प्रधानमंत्री ने G7 समिट के दौरान मैक्सिको की राष्ट्रपति से मुलाकात की

June 17th, 11:54 pm

पीएम मोदी ने कनाडा के कनानास्किस में G7 समिट के दौरान मैक्सिको की राष्ट्रपति महामहिम डॉ. क्लाउडिया शिनबाम पार्डो से मुलाकात की। यह उनकी पहली मुलाकात थी। पीएम ने उन्हें उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन, स्टार्टअप्स, ऑटोस एवं पीपल-टु-पीपल एक्सचेंजेस के क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई।