पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ दूसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
July 28th, 08:48 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ दूसरी उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में वित्त और अर्थव्यवस्था, वाणिज्य एवं उद्योग तथा प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने सरकारी प्रक्रियाओं में सुधार, कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने और संस्थागत दक्षता को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही साइबर सुरक्षा इकोसिस्टम में युवा इनोवेटर्स और उद्यमियों की अधिक भागीदारी का भी आह्वान किया।पश्चिमबंग दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को किया याद
June 20th, 08:30 am
पश्चिमबंग दिवस पर बधाई देते हुए, पीएम मोदी ने भारत के साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्म, विज्ञान, व्यापार और समाज सुधार में पश्चिम बंगाल के अमूल्य योगदान को सराहा। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि वर्ष 2026 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई जाएगी।श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शासी निकाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री से भेंट की।
April 25th, 10:50 pm
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शासी निकाय के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष संस्थान अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है, जो इसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज के दीर्घकालिक योगदान तथा विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करने वाली पीढ़ियों के निर्माण में इसकी भूमिका की सराहना की।भारत-इजराइल साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी: भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी
February 26th, 03:30 pm
भारत-इजराइल जॉइंट प्रेस मीट के दौरान पीएम मोदी ने इजराइल की अपनी यात्रा पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने भारत-इजराइल के लंबे समय से चले आ रहे भरोसेमंद संबंधों को स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाने के ऐतिहासिक निर्णय को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देने और उसे गति प्रदान करने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई और गाजा शांति योजना का स्वागत किया।15वें भारत-जापान वार्षिक समिट का जॉइंट स्टेटमेंट: हमारी अगली पीढ़ी की सुरक्षा और समृद्धि के लिए साझेदारी
August 29th, 07:06 pm
पीएम मोदी और जापान के पीएम इशिबा ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की, जिसमें उन्होंने भारत और जापान के बीच दीर्घकालिक मित्रता को याद किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर केंद्रित कई घोषणाएँ कीं: डिफेंस और सिक्योरिटी सहयोग को बढ़ावा देना, आर्थिक साझेदारी को मज़बूत करना और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान को गहरा करना।प्रधानमंत्री 22 अगस्त को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे
August 20th, 03:02 pm
पीएम मोदी 22 अगस्त को बिहार व पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और क्रमशः ₹13,000 करोड़ तथा ₹5,200 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। बिहार में, वह सड़क परियोजनाओं, एक पावर प्लांट, एक हॉस्पिटल & रिसर्च सेंटर, एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करेंगे, दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और PMAY के लाभार्थियों के गृह प्रवेश समारोह में भाग लेंगे। पश्चिम बंगाल में, वह कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए मेट्रो एवं सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।जॉइंट स्टेटमेंट: भारत और ब्राजील - बड़े लक्ष्यों वाले दो महान देश
July 09th, 05:55 am
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने ब्राजील का राजकीय दौरा किया। दोनों नेताओं ने अगले दशक में पाँच प्रायॉरिटी पिलर्स; डिफेंस & सिक्योरिटी, फूड & न्यूट्रिशनल सिक्योरिटी, एनर्जी ट्रांजिशन & क्लाइमेट चेंज, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन & इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज, और स्ट्रैटेजिक एरियाज में इंडस्ट्रियल पार्टनरशिप पर केंद्रित द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का निर्णय लिया।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की ब्राजील की राजकीय यात्रा
July 09th, 03:14 am
पीएम मोदी की ब्राजील की राजकीय यात्रा के दौरान, भारत और ब्राजील ने काउंटर-टेररिज्म, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, रिन्यूएबल एनर्जी, एग्रीकल्चर और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी जैसे क्षेत्रों में छह प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ट्रेड, कॉमर्स और इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने के लिए एक मिनिस्टीरियल-लेवल मैकेनिज्म की भी घोषणा की गई।प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर कोरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की
