प्रधानमंत्री ने G7 समिट के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की
June 16th, 10:36 pm
फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों में आ रही सकारात्मक गति का स्वागत किया और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा भी की और CEPA की दिशा में चल रही बातचीत में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।कैबिनेट ने ₹37,500 करोड़ के वित्तीय प्रावधान के साथ सतही कोयला/लिग्नाइट गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने की योजना को मंजूरी दी
May 13th, 03:29 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने ₹37,500 करोड़ के वित्तीय प्रावधान के साथ सतही कोयला/लिग्नाइट गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने की योजना को मंजूरी दी है। यह योजना एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करने और आयात पर निर्भरता घटाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ के लक्ष्यों को आगे बढ़ाएगी। इसके तहत कोयला उत्पादक क्षेत्रों में 25 प्रोजेक्ट्स के जरिए करीब 50,000 रोजगार पैदा होने का अनुमान है।शिक्षक भर्ती घोटाले ने हजारों परिवारों के सपनों को कुचल दिया: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में पीएम मोदी
April 09th, 11:45 am
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया और आगामी विधानसभा चुनावों में बदलाव के लिए निर्णायक बहुमत की अपील की। उन्होंने लोगों से हर बूथ पर कमल का बटन दबाने का आग्रह किया और एक ऐसी सरकार सुनिश्चित करने को कहा जो विकास, सम्मान और सुरक्षा प्रदान करे।TMC के पापों का घड़ा अब भर चुका है: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पीएम मोदी
April 09th, 11:40 am
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहाँ उन्होंने महिला सुरक्षा, गवर्नेंस और अवैध घुसपैठ पर चिंता जताई। आगामी विधानसभा चुनावों में निर्णायक बहुमत की अपील करते हुए, उन्होंने सत्ताधारी सरकार की तीखी आलोचना की और ‘भय की राजनीति' करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि अगर कोई एक पार्टी महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, तो वह भाजपा है।पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया, आसनसोल और बीरभूम में विशाल जनसभाएं कीं
April 09th, 11:30 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हल्दिया, आसनसोल और बीरभूम में जोशीले भाषण दिए, जिससे समर्थकों में उत्साह बढ़ा और आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए माहौल तैयार हुआ। विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पहले हुए राजनीतिक बदलाव की भावना का उल्लेख किया और कहा कि वही लहर अब पूरे राज्य में दिखेगी। प्रधानमंत्री ने अपने 'सबका साथ, सबका विकास' के वादे को दोहराया, लेकिन साथ ही टीएमसी को चेतावनी देते हुए कहा कि बंगाल में अब 'हिसाब भी होगा।’प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा के लिए सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता की
April 01st, 10:04 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग पर सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की एक विशेष बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई और साथ ही, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में आगे उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा हुई। इस मुद्दे पर सीसीएस की यह दूसरी विशेष बैठक थी।प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में वर्तमान संघर्ष के संदर्भ में स्थिति और राहत उपायों की समीक्षा के लिए CCS बैठक की अध्यक्षता की
March 22nd, 09:06 pm
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच, पीएम मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वैश्विक स्थिति और चल रहे तथा प्रस्तावित राहत उपायों की समीक्षा की गई। आम आदमी की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं, जिनमें भोजन, ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा शामिल हैं, की उपलब्धता का विस्तृत आकलन किया गया। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि सरकार के सभी अंग मिलकर काम करें, ताकि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो।विकसित राजस्थान की मजबूत नींव, विकसित भारत के संकल्प को और अधिक ताकत दे रही है: पीएम मोदी
March 07th, 03:15 pm
पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए इसे कोटा के लिए नई आशा और नई उपलब्धि का दिन बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से इस क्षेत्र में दुनियाभर से पर्यटक आएँगे, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ होगा। कोटा क्षेत्र में हुए प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कोटा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण और संसद में उनकी भूमिका की सराहना की।पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट की आधारशिला रखी, हाड़ौती क्षेत्र के बदलाव पर जोर दिया
March 07th, 02:45 pm
पीएम मोदी ने कोटा एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए इसे कोटा के लिए नई आशा और नई उपलब्धि का दिन बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से इस क्षेत्र में दुनियाभर से पर्यटक आएँगे, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ होगा। कोटा क्षेत्र में हुए प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कोटा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण और संसद में उनकी भूमिका की सराहना की।प्रधानमंत्री ने PRAGATI की 50वीं बैठक की अध्यक्षता की
December 31st, 08:11 pm
पीएम मोदी ने आज PRAGATI की 50वीं बैठक की अध्यक्षता की, जो कोऑपरेटिव और परिणाम-केंद्रित गवर्नेंस की एक दशक लंबी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस बैठक के दौरान उन्होंने 5 राज्यों में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पाँच अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की समीक्षा की, जिनकी कुल लागत ₹40,000 करोड़ से अधिक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि PRAGATI, विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को हासिल करने का एक सशक्त माध्यम है।कैबिनेट ने झरिया कोलफील्ड में आग, भूस्खलन से निपटने व प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए संशोधित झरिया मास्टर प्लान को मंजूरी दी
