आज भारत एक अद्भुत सांस्कृतिक पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा है: श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ, गोवा में पीएम मोदी

November 28th, 03:35 pm

गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह मठ लंबे समय से लोगों के लिए मार्गदर्शन का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग एकता से होकर गुजरता है और राष्ट्र का संकल्प तभी साकार होगा जब अध्यात्म, राष्ट्रसेवा और विकास एक साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि गोवा की पावन भूमि और मठ इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित किया

November 28th, 03:30 pm

गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाळी जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह मठ लंबे समय से लोगों के लिए मार्गदर्शन का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मार्ग एकता से होकर गुजरता है और राष्ट्र का संकल्प तभी साकार होगा जब अध्यात्म, राष्ट्रसेवा और विकास एक साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि गोवा की पावन भूमि और मठ इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

श्रीगुरु तेग बहादुर जी का जीवन, त्याग और चरित्र बहुत बड़ी प्रेरणा है: कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी

November 25th, 04:40 pm

पीएम मोदी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने सत्य, न्याय और आस्था की रक्षा को अपना धर्म माना और उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर इस धर्म का पालन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर, भारत सरकार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के चरणों में एक स्मारक डाक टिकट और एक विशेष सिक्का समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

पीएम मोदी ने हरियाणा के कुरूक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को संबोधित किया

November 25th, 04:38 pm

पीएम मोदी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने सत्य, न्याय और आस्था की रक्षा को अपना धर्म माना और उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर इस धर्म का पालन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर, भारत सरकार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के चरणों में एक स्मारक डाक टिकट और एक विशेष सिक्का समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

पीएम 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर

November 18th, 11:38 am

पीएम मोदी 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वे श्री सत्य साईं बाबा की महासमाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और पुट्टपर्थी, आंध्र प्रदेश में उनके जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद, पीएम दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करने के लिए तमिलनाडु के कोयंबटूर जाएँगे। इस मौके पर देश भर के 9 करोड़ किसानों के लिए ₹18,000 करोड़ की पीएम-किसान योजना की 21वीं किस्त भी जारी करेंगे।

‘मिशन मौसम’ का उद्देश्य भारत को क्लाइमेट-स्मार्ट राष्ट्र बनाना है: पीएम मोदी

January 14th, 10:45 am

पीएम मोदी ने IMD के 150वें स्थापना दिवस पर भारत की समृद्ध मौसम विज्ञान विरासत तथा आपदा प्रबंधन, मौसम पूर्वानुमान व क्लाइमेट रेजिलिएंस में IMD की प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत को ‘वेदर-रेडी, क्लाइमेट-स्मार्ट’ राष्ट्र बनाने के लिए 'मिशन मौसम' की शुरुआत की और IMD Vision-2047 डॉक्यूमेंट जारी किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

January 14th, 10:30 am

पीएम मोदी ने IMD के 150वें स्थापना दिवस पर भारत की समृद्ध मौसम विज्ञान विरासत तथा आपदा प्रबंधन, मौसम पूर्वानुमान व क्लाइमेट रेजिलिएंस में IMD की प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत को ‘वेदर-रेडी, क्लाइमेट-स्मार्ट’ राष्ट्र बनाने के लिए 'मिशन मौसम' की शुरुआत की और IMD Vision-2047 डॉक्यूमेंट जारी किया।

कृष्ण-प्रेम के प्रतिमान चैतन्य महाप्रभु के संकल्पों की प्रतिमूर्ति थे श्रील प्रभुपाद जी: पीएम मोदी

February 08th, 01:00 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम् में श्रील भक्तिसिद्धान्त प्रभुपाद जी की 150वीं जयंती पर आयोजित समारोह में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रभुपाद जी को, कृष्ण-प्रेम के प्रतिमान चैतन्य महाप्रभु के संकल्पों की प्रतिमूर्ति बताया। प्रभु भक्ति की महिमा का बखान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमारे ऋषियों का दिया हुआ महान दर्शन है, जो आशा और आत्मविश्वास का संचार करता है।

प्रधानमंत्री ने श्रील प्रभुपाद जी की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया

February 08th, 12:30 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम् में श्रील भक्तिसिद्धान्त प्रभुपाद जी की 150वीं जयंती पर आयोजित समारोह में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रभुपाद जी को, कृष्ण-प्रेम के प्रतिमान चैतन्य महाप्रभु के संकल्पों की प्रतिमूर्ति बताया। प्रभु भक्ति की महिमा का बखान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमारे ऋषियों का दिया हुआ महान दर्शन है, जो आशा और आत्मविश्वास का संचार करता है।

