कैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की लागत वाली भारत की राष्ट्रीय एकीकृत कम्प्रेस्ड बायोगैस योजना गोबरधन को मंजूरी दी
August 06th, 04:08 pm
भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक अहम पड़ाव के तौर पर, पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'गोबरधन' (GOBARdhan) - यानी नेशनल सर्कुलर बायोएनर्जी स्कीम को मंजूरी दी है। इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक कुल 23,731 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। यह योजना ऊर्जा सुरक्षा, किसानों और ग्रामीण उद्यमों, 'वेस्ट-टू-वेल्थ', आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के विजन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से फोन पर की बातचीत
July 31st, 07:28 pm
यूके के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में, पीएम नरेन्द्र मोदी ने उन्हें पद संभालने पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई। साथ ही, दोनों नेताओं ने साझा हितों से जुड़े कई मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया और भारत-यूके CETA के लागू होने का स्वागत किया।तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी
July 09th, 12:29 pm
मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने दोनों देशों के बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने ट्रेड, डिफेंस, टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी और एजुकेशन जैसे प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।इंडो-पैसिफिक भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे समान सोच वाले लोकतंत्रों की साझा आकांक्षाओं का प्रतीक: पीएम मोदी
July 09th, 11:15 am
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ एक जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने बढ़ती ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ को रेखांकित किया। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की तुलना क्रिकेट से करते हुए कहा कि हमारा एजेंडा वन-डे फोकस्ड है, निर्णय T20 जितने तेज हैं और साझेदारी टेस्ट मैच जितनी लंबी और गहरी है।हम साथ मिलकर ग्लोबल सॉल्यूशंस तैयार कर सकते हैं: ऑस्ट्रेलिया में ‘इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन’ में पीएम मोदी
July 09th, 06:15 am
पीएम मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया-इंडिया CEOs फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस इवेंट में भाग लिया। CEOs फोरम को संबोधित करते हुए, उन्होंने भारत की मजबूत इकोनॉमिक ग्रोथ, पॉलिसी रिफॉर्म्स, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और बढ़ते इनोवेशन इकोसिस्टम को रेखांकित किया। इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस इवेंट को संबोधित करते हुए, उन्होंने ECTA पर आधारित ट्रेड और इन्वेस्टमेंट संबंधों की ग्रोथ पर संतोष व्यक्त किया और प्रस्तावित CECA को जल्द पूरा करने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया-इंडिया CEOs फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस इवेंट को संबोधित किया
July 09th, 06:00 am
पीएम मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया-इंडिया CEOs फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस इवेंट में भाग लिया। CEOs फोरम को संबोधित करते हुए, उन्होंने भारत की मजबूत इकोनॉमिक ग्रोथ, पॉलिसी रिफॉर्म्स, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और बढ़ते इनोवेशन इकोसिस्टम को रेखांकित किया। इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस इवेंट को संबोधित करते हुए, उन्होंने ECTA पर आधारित ट्रेड और इन्वेस्टमेंट संबंधों की ग्रोथ पर संतोष व्यक्त किया और प्रस्तावित CECA को जल्द पूरा करने का आह्वान किया।परिणामों की सूची: 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए जापान के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा
July 02nd, 10:39 pm
16वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन कई महत्वपूर्ण निर्णयों और समझौतों के साथ संपन्न हुआ। इनमें आर्थिक सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एनर्जी रेजिलिएंस पर जॉइंट स्टेटमेंट, और क्लीन एनर्जी, मोबिलिटी, हेल्थकेयर, क्रिटिकल मिनरल्स, AI, बायोटेक्नोलॉजी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंशियल सहयोग जैसे क्षेत्रों में 13 अन्य समझौते शामिल हैं, जिनसे भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप और मजबूत हुई है।जापान की एक्सपर्टीज और इन्वेस्टमेंट, भारत के स्पीड और स्केल के साथ जुड़कर पूरी दुनिया को फायदा पहुंचाते हैं: भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में पीएम मोदी
July 02nd, 03:35 pm
भारत- जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जापानी कंपनियों को भारत-जापान की सफलता की कहानी का हिस्सा बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय एक खास 'जापान बिजनेस वीक' आयोजित करेगा, जिसमें पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी जापानी कंपनियों के साथ संवाद कर भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर बनाने के लिए उनसे बातचीत करेंगे। उन्होंने बिजनेस लीडर्स से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि अगले दशक में भारत में जापानी निवेश 10 ट्रिलियन येन के लक्ष्य से ज्यादा हो।सेशेल्स की कहानी के सबसे सुनहरे अध्याय अभी लिखे जाने बाकी: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में पीएम मोदी
