प्रधानमंत्री ने भारत में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में ऐतिहासिक प्रगति पर प्रकाश डाला

June 05th, 05:10 pm

पीएम मोदी ने भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एयरट्रंक ने भारत में 5 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने के लिए 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। यह निवेश भारत को क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा। साथ ही, इससे रोजगार सृजन, इनोवेशन और स्थानीय सप्लाई चेन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे डिजिटल रूप से सशक्त विकसित भारत के लक्ष्य को और गति मिलेगी।

माइक्रोन की सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का उद्घाटन भारत की टेक्नोलॉजी लीडरशिप की दिशा में बड़ा कदम: गुजरात के साणंद में पीएम मोदी

February 28th, 02:45 pm

गुजरात के साणंद में माइक्रोन ATMP फैसिलिटी के उद्घाटन के दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब हार्डवेयर के क्षेत्र में भी अपनी पहचान को मजबूत कर रहा है। उन्होंने इस परियोजना की तेज प्रगति की सराहना की और कहा कि यह फैसिलिटी भारत-अमेरिका की मजबूत साझेदारी का प्रमाण है। उन्होंने भरोसा जताया कि माइक्रोन की यह फैसिलिटी देश में एक नए सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम की मजबूत नींव रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पूरी तरह तैयार है, भरोसेमंद है और अपने वादों को पूरा करके दिखाता है।

पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर ATMP फैसिलिटी का उद्घाटन किया

February 28th, 02:37 pm

गुजरात के साणंद में माइक्रोन ATMP फैसिलिटी के उद्घाटन के दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब हार्डवेयर के क्षेत्र में भी अपनी पहचान को मजबूत कर रहा है। उन्होंने इस परियोजना की तेज प्रगति की सराहना की और कहा कि यह फैसिलिटी भारत-अमेरिका की मजबूत साझेदारी का प्रमाण है। उन्होंने भरोसा जताया कि माइक्रोन की यह फैसिलिटी देश में एक नए सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम की मजबूत नींव रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पूरी तरह तैयार है, भरोसेमंद है और अपने वादों को पूरा करके दिखाता है।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हैदराबाद में विश्‍व सूचना प्रौद्योगिकी सम्‍मेलन को संबोधित किया

February 19th, 11:30 am

सूचना प्रौद्योगिकी पर वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्‍बकम’ की अवधारणा भारतीय दर्शन में समाहित है। यह हमारी समावेशी परमपराओं को दर्शाती है। 21वीं सदी में प्रौद्योगिकी इस अवधारणा को मूर्तरूप देने का माध्‍यम बन रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत डिजिटल इनोवेशन का सशक्‍त केन्‍द्र बन चुका है। यहां न केवल नवोन्‍मेषी उद्यमी बढ़ रहे हैं, बल्कि प्रौद्योगिकी संबंधित नवाचार के लिए बाजार भी बढ़ रहा है।