकसित भारत 2047' के विजन में योगदान देगा।भारत का dynamism और UK की expertise मिलकर एक unique synergy बनाती है: जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
October 09th, 11:25 am
जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि पीएम स्टार्मर के नेतृत्व में भारत-UK संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि पीएम स्टार्मर के साथ एजुकेशन सेक्टर का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे प्रभावशाली डेलीगेशन आया है। पीएम ने कहा कि UK में रहने वाले 18 लाख भारतीयों ने ब्रिटिश समाज और अर्थव्यवस्था में अपने बहुमूल्य योगदान से दोनों देशों के बीच मित्रता, सहयोग और विकास के सेतु को मजबूत किया है।