June 28th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित किया और वहां के लोगों को गोल्डन जुबली समारोह के लिए बधाई दी। उन्होंने भारत और सेशेल्स के बीच सदियों पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि हिंद महासागर दोनों देशों को जोड़ता है। साथ ही, उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारत एक सच्चे मित्र की तरह हमेशा सेशेल्स का विश्वसनीय साझेदार बना रहेगा और उसकी सभी आकांक्षाओं को पूरा करने में हरसंभव सहयोग करेगा।हमारा विजन हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना: भारत-सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
June 28th, 02:02 pm
भारत- सेशेल्स जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन सम्मान को जलवायु परिवर्तन से लड़ रहे सभी देशों को समर्पित किया। उन्होंने 'MAHASAGAR' विजन को दोहराते हुए कहा कि भारत एक ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है जहाँ समुद्री सुरक्षा के साथ समृद्धि भी बढ़े और देशों के बीच साझेदारी आपसी सम्मान और भरोसे पर आधारित हो। उन्होंने ब्लू इकोनॉमी को भारत-सेशेल्स साझेदारी का स्वाभाविक और रणनीतिक स्तंभ भी बताया।भारत इनोवेट्स भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज: फ्रांस के नीस में पीएम मोदी
June 14th, 04:36 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में भाग लिया
June 14th, 03:00 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।140 करोड़ भारतीयों का भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत और जिम्मेदारी: NDA लीडर्स कॉन्क्लेव में पीएम मोदी
June 10th, 06:33 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पूरा करने और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को तेज करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत मंडपम में आयोजित NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने का अवसर केवल ईश्वर के आशीर्वाद से ही संभव है। मेरे लिए 'जनता जनार्दन' ही भगवान हैं।पीएम मोदी ने NDA लीडर्स सम्मेलन को संबोधित किया, विकसित भारत के संकल्प को दोहराया
June 10th, 06:30 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पूरा करने और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को तेज करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत मंडपम में आयोजित NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने का अवसर केवल ईश्वर के आशीर्वाद से ही संभव है। मेरे लिए 'जनता जनार्दन' ही भगवान हैं।कैबिनेट ने पीएम मोदी के सबसे लंबे लगातार कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर सराहना करते हुए प्रस्ताव पारित किया
June 10th, 01:50 pm
कैबिनेट ने पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे लगातार कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने और पद पर 4,399 दिन पूरे करने पर एक प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में पिछले 12 वर्षों के दौरान उनके नेतृत्व को रेखांकित करते हुए वेलफेयर, गरीबी में कमी, महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा, इकोनॉमिक ग्रोथ तथा ‘विकसित भारत’ के विजन के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों का उल्लेख किया गया।वेस्ट टू वेल्थ की ओर: पीएम मोदी ने पेश किया सूरत के ग्रीन डेवलपमेंट का मॉडल
June 05th, 04:30 pm
गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।पीएम मोदी ने गुजरात के सूरत में ₹18,800 करोड़ से अधिक के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया
June 05th, 04:16 pm
गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 05th, 09:53 am
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने सस्टेनेबल ग्रोथ, जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने हरित क्षेत्र के विस्तार, वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे अभियानों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने ‘मिशन लाइफ’ के माध्यम से स्वच्छ और हरित भविष्य के निर्माण के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के साथ सामंजस्य का संदेश देने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया।भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान म्यांमार के राष्ट्रपति और भारत के बीच जॉइंट स्टेटमेंट जारी
June 01st, 07:16 pm
भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने पीएम मोदी से मुलाकात की और आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों की समीक्षा करते हुए दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की। पीएम मोदी ने दोहराया कि म्यांमार भारत की नेबरहुड फर्स्ट, एक्ट ईस्ट और महासागर नीतियों का संगम स्थल है। म्यांमार के राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।प्रधानमंत्री ने PRAGATI की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की
May 27th, 10:01 pm
पीएम मोदी ने PRAGATI की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की और नौ राज्यों में लगभग 30,000 करोड़ रुपये की लागत वाली सात महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया और केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को एक आदर्श पहल बताया। साथ ही, राज्यों में सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं की मासिक समीक्षा की व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा भी की गई।