June 18th, 03:17 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून 2025 को कनाडा के कनानास्किस में 51वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान कोरिया के राष्ट्रपति श्री ली जे-म्युंग से मुलाकात की। श्री मोदी ने कहा कि भारत और कोरिया वाणिज्य, निवेश, प्रौद्योगिकी, ग्रीन हाइड्रोजन, पोत निर्माण आदि क्षेत्रों में मिलकर काम करना चाहते हैं।प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से बातचीत की
June 18th, 02:55 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जून, 2025 को कनाडा के कनानास्किस में 51वें जी-7 शिखर सम्मेलन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री श्री कीर स्टार्मर के साथ बातचीत की। श्री मोदी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के संबंध मजबूत हो रहे हैं, जो व्यापार और वाणिज्य जैसे क्षेत्रों में हमारी प्रगति से झलकता है।मॉरीशस सिर्फ साझेदार देश नहीं है; हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है: पीएम मोदी
March 12th, 06:07 am
पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों की एक सभा को संबोधित किया। एक स्पेशल जेस्चर के अंतर्गत, उन्होंने पीएम रामगुलाम और श्रीमती वीणा रामगुलाम को OCI कार्ड सौंपे। पीएम ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने मॉरीशस को 'मिनी इंडिया' बताया और कहा, मॉरीशस केवल एक पार्टनर देश नहीं है, हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। उन्होंने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायो-फ्यूल्स अलायंस में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
March 11th, 07:30 pm
पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों की एक सभा को संबोधित किया। एक स्पेशल जेस्चर के अंतर्गत, उन्होंने पीएम रामगुलाम और श्रीमती वीणा रामगुलाम को OCI कार्ड सौंपे। पीएम ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने मॉरीशस को 'मिनी इंडिया' बताया और कहा, मॉरीशस केवल एक पार्टनर देश नहीं है, हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। उन्होंने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायो-फ्यूल्स अलायंस में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना की।प्रधानमंत्री ने जुआरी ब्रिज के पूरी तरह चालू होने पर गोवावासियों को बधाई दी
December 23rd, 05:51 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जुआरी ब्रिज के आज पूरी तरह चालू होने के अवसर पर गोवावासियों को बधाई दी है।प्रधानमंत्री ने ओमान के सुल्तान से भेंट की
December 16th, 09:29 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।प्रधानमंत्री 26-27 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे
September 25th, 05:30 pm
पीएम मोदी 26-27 सितंबर, 2023 को गुजरात का दौरा करेंगे। 27 सितंबर को प्रधानमंत्री, वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री, छोटा उदयपुर के बोडेली पहुंचेंगे, जहां वह 5200 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी और तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन ने द्विपक्षीय वार्ता की
September 10th, 05:23 pm
जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और राष्ट्रपति एर्दोगन के बीच सार्थक मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने वाणिज्य, इंफ्रास्ट्रक्चर तथा अन्य क्षेत्रों में भारत-तुर्किये सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।भारत वाणिज्य और लॉजिस्टिक्स का केन्द्र बनने की राह पर अग्रसर है: प्रधानमंत्री
May 01st, 03:43 pm
पत्तन,पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने विश्व बैंक की एलपीआई 2023 रिपोर्ट के अनुसार कई देशों की तुलना में बेहतर “टर्न अराउंड टाइम” के साथ भारतीय बंदरगाहों की दक्षता और उत्पादकता में वृद्धि होने के बारे में ट्वीट किया है।प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद-मेहसाणा (64.27 किमी) गेज परिवर्तन परियोजना पूरा होने पर खुशी व्यक्त की
March 06th, 09:12 pm
पीएम मोदी ने अहमदाबाद-महेसाणा (64.27 किमी) गेज कन्वर्जन प्रोजेक्ट के पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कॉमर्स और कनेक्टिविटी के लिए बहुत अच्छा होगा। यह परियोजना ट्रेन संचालन को सुव्यवस्थित करेगी, अहमदाबाद और महेसाणा के बीच यात्रा के समय को कम करेगी और प्रमुख अहमदाबाद-दिल्ली मार्ग पर माल ढुलाई क्षमता बढ़ाएगी।गिफ्ट सिटी वेल्थ और विजडम दोनों को सेलिब्रेट करता है : पीएम मोदी
July 29th, 03:42 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने गिफ्ट सिटी, गांधीनगर में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) के मुख्यालय भवन की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने कहा कि गिफ्ट सिटी, कॉमर्स और टेक्नोलॉजी के केंद्र के रूप में एक मजबूत पहचान बना रहा है। गिफ्ट सिटी वेल्थ और विजडम दोनों को सेलिब्रेट करता है।प्रधानमंत्री ने गांधीनगर में गिफ्ट सिटी में आईएफएससीए मुख्यालय की आधारशिला रखी
July 29th, 03:41 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी ने गिफ्ट सिटी, गांधीनगर में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) के मुख्यालय भवन की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने कहा कि गिफ्ट सिटी, कॉमर्स और टेक्नोलॉजी के केंद्र के रूप में एक मजबूत पहचान बना रहा है। गिफ्ट सिटी वेल्थ और विजडम दोनों को सेलिब्रेट करता है।