पीएम केयर्स फंड ट्रस्ट ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में 162 समर्पित पीएसए मेडिकल ऑक्सीजन उत्‍पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए 201.58 करोड़ रुपये दिए

January 05th, 05:25 pm

प्रधानमंत्री के आपात स्थिति नागरिक सहायता और राहत (पीएम केयर्स) फंड ट्रस्ट ने देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त 162 डेडिकेटेड प्रेशर स्विंग एडसोर्पश्‍न (PSA) चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना के लिए 201.58 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।