श्री अरबिंदो का जीवन 'एक भारत- श्रेष्ठ भारत' का प्रतिबिंब है : पीएम मोदी

December 13th, 06:52 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में पुडुचेरी के कंबन कलई संगम में आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से श्री अरबिंदो के 150वीं जयंती समारोह को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने श्री अरबिंदो के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और एक डाक टिकट भी जारी किया।

प्रधानमंत्री ने श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया

December 13th, 06:33 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में पुडुचेरी के कंबन कलई संगम में आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से श्री अरबिंदो के 150वीं जयंती समारोह को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने श्री अरबिंदो के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और एक डाक टिकट भी जारी किया।

प्रधानमंत्री एक सितंबर को श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की 125वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष स्मारक सिक्का जारी करेंगे

August 31st, 03:04 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक सितंबर, 2021 को शाम साढ़े चार बजे श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की 125वीं जयंती के अवसर पर 125 रुपये का एक विशेष स्मारक सिक्का जारी करेंगे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभा को भी संबोधित करेंगे।

राजमाता विजया राजे सिंधिया के जीवन के कई पहलुओं से सीखने के लिए बहुत कुछ है: प्रधानमंत्री मोदी

October 12th, 11:01 am

प्रधानमंत्री मोदी ने राजमाता विजया राजे सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करते हुए उनकी विरासत को याद किया। पीएम मोदी ने कहा, राजमाता सिंधिया ने अपना जीवन गरीबों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने साबित कर दिया कि जनप्रतिनिधियों के लिए 'राज सत्ता' नहीं बल्कि 'जन सेवा' महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजमाता विजया राजे सिंधिया के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी किया

October 12th, 11:00 am

प्रधानमंत्री मोदी ने राजमाता विजया राजे सिंधिया के जन्म शताब्दी वर्ष पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करते हुए उनकी विरासत को याद किया। पीएम मोदी ने कहा, राजमाता सिंधिया ने अपना जीवन गरीबों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने साबित कर दिया कि जनप्रतिनिधियों के लिए 'राज सत्ता' नहीं बल्कि 'जन सेवा' महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री ने दृष्टि बाधित लोगों के अनुकूल सिक्कों की नई श्रृंखला जारी की

March 07th, 12:05 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में दृष्टि बाधित लोगों के अनुकूल सिक्कों की नई श्रृंखलाओं को जारी किया। ये सिक्के एक रुपए, दो रुपए, पांच रुपए, दस रुपए और बीस रुपए मूल्य के हैं और इन्हें नई श्रृंखलाओं के हिस्से के रूप में जारी किया गया है।

भारत के पास जो सांस्कृतिक और ज्ञान की विरासत है, उसको दुनिया के चप्पे-चप्पे तक पहुंचाने का व्यापक प्रयास किया जा रहा है: प्रधानमंत्री मोदी

January 13th, 11:00 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के जयंती समारोहों के अवसर पर आज राष्ट्रीय राजधानी में 350 रुपये का एक स्मारक सिक्का जारी किया। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के उदात्त आदर्शों और मूल्यों- मानवता, भक्ति, वीरता और बलिदान की निस्वार्थ सेवा की सराहना की और लोगों से उनके द्वारा बताये मार्ग पर चलने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर 350 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया

January 13th, 11:00 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के जयंती समारोहों के अवसर पर आज राष्ट्रीय राजधानी में 350 रुपये का एक स्मारक सिक्का जारी किया। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के उदात्त आदर्शों और मूल्यों- मानवता, भक्ति, वीरता और बलिदान की निस्वार्थ सेवा की सराहना की और लोगों से उनके द्वारा बताये मार्ग पर चलने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर एक स्मारक सिक्का जारी करेंगे

January 12th, 11:06 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर 13 जनवरी, 2019 को 7 लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली में एक स्मारक सिक्का जारी करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन में गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

एक भारत-श्रेष्‍ठ भारत के मार्ग पर चलते हुए हम सभी नेताजी की भावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी

December 30th, 05:01 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्‍लेयर का दौरा किया।पोर्ट ब्‍लेयर में, प्रधानमंत्री ने शहीद स्‍तंभ पर माल्‍यार्पण किया एवं सेल्‍यूलर जेल का दौरा किया। सेल्‍यूलर जेल में उन्‍होंने वीर सावरकर एवं अन्‍य स्‍वतंत्रता सेनानियों की कोठरियों का दौरा किया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अंडमान में नेताजी द्वारा भारतीय भूमि पर तिरंगा फहराने की 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया

December 30th, 05:00 pm