सेशेल्स की कहानी के सबसे सुनहरे अध्याय अभी लिखे जाने बाकी: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में पीएम मोदी
June 28th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित किया और वहां के लोगों को गोल्डन जुबली समारोह के लिए बधाई दी। उन्होंने भारत और सेशेल्स के बीच सदियों पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि हिंद महासागर दोनों देशों को जोड़ता है। साथ ही, उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारत एक सच्चे मित्र की तरह हमेशा सेशेल्स का विश्वसनीय साझेदार बना रहेगा और उसकी सभी आकांक्षाओं को पूरा करने में हरसंभव सहयोग करेगा।भारत इनोवेट्स भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज: फ्रांस के नीस में पीएम मोदी
June 14th, 04:36 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में भाग लिया
June 14th, 03:00 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।वेस्ट टू वेल्थ की ओर: पीएम मोदी ने पेश किया सूरत के ग्रीन डेवलपमेंट का मॉडल
June 05th, 04:30 pm
गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।पीएम मोदी ने गुजरात के सूरत में ₹18,800 करोड़ से अधिक के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया
June 05th, 04:16 pm
गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।खेती का भविष्य केवल “अधिक उत्पादन” में नहीं, बल्कि “बेहतर उत्पादन” में है: FAO में पीएम मोदी
May 20th, 11:00 pm
पीएम मोदी ने FAO से 2026 का एग्रीकोला मेडल स्वीकार करते हुए कहा कि यह सम्मान मानव कल्याण, फूड सिक्योरिटी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने यह सम्मान देश के किसानों और भारत के कृषि वैज्ञानिक समुदाय को समर्पित किया। पीएम ने ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’, माइक्रो-इरिगेशन और प्रिसिजन फार्मिंग जैसी पहलों का भी उल्लेख किया, जो भारत की कृषि नीतियों को दिशा दे रही हैं।प्रधानमंत्री को रोम में यूनाइटेड नेशंस के फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) द्वारा एग्रीकोला मेडल प्रदान किया गया
May 20th, 10:55 pm
पीएम मोदी ने FAO से 2026 का एग्रीकोला मेडल स्वीकार करते हुए कहा कि यह सम्मान मानव कल्याण, फूड सिक्योरिटी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने यह सम्मान देश के किसानों और भारत के कृषि वैज्ञानिक समुदाय को समर्पित किया। पीएम ने ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’, माइक्रो-इरिगेशन और प्रिसिजन फार्मिंग जैसी पहलों का भी उल्लेख किया, जो भारत की कृषि नीतियों को दिशा दे रही हैं।प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान डेनमार्क की एक्टिंग प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की
May 19th, 06:40 pm
तीसरी भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान पीएम मोदी ने डेनमार्क की एक्टिंग पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क के द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई प्रगति का स्वागत किया। पीएम मोदी ने तेजी से आगे बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था में हरित समाधान के लिए डेनमार्क की तकनीकों का स्वागत करने की भारत की तत्परता भी जताई।प्रधानमंत्री ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की
May 18th, 08:21 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो में नॉर्वे के पीएम जोनास गार स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें दोनों नेताओं ने भारत-नॉर्वे संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की। वे संबंधों को 'ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के रूप में आगे बढ़ाने पर सहमत हुए और 2030 तक भारत एवं नॉर्वे के बीच व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य को रेखांकित किया। उन्होंने प्रमुख मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया, जिसमें नॉर्वे के पीएम ने रिफॉर्म्ड UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए नॉर्वे के समर्थन को दोहराया।पीएम मोदी, स्वीडिश पीएम उल्फ क्रिस्टरसन और यूरोपियन कमीशन प्रेसिडेंट की संयुक्त प्रेस वार्ता
May 17th, 11:43 pm
भारत-स्वीडन-EU संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और स्वीडन के संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वीडन की टेक्नोलॉजी और भारत के स्केल को साथ लाकर पूरी दुनिया के लिए क्लाइमेट सॉल्यूशंस तैयार किए जा सकते हैं। यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन का स्वागत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साझा प्रयासों के जरिए भारत-स्वीडन और भारत-यूरोप साझेदारी आगे भी लगातार मजबूत होती रहेगी।पीएम मोदी ने गुजरात के जामनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया
May 10th, 09:35 pm
पीएम मोदी ने गुजरात के जामनगर में एक जनसभा को संबोधित किया। गुजरात की उल्लेखनीय विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि राज्य कभी केवल नमक उत्पादन के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह सेमीकंडक्टर, मेट्रो कोच, रेलवे इंजन, नवीकरणीय ऊर्जा और उभरते एविएशन मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र बन गया है। उन्होंने राज्य की निरंतर प्रगति और विकास का श्रेय गुजरात की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया।कैबिनेट ने 6 राज्यों में फैले तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी
May 05th, 07:14 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने करीब ₹23,437 करोड़ की लागत वाले तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। पीएम के ‘न्यू इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर’ विजन के तहत ये प्रोजेक्ट्स लोगों, सामान और सेवाओं की आवाजाही को आसान बनाएंगे। साथ ही, देश के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी भी बेहतर करेंगे।भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया का जॉइंट स्टेटमेंट: सतत विकास के क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग
April 20th, 10:55 pm
भारत और रिपब्लिक ऑफ कोरिया ने वैश्विक स्थिरता से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई है। दोनों देशों ने 2030 के सतत विकास एजेंडा को पूरा करने के अपने संकल्प को भी दोहराया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सहयोग इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और उससे आगे सतत विकास के लिए नए और प्रभावी समाधान तैयार करने में मदद करेगा।उपलब्धियों की सूची: कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा
April 20th, 03:57 pm
कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे म्युंग की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान कई समझौतों और समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें पोर्ट, ट्रेड, साइंस और टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट और एनवायरनमेंट, कल्चरल एक्सचेंज एवं स्पोर्ट्स जैसे एरिया शामिल हैं। प्रमुख घोषणाओं में ‘इंडो-पैसिफिक ओशंस इनिशिएटिव’ और ‘इंटरनेशनल सोलर अलायंस’ में कोरिया गणराज्य की भागीदारी शामिल है।आज भाजपा गुड गवर्नेंस और लास्ट माइल डिलीवरी का सिंबल बन गई है: पीएम मोदी
April 06th, 12:30 pm
पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पीढ़ियों से जुड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और अटूट समर्पण को नमन किया। उन्होंने भाजपा के शुरुआती दिनों को याद किया जब भाजपा के पास न तो सत्ता थी और न ही संसाधन, फिर भी कार्यकर्ता लोगों से जुड़ने के लिए लगातार मेहनत करते थे। उन्होंने कहा कि एक बेहतर भारत के सपने ने उन्हें हर चुनौती के बावजूद आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, चाहे वह आपातकाल का दौर हो, राजनीतिक अलगाव हो या हिंसा।पीएम मोदी ने भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
April 06th, 12:00 pm
पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पीढ़ियों से जुड़े कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और अटूट समर्पण को नमन किया। उन्होंने भाजपा के शुरुआती दिनों को याद किया जब भाजपा के पास न तो सत्ता थी और न ही संसाधन, फिर भी कार्यकर्ता लोगों से जुड़ने के लिए लगातार मेहनत करते थे। उन्होंने कहा कि एक बेहतर भारत के सपने ने उन्हें हर चुनौती के बावजूद आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, चाहे वह आपातकाल का दौर हो, राजनीतिक अलगाव हो या हिंसा।कैबिनेट ने 2031 से 2035 की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान को मंजूरी दी
March 25th, 05:35 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2031 से 2035 की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) को मंजूरी दे दी है, जिससे यूनाइटेड नेशन फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज और पेरिस समझौते के तहत देश की महत्वाकांक्षा को बल मिला है। यह भारत के कम कार्बन उत्सर्जन और जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीले भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर के रूप में इसकी भूमिका को और मजबूत करता है। साथ ही, भारत की जलवायु प्रतिबद्धताएं युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर भी पैदा करेंगी।फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा पर भारत-फिनलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट
March 05th, 08:03 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब 4 से 7 मार्च 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने भारत और फिनलैंड के बीच गहरी और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को दोहराया। यह मित्रता आपसी सम्मान, डेमोक्रेसी और रूल ऑफ लॉ जैसे मूल्यों पर आधारित है, साथ ही वैश्विक शांति, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।परिणामों की सूची: फिनलैंड के राष्ट्रपति की भारत यात्रा
March 05th, 04:36 pm
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की भारत यात्रा के दौरान कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें माइग्रेशन और मोबिलिटी, स्टैटिस्टिक्स और पर्यावरण सहयोग जैसे क्षेत्र शामिल हैं। हाल ही में संपन्न भारत-ईयू FTA का लाभ उठाते हुए, भारत और फिनलैंड के बीच वर्तमान द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक दोगुना करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया।भारत-कनाडा जॉइंट लीडर्स स्टेटमेंट
March 02nd, 05:05 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च, 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राजनयिक संबंधों की स्थापना के 79 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, दोनों नेताओं ने कनाडा-भारत संबंधों के महत्व को दोहराया। उन्होंने नवीनीकृत भारत-कनाडा स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लिए व्यापक मार्गदर्शक फ्रेमवर्क के रूप में वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत को अपनाने पर सहमति व्यक्त की।