June 25th, 03:14 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने झरिया कोयला क्षेत्र में आग, भूमि धंसान और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ₹5940.47 करोड़ के संशोधित झरिया मास्टर प्लान (JMP) को मंजूरी दी है। आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए झरिया वैकल्पिक आजीविका पुनर्वास कोष स्थापित किया जाएगा।कैबिनेट ने भारतीय रेलवे में विभिन्न राज्यों को कवर करने वाले दो मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी
June 11th, 03:05 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने रेल मंत्रालय के कोडरमा-बरकाकाना डबलिंग और बल्लारी-चिकजाजुर डबलिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है, जिनकी कुल लागत 6,405 करोड़ रुपये है। इन पहलों से यात्रा सुविधा में सुधार होगा, लॉजिस्टिक लागत, तेल आयात व CO2 उत्सर्जन में कमी आएगी। इसके साथ ही, सस्टेनेबल और एफिशिएंट रेल ऑपरेशंस को बढ़ावा मिलेगा एवं रोजगार के अवसर पैदा होंगे।कैबिनेट ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भारतीय रेलवे में दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी
May 28th, 03:43 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भारतीय रेलवे में दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन इनिशिएटिव्स से यात्रा सुविधा में सुधार होगा; लॉजिस्टिक लागत, तेल आयात और CO2 उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे सस्टेनेबल और एफिशिएंट रेल ऑपरेशंस को बढ़ावा मिलेगा।कैबिनेट ने पावर सेक्टर को कोयला अलोकेशन के लिए रिवाइज्ड SHAKTI पॉलिसी को मंजूरी दी
May 07th, 12:07 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने सेंट्रल सेक्टर/स्टेट सेक्टर/इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स के थर्मल पावर प्लांट्स को नए कोयला लिंकेज प्रदान करने के लिए रिवाइज्ड SHAKTI पॉलिसी को मंजूरी दी है। SHAKTI पॉलिसी, 2017 की शुरुआत के साथ ही कोयला अलोकेशन मैकेनिज्म में नॉमिनेशन बेस्ड व्यवस्था से ऑक्शन/टैरिफ बेस्ड बिडिंग के जरिए कोयला लिंकेज के अलोकेशन के अधिक पारदर्शी तरीके में व्यापक बदलाव हुआ।आइए मिलकर, एक Resilient, Revolutionary और Steel-Strong भारत का निर्माण करें: India Steel 2025 में पीएम मोदी
April 24th, 02:00 pm
‘इंडिया स्टील 2025’ में पीएम मोदी ने स्टील सेक्टर को विकसित भारत की नींव बताया और कहा, स्टील ने आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं में एक रीढ़ की तरह अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और ग्रोथ को गति देने में इसकी भूमिका पर जोर दिया। आगे की राह पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि स्टील का भविष्य AI, ऑटोमेशन, रीसाइक्लिंग और बाय-प्रोडक्ट यूटिलाइजेशन द्वारा आकार लेगा। उन्होंने एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के लिए इनोवेशन का आह्वान किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया स्टील 2025 सम्मेलन को संबोधित किया
April 24th, 01:30 pm
‘इंडिया स्टील 2025’ में पीएम मोदी ने स्टील सेक्टर को विकसित भारत की नींव बताया और कहा, स्टील ने आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं में एक रीढ़ की तरह अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और ग्रोथ को गति देने में इसकी भूमिका पर जोर दिया। आगे की राह पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि स्टील का भविष्य AI, ऑटोमेशन, रीसाइक्लिंग और बाय-प्रोडक्ट यूटिलाइजेशन द्वारा आकार लेगा। उन्होंने एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के लिए इनोवेशन का आह्वान किया।जब Growth को Aspirations ड्राइव करती हैं, तो वो समावेशी भी होती है और Sustainable भी: राइजिंग भारत समिट में पीएम मोदी
April 08th, 08:30 pm
पीएम मोदी ने News18 Rising Bharat Summit को संबोधित किया। उन्होंने विकसित भारत के लिए युवाओं के सपनों, दृढ़ संकल्प और उत्साह का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने ₹12 लाख तक की आय पर जीरो टैक्स, 10,000 नई मेडिकल सीटें और 6,500 नई IIT सीटें, 50,000 नई अटल टिंकरिंग लैब और 52 करोड़ से अधिक मुद्रा स्कीम लोन सहित प्रमुख इनिशिएटिव्स पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने वक्फ कानून पारित करने के लिए संसद को बधाई दी।पीएम मोदी ने ‘राइजिंग भारत समिट’ में भाग लिया
April 08th, 08:15 pm
पीएम मोदी ने News18 Rising Bharat Summit को संबोधित किया। उन्होंने विकसित भारत के लिए युवाओं के सपनों, दृढ़ संकल्प और उत्साह का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने ₹12 लाख तक की आय पर जीरो टैक्स, 10,000 नई मेडिकल सीटें और 6,500 नई IIT सीटें, 50,000 नई अटल टिंकरिंग लैब और 52 करोड़ से अधिक मुद्रा स्कीम लोन सहित प्रमुख इनिशिएटिव्स पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने वक्फ कानून पारित करने के लिए संसद को बधाई दी।कैबिनेट ने भारतीय रेलवे में चार मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी
April 04th, 03:02 pm
पीएम मोदी की अगुवाई में कैबिनेट ने महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में ₹18,658 करोड़ की लागत वाले चार प्रमुख रेल मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। इन प्रोजेक्ट्स के तहत 2030-31 तक कुल 1,247 किमी नई रेल लाइनों का निर्माण किया जाएगा। इससे माल ढुलाई क्षमता बढ़ेगी, कंजेशन कम होगा, 47 लाख लोगों के लिए कनेक्टिविटी बढ़ेगी, 379 लाख नौकरियां पैदा होंगी, CO₂ उत्सर्जन में कमी आएगी और देश के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की एक अरब टन कोयला उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की
March 21st, 01:19 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की एक अरब टन कोयला उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की है। उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता के प्रति देश की महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।